Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    11वें चरण के मतदान से पहले मधेपुरा में 100 राउंड फायरिंग, वार्ड सदस्य प्रत्याशी की हत्या, दो गंभीर रूप से घायल

    By Abhishek KumarEdited By:
    Updated: Sun, 12 Dec 2021 05:10 PM (IST)

    मधेपुरा के आलमनगर प्रखंड में 11 चरण की वोटिंग की रात चुनावी विवाद में वार्ड सदस्‍य पद के प्रत्‍याशी की गोली मार कर हत्‍या कर दी गई। इसके अलावा दो और ल ...और पढ़ें

    Hero Image
    घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंच कर जांच करती पुलिस।

    जागरण संवाददाता, मधेपुरा। आलमनगर प्रखंड के रतवारा ओपी अंतर्गत बरगांव में चुनावी रंजिश में हुई गोलीबारी में वार्ड सदस्य प्रत्याशी बिरजू मंडल (30) की मौत हो गई है। वहीं दो लोग जख्मी हैं। गोलीबारी की घटना देर रात हुई है। मालूम हो कि आलमनगर की 11 पंचायतों में आज अंतिम चरण के तहत मतदान है। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वहीं, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि चुनाव को लेकर विवाद था। इसी बीच शनिवार की रात हमला कर दिया। जिसमें बिरजू मंडल की मौत हो गई। पुलिस गांव में कैंप कर रही है। हालांकि गांव में तनाव का माहौल है। मतदान केंद्र पर सुरक्षा के पुख्‍ता इंतजाम किए गए हैं। 

    थाना क्षेत्र के बड़गांव पंचायत में दो मुखिया प्रत्याशी के बीच देर रात विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर गोलीबारी शुरू हो गई। गोलीबारी के दौरान एक वार्ड सदस्य प्रत्याशी की मौत हो गई। वहीं दो जख्मी हो गए। विवाद का कारण एक मुखिया प्रत्याशी के पति के साथ मारपीट किया जाना बताया जा रहा है। मारपीट के बाद दोनों पक्षों के लोग उग्र हो गए और गोलीबारी की घटना हुई। घटना में गोली लगने से घटनास्थल पर ही वार्ड संख्या नौ के वार्ड प्रत्याशी बृजमोहन कुमार की मौत हो गई। वहीं नथुनी शर्मा व छोटू कुमार जख्मी हो गए। जख्मी को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क को जाम कर दिया। वहीं बड़गांव पंचायत के सात मतदान केंद्रों पर मतदान कार्य बाधित कर दिया। लोगों को समझाने व जाम हटाकर मतदान करने की अपील के लिए एसडीओ राजीव रंजन सिन्हा, एएडीपीओ सतीश कुमार, आलमनगर थानाध्यक्ष उदय कुमार, रतवारा ओपीध्यक्ष रविकांत कुमार पहुंचे। लेकिन लोग नहीं मान माने। वहीं पुलिस के विरोध में नारेबाजी करने लगे।

    बूथों पर रहेगा सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम

    आलमनगर प्रखंड के 11 पंचायतों में आज वोट डाले जा रहे हैं। प्रखंड मुख्यालय स्थित एनकेएम उच्च विद्यालय परिसर से ईवीएम व वायलट पेपर लेकर मतदान कर्मियों को शनिवार की शाम ही रवाना कर दिया गया था। पंचायत में होने वाले चुनाव को लेकर प्रखंड विकास पदाधिकारी सह निर्वाचक पदाधिकारी मिनहाज अहमद ने बताया कि प्रखंड में 121 बूथ बनाया गया है।

    इन सभी बूथों के लिए मतदान कर्मियों को मतदान के दौरान उपयोग किए जाने वाले सभी सामग्री देकर पेट्रोङ्क्षलग पार्टी के साथ रवाना कर दिया गया है। इसके अलावा मतदान को लेकर सभी सेक्टर में दंडाधिकारी तैनात किया गया है। वही शांति पूर्ण मतदान को लेकर पीसीसी, जोनल व क्लस्टर को चुनाव कार्य में लगाया गया।

    जबकि इन कर्मियों को सामान देकर डिस्पैच करने तथा लोगों को योगदान देने के लिए दस काउंटर बनाया गया है। मतदान कर्मियों को किसी प्रकार की समस्या का सामना नहीं करना पड़े इसको लेकर भी कंट्रोल रूम बनाया गया है। जो पल-पल की खबर मतदान कर्मियों से लेता रहेगा।