जम्मू-कश्मीर में मजदूर की हत्या : बांदीपोरा में आतंकियों ने बिहार के अमरेज को मारी तीन गोली
जम्मू-कश्मीर में एक मजदूर की हत्या कर दी है। बांदीपोरा में आतंकियों ने बिहार मधुपरा के मो अमरेज को तीन गोली मार दी। वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। इलाज के लिए ले जाने के क्रम में उसकी मौत हो गई।

जागरण टीम, मधेपुरा। जम्मू-कश्मीर में मजदूर की हत्या : जम्मू-कश्मीर में बिहार के मधेपुरा के मु. अमरेज की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। वह मधेपुरा के कुमारखंड थाना के यदुआपट्टी के बैसाढ़ का रहने वाला था। मु. अमरेज तीन माह पहले मधेपुरा से कश्मीर अपने दोनों भाइयों मु. तमजेद व मु. तमजीद के साथ गया था। वहां वह रूई धुनाई का काम करता था। जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा जिले में आतंकवादियों ने गोली मारकर उसकी हत्या कर दी है।

अमरेज के भाई मु. आलमगीर ने बताया कि सुबह मु. तमजेद ने फोन किया कि आतंकियों ने गोली मारकर भाई की हत्या कर दी है। उसके बाद घर में मातमी माहौल है। अमरेज के भाई ने बताया कि रात के लगभग 12.20 बजे भाई (मु. अमरेज) ने उठाकर बोला कि फायरिंग हो रही है, इस पर मैंने बोला कि यह होता रहता है, सो जाओ। थोड़ी देर बाद मैंने देखा कि भाई वहां सोया नहीं था। उसे ढूंढने गया तो देखा कि वो खून से लथपथ था। उसके बाद सेना को फोन किया, सेना ने उसे श्रीनगर ले जाने के लिए बोला। लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

गांव में पसरा है मातम
मु. अमरेज की हत्या के बाद गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। लोग सदमे में हैं। मु. अमरेज के घर पहुंचकर लोग उनके स्वजनों को सांत्वना दे रहे हैं। लोगों ने कहा कि आतंंकवादियों की कोई जाति नहीं होती। वह सभी पर हमला करता है। पाकिस्तान ने आतंकवादियों को बढ़वा दिया है। लोगों का गुस्सा भारतीय सरकार पर दिखा। लोगों ने कहा कि भारत को चाहिए कि देश से आतंकवादियों को नष्ट किया जाएगा। प्रतिदिन ऐसी घटनाएं घटती रही है। सेना के जवान मारे जाते हैं। अब तक आतंकवादियों ने आम लोगों को भी मारना शुरू कर दिया है। भारतीय सेना पर चाहिए कि आतंकवादियों पर सख्त कार्रवाई हो। सरकार वहां के नागरिकों को सुरक्षा मुहैया कराए।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।