Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जमुई : मुखिया शशिकला अपने पति से ही परेशान, धमकी भरा आडियो हुआ वायरल तो खुली पोल, अब देते नहीं बन रहा जवाब

    By Dilip Kumar ShuklaEdited By:
    Updated: Fri, 29 Apr 2022 06:49 PM (IST)

    जमुई अमारी पंचायत की मुखिया शश‍िकला देवी अपने पति मुन्‍ना मंडल से ही परेशान हैं। उन्‍होंने अपने पति को ही अपना प्रतिनिधि बनाया है। उनके पति लगातार लोगों को धमकी दे रहे हैं। धमकी भरा एक आडियो लगातार वायरल हो रहा है।

    Hero Image
    जमुई की मुखिया श‍श‍िकला देवी और उनके पति मुन्‍ना मंडल।

    संवाद सहयोगी, जमुई। अमूमन देखा जाता है कि अलग-अलग मामले में मुखिया जी अपने कारनामों से हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। यहां तक कि आवेश में आकर पद की गरिमा और प्रतिष्ठा को भी धूमिल कर देते हैं, लेकिन खैरा प्रखंड के अमारी पंचायत की मुखिया शशिकला देवी तो पद की गरिमा को बखूबी निभा रही है, लेकिन उनके पति यानि मुखिया प्रतिनिधि मुन्ना मंडल पंचायत में धौस जमाने में लगे हुए हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वे खुद कुर्मी जाति से है, लेकिन वे आभन, बाभन और गोबार को नहीं जानते यानि चुनाव जीतने के बाद वे सभी को भूल गए हैं। ऐसा हम नहीं बल्कि मुखिया प्रतिनिधि मुन्ना मंडल खुद पूर्व वार्ड सदस्य पति विनोद दास से कह रहे हैं। साथ ही उनके घर का एक-एक ईंट कबाड़ कर अपने घर लाने की भी धमकी दे रहे हैं, जिसका ऑडियो इन दिनों जमुई में इंटरनेट मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल आडियो में मुखिया प्रतिनिधि एक जाति विशेष पर यह साफ कहते दिख रहे हैं कि वे पूर्व वार्ड सदस्य को छोड़ रहे हैं अगर उस जाती के होते तो उसे वे सारा क्रम कर देते। दरअसल मुखिया प्रतिनिधि मुन्ना मंडल को किसी ने पूर्व वार्ड सदस्य विनोद दास के बारे में शिकायत की थी।

    पूर्व में कराए गए नल जल योजना के कार्यो का ऑडिट कराने को लेकर मुंन्ना मंडल द्वारा पूर्व वार्ड सदस्य से बातें कर अमर्यादित भाषा का प्रयोग करते हुए धमकी दी गई। हालांकि कि इस वायरल आडियो की पुष्टि जागरण नहीं करता है, लेकिन यह आडियो लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। अब जांच के बाद ही वायरल आडियो की हकीकत का पता चल सकता है। इस बीच लोगों का कहना है कि मुखिया पति के कारनामे से सभी परेशान हैं। वे लगातार कई लोगों को धमकी दे रहे हैं। कई ने तो इसकी शिकायत भी उच्‍च अधिका‍िरियों से की है।