HIGHLIGHTS : किशनगंज में NDA को एक भी सीट नहीं, सभी वर्तमान विधायक हारे, AIMIM का बेहतर प्रदर्शन
HIGHLIGHTS यहां देखें - किशनगंज बहादुरगंज ठाकुरगंज और कोचाधामन विधान सभा चुनाव 2020 के मतगणना के सबसे तेज नतीजे। हम बता रहे हैं जीतनेवाले प्रत्याशियों के नाम सबसे पहले। जानें- बिहार में अबकी बार किसकी सरकार बनेगी। कौन बनेगा बिहार का सीएम।
(किशनगंज/ बहादुरगंज/ ठाकुरगंज / कोचाधामन) , जेएनएन । HIGHLIGHTS : 2020 के बिहार विधानसभा चुनाव में कई मायनों में खास रहा। एक तरफ जहां राज्य में एनडीए की वापसी होती दिख रही है तो किशनगंज में बदलाव की बयार चली। किशनगंज जिले के चारों निवर्तमान विधायक चुनाव हार गए। मतदाताओं का जनादेश ऐसा कि जदयू के कोचाधामन विधायक रहे मुजाहिद आलम दूसरे स्थान पर रहे तो ठाकुरगंज विधायक नौशाद आलम चाैथे स्थान पर। वहीं बहादुरगंज सीट पर 2005 से लगातार चार चुनाव जीत चुके कांग्रस के तौसीफ आलम तीसरे स्थान पर चले गए। वहीं एआइएमआइएम के सिटिंग विधायक कमरूल होदा को भी तीसरे स्थान से संतोष करना पड़ा।
बदलाव की बयार में सबसे बुरा असर कांग्रेस और जदयू पर पड़ा। जदयू के एक विधायक मुजाहिद आलम रेस में तो रहे लेकिन शुरूआती बढ़त लेने के बाद लगातार पिछड़ते चले गए। लगभग दसवें राउंड के बाद अंतर लगातार बढ़ता चला गया। वहीं ठाकुरगंज विधायक नौशाद आलम कभी रेस में रहे ही नहीं। चौथे स्थान पर संतोष करना पड़ा। इसके इतर कांग्रेस को भी बदलाव के बयार में अपने सबसे मजबूत किले को गंवाना पड़ा। लगातार चार दफे जीत चुके तौसीफ आलम बिल्कुल रेस से बाहर हो गए। यह सीट ओवैसी के खाते में चली गई। जबकि ओवैसी भी किशनगंज सीट बरकरार नहीं रख पाए। 2019 के उपुचनाव में पार्टी का खाता खोलने वाले कमरूल हाेदा को हार का सामना करना पड़ा। कांटे की टक्कर में फंसी इस सीट पर पर एआइएमआइएम के विधायक तीसरे स्थान पर रहे।
यह भी पढ़े
LIVE Bihar Election Result: तेजस्वी आगे, तेज प्रताप यादव पीछे, 118 पर एनडीए, 115 पर महागठबंधन आगे
Kishanganj Chunav 2020 Results Live Updates :
किशनगंज अल्पसंख्यक बहुल क्षेत्र है। चार विधान सभा क्षेत्रों वाले इस जिले में चुनाव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, महागठबंधन के सीएम कैंडिडेट तेजस्वी यादव, हैदराबाद के सांसद व एआइएमआइएम के असदउद्दीन ओवैसी के चेहरे पर चुनाव लड़ा गया है। 2019 के उपचुनाव में कांग्रेस यह सीट एआइएमआइएम के हाथों गंवा चुकी थी। एआइएमआइएम के कमरूल होदा को यहां से उपचुनाव में जीत मिली थी। इसी के साथ बिहार में ओवैसी की पार्टी का पहली बार खाता खुला था । यहां कांग्रेस और भाजपा के प्रत्याशियों की एआइएमआइएम से कड़ी टक्कर है। यहां संघर्ष त्रिकोणीया है। यहां से 20 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। भाजपा की स्वीटी सिंह लगातार चौथी बार चुनावी मैदान में हैं।
इनके बीच हे मुख्य मुकाबला
प्रत्याशी पार्टी
कमरूल होदा एआइएमआइएम
इजहारूल हुसैल कांग्रेस
स्वीटी सिंह भाजपा
6:30 बजे किशनगंज विधानसभा
1. स्वीटी सिंह (भाजपा) - 42000
2. इजहारुल हुसैन (कांग्रेस) - 52700
3. कमरुल होदा (एआईएमआईएम) - 38400
किशनगंज विधानसभा सीट की आठवें राउंड की काउंटिंग के अनुसार
1. स्वीटी सिंह (भाजपा) - 17535
2. इजहारुल हुसैन(कांग्रेस) - 16221
3. कमरुल होदा (एआईएमआईएम) - 10623
