Back Image

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    जानिए कौन हैं भागलपुर के नए सिटी एसपी स्वर्ण प्रभात, जो अपराधियों पर लगाएंगे लगाम!

    By Shivam BajpaiEdited By:
    Updated: Wed, 14 Jul 2021 07:43 PM (IST)

    बिहार में पांच आईपीएस अधिकारियों का तबादला हुआ है। वहीं आईपीएस स्वर्ण प्रभात को भागलपुर शहर की कमान सौंपी गई है। उन्हें भागलपुर का नया सिटी एसपी बनाया गया है। जानिए कौन हैं स्वर्ण प्रभात पढ़ें पूरी खबर...

    Hero Image
    भागलपुर के नए सिटी एसपी बनाए गए आइपीएस स्वर्ण प्रभात।

    ऑनलाइन डेस्क, भागलपुर। बिहार में पांच आईपीएस अधिकारियों का ट्रांसफर हुआ है। राजधानी पटना के पुलिस महकमे में भी बड़ा फेरबदल हुआ है। पटना सेंट्रल और ग्रामीण के एसपी बदले गए हैं। वहीं भोजपुर और औरंगाबाद के एसपी हटाए गए। इन्हीं में एक आईपीएस अधिकारी हैं स्वर्ण प्रभात जिन्हें भागलपुर का सिटी एसपी बनाया गया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आइपीएस अधिकारी स्वर्ण प्रभात को भागलपुर का सिटी एसपी बनाया गया है। इससे पहले स्वर्ण प्रभात पटना में बतौर एएसपी विधि-व्यवस्था पदास्थापित थे। उनके साथ आईपीएस कान्तेश कुमार मिश्रा, आईपीएस विनय तिवारी, आईपीएस विनीत कुमार और आईपीएस अम्बरीश राहुल का अन्य जिलों में ट्रांसफर हुआ है। कौन हैं आईपीएस स्वर्ण प्रभात, आइए जानते हैं।

    • स्वर्ण प्रभात 2017 बैच, बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी हैं।
    • वे मूल रूप से भोजपुर के रहने वाले हैं।
    • उन्होंने 105 रैंक के साथ यूपीएससी की परीक्षा पास की थी।
    • स्वर्ण प्रभात भोजपुर के तरारी प्रखंड के मोआप कला के कौशलेश कुमार सिन्हा और ललिता देवी के पुत्र हैं।
    • यूपीएससी के पहले वो आइआइटीयन थे।
    • स्वर्ण प्रभात आइआइटी खड़गपुर से कंप्यूटर साइंस से इंजीनियरिंग किया है।
    • आइआइटी खड़गपुर से कंप्यूटर साइंस की पढ़ाई पूरी करने के बाद स्वर्ण प्रभात ने माइक्रो सॉफ्ट वेयर कंपनी में जॉब पकड़ की।
    • अच्छे पैकेज पर दो साल नौकरी करने के बाद स्वर्ण प्रभात ने नौकरी छोड़ दी और यूपीएससी की तैयारी में जुट गए।
    • पहले प्रयास में सफलता नहीं मिली। इसके बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी और पूरे मन के साथ तैयारी में जुटे रहे।
    • उन्होंने दूसरे प्रयास में यूपीएससी क्लियर करते हुए 105वां रैंक हासिल किया। पटना में कई संगीन मामलों में आपने बेहतरीन कार्य किया है।

     आईपीएस स्वर्ण प्रभात एक बेहतरीन पुलिस अफसर के रूप में जाने जाते हैं। पटना में उन्होंने कई मामले सॉल्व किए हैं। भागलपुर में आज डबल मर्डर की वारदात से जहां एक ओर सनसनी का माहौल है। वहीं, दूसरी ओर शहर को नया एसपी मिलने से कानून व्यवस्था में मजबूती बढ़ने की उम्मीद दिखाई दे रही है।