Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सम्राट अशोक भवन के निर्माण में अनियमितता: विधायक बोले-कर ठीक कराएं काम, नहीं तो मंत्री से करेंगे शिकायत

    By Dilip Kumar ShuklaEdited By:
    Updated: Tue, 06 Jul 2021 09:55 AM (IST)

    भागलपुर के सुल्‍तानगंज में सम्राट अशोक भवन निर्माण में अनियमितता को लेकर बुडको के कार्यपालक अभियंता को विधायक प्रो ललित मंडल ने सख्‍त हिदायत दी। उन्होंने कहा कि निरीक्षण कर अनियमितता को ठीक कराएं। नहीं तो इसकी शिकायत मंत्री से की जाएगी।

    Hero Image
    बुडको और नगर परिषद के इंजीनियर के साथ विधायक ने की बैठक

    संवाद सूत्र, सुल्तानगंज (भागलपुर)। सम्राट अशोक भवन निर्माण में अनियमितता को लेकर बुडको के कार्यपालक अभियंता को सोमवार को विधायक प्रो ललित मंडल ने तलब कर लिया। उन्होंने दो टूक कहा कि निरीक्षण कर अनियमितता को ठीक कराएं, नहीं तो मंत्री से इसकी शिकायत की जाएगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दरअसल, रविवार को विधायक ने फिर से सम्राट अशोक भवन का निरीक्षण किया था। जहां उन्होंने देखा की उनके आदेश की अवहेलना हो रही है। विधायक ने कार्य पर रोक लगाने की बात कही थी, पर वहां निर्माण कार्य जारी था। उन्होंने तुरंत मामले की जानकारी बुडको के एक्जीक्यूटिव इंजीनियर से मांगी।

    इधर कार्यकारी एजेंसी के एक्सक्यूटिव इंजीनियर कमलेश प्रसाद, सहायक अभियंता राहुल रोशन, नगर परिषद के जेई शांतनु कुमार आदि विधायक के आवास पहुंचे। विधायक ने साफ लहजे में कह दिया की गुणवत्ता से समझौता नहीं होगा। सुल्तानगंज क्षेत्र में विकास योजनाओं को गति देने के लिए सरकार प्रयत्नशील है। लेकिन यदि कार्य में गुणवत्ता की कमी हुई या लापरवाही देखी गई तो संबंधित विभाग के मंत्री से शिकायत कर संवेदक को ब्लैक लिस्टेड किया जाएगा। विधायक आवास पर तकरीबन 2 घंटे तक बैठक चली। इस दौरान विधायक ने विभिन्न विकास योजनाओं की समीक्षा की और समय पर कार्य पूरा करने का निर्देश दिया।

    इधर, विधायक के निर्देश पर बुडको के कार्यपालक अभियंता कमलेश प्रसाद ने निर्माणाधीन सम्राट अशोक भवन का निरीक्षण किया और नए सिरे से फ्लोर की ढलाई करने को कहा।

    विधायक के औचक निरीक्षण में गायब मिले अस्पताल प्रभारी और प्रबंधक, सिविल सर्जन से की शिकायत

    विधायक ललित नारायण मंडल ने रविवार को सुल्तानगंज के रेफरल अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने पहले अस्पताल प्रभारी और प्रबंधक को ढूंढा पर वे नहीं मिले। स्वास्थ्यकर्मी ने बताया कि किसी कारण से प्रबंधक बाहर गए हुए हैं। अस्पताल की प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा उषा कुमारी भी अस्पताल नहीं पहुंची हैं। यह सुन विधायक गुस्सा गए। उन्होंने फौरन प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को फोन मिलाया और नहीं पहुंचने का कारण पूछा। स्वास्थ्य प्रबंधक ने बताया कि वह किसी जरूरी कारण से ही बाहर गए थे। रेफरल अस्पताल से जुड़ा काम था। इसके बाद विधायक ने ओपीडी कक्ष, इमरजेंसी वार्ड, प्रसूता कक्ष और एक्स-रे रूम आदि का निरीक्षण किया। इस दौरान विधायक ने उपस्थित डाक्टरों की हाजिरी देखी और सभी विभागों का निरीक्षण किया। कई नॄसग स्टाफ की हाजिरी नहीं बनी हुई थी। विधायक ने तल्ख लहजे में आगे से ऐसी गलती ना दोहराने का निर्देश दिया। कहा कि अगली बार निरीक्षण में यदि कोई उपस्थित कर्मी बिना हाजिरी के दिखेगा तो उसकी वेतन को रोक दिया जाएगा। विधायक ने अस्पताल की अव्यवस्था की जानकारी सिविल सर्जन को दी और व्यवस्था में सुधार करवाने को लेकर बात कही। विधायक ने अस्पताल परिसर में घूम-घूम का निरीक्षण किया। कई मरीजों से सवाल-जवाब किए और व्यवस्था की जानकारी ली। इस दौरान भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय प्रभारी संजय चौधरी, जदयू के पूर्व नगर अध्यक्ष संजय मंडल भाजयुमो नेता चंदन कुमार सहित काफी संख्या में अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे। स्वास्थ्य प्रबंधक चंदन कुमार ने बताया कि साप्ताहिक अवकाश होने के कारण मैं और चिकित्सा पदाधिकारी अस्पताल में उपस्थित नहीं थे।