Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मधेपुरा पंचायत चुनाव 2021 परिणाम : एक परिवार से बने चार जिप सदस्य, पति बिहारीगंज तो पुत्रवधू ने स‍िंहेश्वर से दर्ज की जीत

    By Dilip Kumar ShuklaEdited By:
    Updated: Thu, 18 Nov 2021 05:59 PM (IST)

    मधेपुरा पंचायत चुनाव 2021 परिणाम निर्वमान जिप अध्यक्ष ने कुमारखंड से हुए हैं विजयी। समधी ने ग्वालपड़ा प्रखंड से मारी है बाजी। एक ही परिवार के लोगों प ...और पढ़ें

    Hero Image
    एक ही परिवार के कई सदस्‍य गांव की सरकार में शाम‍िल।

    जागरण संवाददाता, मधेपुरा। कुशल राजनीतिक प्रबंधन से एक प्रखंड नहीं चार अलग-अलग प्रखंडों से एक ही परिवार के सदस्यों ने जिप सदस्य के रूप में जीत दर्ज की है। निर्तमान जिप सदस्य ने जहां कुमारखंड से लगातार अपनी जीत को बरकरार रखा तो उनके पति ने भी बिहारीगंज से दूसरी बार अपनी कुर्सी बचाने में सफल रहे। जबकि पहली बार स‍िंहेश्वर से चुनाव लड़ रही पुत्रवधू भी विजयी हुए। यहीं नहीं समधी ने भी अपनी किस्मत ग्वालपड़ा प्रखंड से आजमाया था। जहां उन्हें जीत हासिल हुई है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मालूम हो कि निवर्तमान जिप अध्यक्ष मंजू देवी कुमारखंड से चुनाव लड़कर जीत दर्ज की है। जबकि उनके पति प्रकाश नारायण यादव बिहारीगंज से चुनाव लड़े थे। वहीं पुत्रवधू व मुरलीगंज नगर पंचायत अध्यक्ष श्वेत कमल उर्फ बौआ यादव की पत्नी रूपम राय स‍िंहेश्वर से पहली बार जीत दर्ज की है।

    वहीं निर्तमान जिप अध्यक्ष के समधी उमाशंकर कुमार ग्वालपाड़ा से विजयी हुए हैं। बताया गया कि सभी की जीत के लिए नगर पंचायत अध्यक्ष श्वेत कमल उर्फ बौआ यादव के प्रबंधन में हुआ था। इससे उनका राजनीतिक कद बढ़ गया है। यहीं नहीं मंजू देवी लगातार जिला परिषद अध्यक्ष की कुर्सी पर काबिज हो रही हैं। सभी के जीत के बाद जिले में इस बात की चर्चा हर ओर है। पूरे घर में जश्‍न का माहौल है। विजयी प्रत्‍याशियों ने कहा कि हम जनता की उम्‍मीदों पर खरा उतरेंगे।  

    मुरलीगंज में मतदान 24 नवंबर को

    मधेपुरा जिले के मुरलीगंज प्रखंड में मतदान 24 नवंबर को होगा। मुरलीगंज के 17 पंचायतों में होने वाले चुनाव को लेकर तैयारी की जा रही है। यहां दो जिला परिषद सदस्य, 17-17 मुखिया व सरपंच, 21 पंचायत समिति सदस्य के मतदान होना है। वहीं 222-222 वार्ड सदस्य व पंचों का पद प्रखंड में है। इसके लिए 224 मतदान केंद्र बनाया गया है। शांतिपूर्ण मतदान को लेकर पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था का इंतजाम किया गया है। बूथ की निगरानी के लिए जोन में बांटा गया है।