Bhagalpur News: सिक्योरिटी कंपनी में नौकरी का सुनहरा मौका, कुल 190 पोस्ट; 29500 रुपये तक मिलेगी सैलरी
भागलपुर में नौकरी का सुनहरा मौका! एसआईएस सिक्योरिटी एंड इंटेलिजेंस सर्विसेस लिमिटेड (SIS Security Company) विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए नियोजन कैंप का आयोजन करने जा रहा है। सुपरवाइजर सुरक्षा जवान कैश कस्टोडियन और सुरक्षा अधिकारी के पदों पर नियुक्ति की जाएगी। सुपरवाइजर के 20 सुरक्षा जवान के 100 सुरक्षा अधिकारी के 20 व कैश कस्टोडियन के 50 पद शामिल हैं।

इन पदों पर होगी नियुक्ति
कितनी सैलरी मिलेगी
प्रखंडवार आयोजित होने वाले नियोजन कैंप की तिथि
-
नवगछिया प्रखंड परिसर - 28.01.2025 -
गोपालपुर प्रखंड परिसर - 29.01.2025 -
रंगरा चौक प्रखंड परिसर - 30.01.2025 -
ईस्माईलपुर प्रखंड परिसर - 31.01.2025 -
कहलगांव प्रखंड परिसर - 01.02.2025 -
गौराडीह प्रखंड परिसर - 05.02.2025 -
नारायणपुर प्रखंड परिसर - 06.02.2025 -
खरीक प्रखंड परिसर - 07.02.2025 -
सबौर प्रखंड परिसर - 08.02.2025 -
पीरपैंती प्रखंड परिसर - 10.02.2025 -
नाथनगर प्रखंड परिसर - 11.02.2025 -
बिहपुर प्रखंड परिसर - 17.02.2025 -
शाहकुंड प्रखंड परिसर - 18.02.2025 -
सन्हौला प्रखंड परिसर - 19.02.2025 -
अजगैबीनाथ प्रखंड परिसर - 20.02.2024 -
अवर प्रादेशिक नियोजनालय, भागलपुर - 21.02.2025
भभुआ में 29 व 31 जनवरी को लगेगा जिला स्तरीय नियोजन मेला
जिले के मोहनियां प्रखंड मुख्यालय के जगजीवन मैदान में 29 जनवरी को व चैनपुर प्रखंड के प्रखंड कार्यालय परिसर में 31 जनवरी को जिला स्तरीय नियोजन मेला का आयोजन किया जाएगा। पूर्वाह्न 11 से अपराह्न चार बजे तक नियोजन मेला का आयोजन होगा। जिला स्तरीय नियोजन मेला में निजी क्षेत्र में रोजगार के कई अवसर आवेदकों के लिए उपलब्ध होंगे।
किन कंपनियों में होगी भर्ती?
नियोजकों में उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक, जोमैटो, नवभारत फर्टिलाइजर्स, आमधने प्राइवेट लिमिटेड, एलएनजी, जीएसए फाउंडेशन, स्वतंत्रता माइक्रोफिन, ओरबल इलेक्ट्रॉनिक्स, वेलस्पन इंडिया, कामधेनु कानफेक्सनरिज, शिवशक्ति प्राइवेट लिमिटेड, फ्यूजन फाइनेंस लिमिटेड, डेलीवरी लिमिटेड, नोशन इलेक्ट्रॉनिक्स, अरविंद लिमिटेड, प्राजल सोल्यूशन सर्विसेज आदि शामिल हैं।
इन कंपनियों में लगभग 1500 रिक्तियां उपलब्ध है। आवेदकों को अपने साथ सभी प्रमाण पत्र के साथ ही एनसीएस निबंधन व पासपोर्ट साइज फोटो लाना होगा। नियोजन मेला के दिन आवेदकों को एनसीएस पोर्टल पर निबंधन की भी सुविधा मिलेगी।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।