Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बॉलीवुड में नाम कमा रहा देसी छोरा देव आनंद Jamui News

    By Dilip ShuklaEdited By:
    Updated: Mon, 10 Feb 2020 12:14 PM (IST)

    देव आनंद की फिल्म हम सूर्यवंशम जिसकी शुटिंग पूरी हो चुकी है। इस फिल्म में मुंबई के भोजपुरी फिल्म के सुपर विलन उमेश सिंह एवं जय तिलक रवि भी हैं। ...और पढ़ें

    Hero Image
    बॉलीवुड में नाम कमा रहा देसी छोरा देव आनंद Jamui News

    जमुई, जेएनएन। चकाई प्रखंड के छोटे से गांव खास चकाई कानूनगो बंगला में के देव आनंद कुमार सिन्हा उर्फ पप्पू अपने अभिनय के बल पर फिल्मी दुनिया में लोहा मनवा रहा है। देव आनंद की फिल्म हम सूर्यवंशम जिसकी शुटिंग पूरी हो चुकी है। इसमें व़े मुख्य भूमिका में है। इस फिल्म में मुंबई के भोजपुरी फिल्म के सुपर विलन उमेश सिंह एवं जय तिलक रवि भी हैं। फिल्म के डायरेक्टर कुमार पांडेय हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    देव आनंद कुमार सिन्हा ने बताया कि वह पूर्व में इप्टा में काम कर चुका है। देव आनंद बोकारो इप्टा का फाउंडर मेंबर भी है। इससे पहले सोनी चैनल के सीरियल इक नई जिंदगी और दूरदर्शन पर भारत सरकार द्वारा ड्रिप एरिगेशन की लघु फिल्म में भी काम किया है। दिल्ली में एक्सपोर्ट-इंपोर्ट का भी व्यवसाय कर रहा है। फिल्म में अभिनय के लिए ऑफर मिला तो अभिनय के लिए मन बनाया। उन्होंने बताया कि फिल्म में पत्नी मधु सिन्हा भी अभिनय कर रही हैं। देव आनंद ने बताया कि उसका जन्म चकाई के कानूनगो बंगला में हुआ तथा पढ़ाई-लिखाई चास बोकारो में हुई। इसके बाद इंजीनियरिंग की पढ़ाई के लिए वह जम्मू-कश्मीर एवं मद्रास गया। वहां उसने इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी की। साथ ही फॉरेन ट्रेड मैनेजमेंट का कोर्स किया। व्यवसाय के साथ सोनी चैनल, दूरदर्शन एवं अन्य कई चैनलों में काम किया। उसने बताया कि बचपन से ही अभिनय का शौक था। इसलिए व्यवसाय के साथ अभिनय से भी जुड़ा रहा। देव आनंद के पिता अवध बिहारी लाला के गुजरे छह साल हो चुके हैं। जो मुकाम हासिल किया हूं वह माता-पिता की ही देन है। देव की सफलता से उनके प्रखंड के लोगों में काफी खुशी देखी जा रही है। भाजपा नेता अंगराज राय, अधिवक्ता संजय सिन्हा ने कहा कि देव आने वाले समय में बॉलीवुड में बड़े सितारे बनेगा।