Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पश्चिम बंगाल को पछाड़ आगे निकला बिहार का जमालपुर रेल कारखाना, देश में तीसरा स्थान

    जमालपुर रेल कारखाना ने बेहतरीन काम करते हुए देश में तीसरा स्थान हासिल किया तो वहीं पूर्वी भारत में पहला। 2021 रेल कारखाना के लिए लकी वर्ष साबित हो रहा है। इसको लेकर यहां कर्मचारियों में हर्ष है।

    By Shivam BajpaiEdited By: Updated: Tue, 17 Aug 2021 08:41 PM (IST)
    Hero Image
    Eastern Railway Workshop Jamalpur: देश में तीसरे स्थान पर।

    केएम राज, जमालपुर (मुंगेर)। जमालपुर रेल कारखाना पूर्वी भारत (Eastern Railway Workshop Jamalpur) के पहले रेल कारखाने की सूची में आ गया है। देश में इसका तीसरा स्थान है। मालगाड़ी के वैगन (डिब्बे) मरम्मत में पश्चिम बंगाल के तीनों कारखानों को इसने पीछे छोड़ कर यह स्थान प्राप्त किया है। पहले की तुलना में कारखाने में वर्क लोड काफी बढ़ गया है। वर्क लोड बढ़ने के बाद भी कम समय में वैगन की मरम्मती में नई उपलब्धि हासिल की है। पूर्व रेलवे मुख्यालय अपने इस लोकोमोटिव कारखाना की उल्लेखनीय उपलब्धि पर गौरवान्वित है। कारखाने को अब तक तीसरी बार पुरस्कार मिला है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जमालपुर रेल कारखाने में पहले एक वर्ष में साढ़े चार सौ वैगनों की मरम्मत होती थी, लेकिन 2021 में काम में काफी तेजी आई है। जनवरी, जून, और जुलाई में वैगन मरम्मत ने महारथ हासिल की है। केवल जुलाई माह में 610 वैगनों की मरम्मत की गई है। देश में रायपुर, झांसी, पश्चिम बंगाल और बिहार के जमालपुर रेल कारखाने में वैगन मरम्मत का काम होता है।

    तकनीशियनों ने दिया हुनर का परिचय : एशिया के इस पहले रेल कारखाना के तकनीशियनों ने अपनी प्रतिभा को फिर से दिखाया है। कारखाना के अलग-अलग शापों में तैनात तकनीशियनों के हुनर और दक्ष के दम पर ही जमालपुर रेल कारखाना पूर्व रेलवे के दूसरे कारखाना से आगे निकल गया है। जमालपुर रेल कारखाना का डंका फिर से भारतीय रेल में बजने लगा है। इसी का नतीजा है कि जुलाई माह में सर्वाधिक वर्क लोड का काम पूरा किया गया।

    आंकडों पर एक नजर

    • जनवरी-555 वैगन की मरमती
    • जून-570 वैगन का काम पूरा
    • जुलाई-610 वैगन का बना रिकार्ड

    2021 में नई ऊंचाई पर कारखाना

    जमालपुर रेल कारखाना के लिए 2021 काफी शुभ साबित हो रहा है। अब तक जो लक्ष्य से मिला था उससे कहीं ज्यादा काम कारखाना में हुआ है। उम्मीदों से बढ़कर कारखाना में वैगन मरम्मत का काम पूरा हुआ है। यह उपलब्धि पूर्व रेलवे के तीनों कारखानों से कहीं ज्यादा है। यही वजह है कि जमालपुर कारखाना ने पूर्व रेलवे का नाम देश भर में ऊंचा कर दिया है।

    पूर्व रेलवे के सीपीआरओ एकलव्य चक्रवर्ती कहते हैं, 'वाकई में जमालपुर रेल कारखाना का प्रदर्शन बेहतर और उमदा रहा। यहां के तकनीशियनों ने अपने कौशल का बेहतर परिचय दिया है। जुलाई से पहले जून और जनवरी में वैगन मरम्मती काम में कारखाना आगे रहा है। पूर्व रेलवे के इस कारखाना में सब मिलाकर बेहतर प्रदर्शन रहा।'