Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इश्क में रिस्क: बिहार के लखीसराय में प्रेमी जोड़े को शादी करना पड़ रहा महंगा, घर छोड़ भागे लेकिन...

    By Shivam BajpaiEdited By:
    Updated: Sat, 24 Sep 2022 12:15 PM (IST)

    इश्क में रिस्क है। अक्सर ये बात किसी न किसी के मुंह से सुनने को जरूर मिल जाती है लेकिन बिहार के लखीसराय में ये बात सच भी हो रही है। यहां एक प्रेमी जोड़े का रहना दुश्वार हो गया है। वे घर छोड़कर भाग निकले।

    Hero Image
    इश्क में रिस्क लिए घूम रहा ये प्रेमी जोड़ा।

    संवाद सूत्र, पीरी बाजार (लखीसराय) : पीरी बाजार थाना क्षेत्र में प्रेमी जोड़े से पति-पत्नी बने युवक और युवती को अब धमकी दी जा रही है। आरोप है कि लड़की के स्वजनों ने लड़के एवं उसके स्वजनों के साथ मारपीट भी की है। इससे लड़के एवं उसके स्वजन भय से डरे सहमे हुए हैं एवं घर छोड़ने को मजबूर हो गए हैं। मामला पीरी बाजार थाना क्षेत्र के बसौनी गांव से जुड़ा हुआ है। बसौनी के राजो सदा के पुत्र नागेश्वर सदा को वर्तमान में बसौनी रह रहे मानिक सदा की पुत्री खुशबू कुमारी से प्यार हो गया। खुशबू स्थायी रूप से भागलपुर जिले के सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के शिवनंदनपुर गांव की रहने वाली है। वह बसौनी में अपने ननिहाल में पूरे परिवार के साथ रह रही थी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यहीं पर खुशबू को नागेश्वर सदा से प्यार हो गया। दोनों का प्यार धीरे-धीरे परवान चढ़ने लगा। इस बीच लड़का उड़ीसा के भुवनेश्वर शहर में जाकर मेहनत मजदूरी करने लगा। मोबाइल पर दोनों एक दूसरे संपर्क में रहे और बातचीत होती रही। इधर जब लड़की की शाद कहीं और तय होने लगी तो घर से भागकर वह भुवनेश्वर चली गई। वहां दोनों ने हिंदू रीति-रिवाज से जुलाई 2021 में शादी कर ली। उसके बाद से लड़की के स्वजन लड़के व उसके स्वजन की जान के दुश्मन बन बैठे हैं।

    इधर प्रेमी युगल से दंपती बने नागेश्वर एवं खुशबू कुछ दिन पूर्व जब अपने गांव बसौनी पहुंचे तो लड़की के पिता मानिक सदा, मामा कटिमन सदा, भाइ फोल्टन सदा सहित अन्य ने नागेश्वर एवं उसके माता-पिता के साथ मारपीट कर दी। अब उसे जान मारने की धमकी दे रहे हैं। भय से फिलहाल वे लोग महा गांव स्थित मुसहरी में रह रहे हैं। इधर संबंधित मामले में पीरी बाजार थानाध्यक्ष अवधेश कुमार ने बताया कि पीड़ित परिवार की ओर से इस तरह का आवेदन नहीं मिला है। आवेदन मिलने पर यदि दोनों बालिग है तो कानून सम्मत कार्रवाई की जाएगी।