Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    जब जमुई एसपी ने लहराया बंदूक, फ‍िर तो धांय... धांय... धांय...

    By Dilip Kumar ShuklaEdited By:
    Updated: Fri, 03 Dec 2021 10:58 PM (IST)

    जमुई के एसपी प्रमोद कुमार मंडल ने बरहट स्थित फायर‍िंग रेंज में खूब अभ्‍यास किया। उन्‍होंने कहा कि यह लगातार पुलिस जवान और अधिकारियों को फायरिंग का अभ्‍यास करते रहना चाहिए। साथ ही खुद को हमेशा चुस्‍त-दुरुस्‍त बनाए रखें।

    Hero Image
    फायर‍िंग रेंज पर फायरिंग करते एसपी प्रमोद कुमार मंडल।

    संवाद सूत्र, बरहट (जमुई)। जमुई के बरहट स्थित फायर‍िंग रेंज में जिला पुलिस बल के जवानों के साथ एसपी प्रमोद कुमार मंडल पहुंचे। वहां पहुंचकर उन्‍होंने बंदूक थाम ली। इसके बाद कई फायरिंग की। निशाना लगाया। एसपी को खुद निशाना लगाते देख सभी पुलिस जवान और अधिकारी सकते में आ गए। एक एक कर सभी निशाना लगाने लगे। निशाना लगाने के दौरान सभी के मन में यह चिंता थी कि कहीं कोई निशाना चूक ना जाए। एसपी के अलावा सभी अधिकारी व पुलिस जवान ने अभ्‍यास किया। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    एसपी प्रमोद कुमार मंडल के सामने जवानों ने भी लक्ष्य को निर्धारित कर निशाने को परखा। साथ ही अलग-अलग परिस्थितियों में लक्ष्य हासिल करने का अभ्यास किया। फायरिंग के अभ्यास दौरान एसपी प्रमोद कुमार मंडल ने भी निशाना साधा। निशाना साधते हुए एसपी ने कहा कि साल में एक बार जवानों व अधिकारियों द्वारा निशाना साधने का अभ्यास किया जाता है।

    पिछले एक सप्ताह से चल रहे फायर‍िंग रेंज पर जिले के जवानों ने 80 प्रतिशत निशाना साधा है। बता दें कि पिछले एक सप्ताह से लाइन डीएसपी आशीष कुमार स‍िंह के नेतृत्व में जवानों का अभ्यास किया जा रहा है। एसपी के साथ, एएसपी अभियान सुधांशु कुमार, एसडीपीओ डा. राकेश कुमार स‍िंह, बरहट थानाध्यक्ष चित्तरंजन कुमार सहित कई थानाध्यक्ष व जवानों ने फायरिंग रेंज पर निशाना साधा।

    एसपी ने पुलिस जवान और अधिकारियों को किया संबोधित 

    एसपी प्रमोद कुमार मंडल ने कहा कि पुलि‍सिंग व्‍यवस्‍था को दुरूस्‍त करने के लिए खुद को चुस्‍त रखना पड़ता है। इसके लिए पुलिस लगातार योग, व्‍यायाम, आसान, साधना व प्राणायाम करें। साथ ही इस बात पर‍ विशेष ध्‍यान रखें कि असामाजिक तत्‍व या अपराधी किसी भी कीमत पर भागने ना पाए। लगातार दौड़ का अभ्‍यास करें। उन्‍होंने लंबित मामले को शीघ्र निपटाने काे कहा। मामला लंबा होने पर लोगों का विश्‍वास पुलिस पर से उठता है। पुलिस जनता का विश्‍वास जीतें। सूचना पर तुरंत पहुंचें।