बता दें कि 2010 और 2015 में कांग्रेस के डॉ जावेद आजाद लगातार दो बार यहां से विधायक चुने गए। 2019 में उनके सांसद बनने के बाद उपचुनाव में कांग्रेस की टिकट पर उनकी मां सईदा बानो को करारी हार मिली थी।
Bahadurganj Chunav 2020 Results Live Updates :
बहादुरगंज विधान सभा क्षेत्र से नौ प्रत्याशी मैदान में हैं। मगर मुकाबला कांग्रेस, एनडीए की ओर से विकासशील इंसान पार्टी और एआइएमआइएम के बीच है। कांग्रेस के तौसीफ आलम 2005 से अब तक यहां लगातार जीतते आ रहे हैं। वे फिर मैदान में हैं। पिछली बार उन्हें जदयू का भी समर्थन मिला था। इस बार जदयू एनडीए में शामिल है।
इनके बीच है मुख्य मुकाबला :
प्रत्याशी पार्टी
तौसीफ आलम कांग्रेस
लखनलाल पंडित विकासशील इंसान पार्टी
अंजार नईमी एआइएमआइएम
6.10 बजे -
1. लखनलाल पंडित - विइंपा - 28431
2. अंजार नईमी- एआईएमआईएम - 42561
3. तौसीफ आलम - कांग्रेस - 9716
3.00 बजे - 15वां राउंड
1. लखनलाल पंडित - विइंपा - 24377
2. अंजार नईमी- एआईएमआईएम - 34302
3. तौसीफ आलम - कांग्रेस - 7970
Thakurganj Chunav 2020 Results Live Updates :
ठाकुरगंज से 10 प्रत्याशी चुनावी जंग में हैं। निर्दलीय प्रत्याशी ने मुकाबला रोचक बना दिया है। यहां से 2010 में लोजपा के टिकट पर जीतकर नौशाद आलम जदयू में शामिल हो गए थे। 2015 में वे जदयू के टिकट पर ही चुनाव लड़ें और जीते । निर्दलीय प्रत्याशी गोपाल अग्रवाल 2005 में यहां से सपा के टिकट पर जीत चुके हैं। लोजपा के टिकट पर कलीमउद्दीन चुनाव लड़ रहे हैं।
इनके बीच है मुख्य मुकाबला :
प्रत्याशी पार्टी
नौशाद आलम जदयू
सऊद आलम राजद
महबूब आलम एआइएमआइएम
गोपाल अग्रवाल निर्दलीय
06:15 बजे-
1. गोपाल अग्रवाल (निर्दलीय) - 46186
2. सऊद आलम(राजद) - 72135
3. महबूब आलम (एआइएमआइएम) - 18556
4. नौशाद आलम(जदयू) - 16119
03:00 बजे- 17वां राउंड
1. गोपाल अग्रवाल (निर्दलीय) - 30184
2. सऊद आलम(राजद) - 42272
3. महबूब आलम (एआइएमआइएम) - 15099
4. नौशाद आलम(जदयू) - 8666
11:37 बजे- छठा राउंड
1. गोपाल अग्रवाल (निर्दलीय) - 16618
2. सऊद आलम(राजद) - 1981
3. महबूब आलम (एआइएमआइएम) - 5272
4. नौशाद आलम(जदयू) - 2783
11: 34 बजे - पांचवां राउंड
1. गोपाल अग्रवाल (निर्दलीय) - 13620
2. सऊद आलम(राजद) - 7965
3. महबूब आलम (एआइएमआइएम) -4479
4. नौशाद आलम(जदयू) - 2322
Kochadhaman Chunav 2020 Results Live Updates :
कोचाधामन से 12 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। मुख्य मुकाबला राजद, जदयू और एआइएमआइएम के बीच है। 2014 के उपचुनाव और 2015 में लगातार यह सीट जदयू के कब्जे में रही है। 2015 में जदयू प्रत्याशी और वर्तमान विधायक मुजाहिद आलम को महागठबंधन का समर्थन प्राप्त था। इस बार महागठंधन की ओर से राजद के प्रत्याशी शाहिद आलम मैदान में हैं। यहां वोटों का बिखराव बड़ी समस्या है।
इनके बीच है त्रिकाेणीय मुकाबला
प्रत्याशी पार्टी
मुजाहिद आलम जदयू
हाजी इजहार अशरफी एआइएमआइएम
शाहिद आलम राजद
06:15 बजे -
मुजाहिद आलम जदयू - 43334
हाजी इजहार अशरफी एआइएमआइएम - 79368
शाहिद आलम राजद - 25766
05:30 बजे -
मुजाहिद आलम जदयू - 43334
हाजी इजहार अशरफी एआइएमआइएम - 79368
शाहिद आलम राजद - 25766
03: 00 बजे -
प्रत्याशी पार्टी
मुजाहिद आलम जदयू - 12744
हाजी इजहार अशरफी एआइएमआइएम - 17878
शाहिद आलम राजद - 2446
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।