Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    IPL 2021 Phase 2: दिल्ली कैपिटल्स के साथ UAE रवाना हुए जमुई के लाल हर्ष विक्रम सिंह, अबकी मचाएंगे तहलका

    By Shivam BajpaiEdited By:
    Updated: Sat, 21 Aug 2021 04:47 PM (IST)

    IPL 2021 Phase 2 की शुरूआत सितंबर से होगी। इससे पहले सभी टीमें वहां का रुख कर रही हैं। शुक्रवार को दिल्ली कैपिटल्स की टीम यूएई (UAE) रवाना हुई। टीम के साथ जमुई के हर्ष विक्रम सिंह भी यूएई गए।

    Hero Image
    IPL 2021 Phase 2: दिल्ली कैपिटल्स के साथ यूएई रवाना होते हर्ष विक्रम सिंह।

    संवाद सहयोगी, जमुई। IPL 2021 Phase 2: जमुई के मलयपुर निवासी हर्ष विक्रम सिंह शनिवार को दुबई (UAE) के लिए इंदिरा गांधी एयरपोर्ट से रवाना हो चुके हैं। जहां मौका मिला तो 20 सितंबर को आयोजित होने वाले आईपीएल 2021 में दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) टीम की ओर से गेंदबाजी करेंगे। हर्ष के साथ लुकमान मेरीवाला, अमित मिश्रा, त्रिफल पटेल सहित 15 खिलाड़ी शामिल हैं। इस बार बिहार का एक मात्र खिलाड़ी हर्ष विक्रम सिंह हैं, जो आईपीएल का हिस्सा बने हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दिल्ली कैपिटल्स के 25 खिलाड़ियों के अलावा हर्ष का नाम सात रिजर्व खिलाड़ियों की सूची में हैं। अगर सबकुछ ठीक- ठाक रहा और प्रदर्शन बेहतर रहा तो हर्ष को भी दिल्ली कैपिटल्स की ओर से रफ्तार से अन्य बड़े खिलाड़ियों को प्रभावित करने का मौका मिलेगा। हालांकि, इससे पहले भी हर्ष ने कई मैचों में अपनी गेंदबाजी की रफ्तार और शानदार बल्लेबाजी से बड़े खिलाड़ियों को प्रभावित कर चुके हैं। बता दें कि 6 फीट 3 इंच के युवा खिलाड़ी हर्ष विक्रम सिंह आईपीएल 2021 में दिल्ली कैपिटल्स से जुड़े हुए हैं

    इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर चुके हर्ष तेज गेंदबाजी के साथ- साथ लंबे-लंबे छक्के भी लगाते हैं। इससे पहले 2020 में भी हर्ष विक्रम सिंह राजस्थान रॉयल्स से जुड़े थे और दुबई भी गए थे। इधर इस बार जमुई में अपने हर्ष को गेंदबाजी करता देखने के लिए सभी उत्साहित हैं। माता-पिता से लेकर जमुई क्रिकेट कमेटी भी यही चाहती है कि वो इस आईपीएल में बेहतरीन प्रदर्शन करें। सभी का कहना है कि आईपीएल के बाद वे भारतीय टीम का सदस्य हों ऐसी कामना है।

    रणजी ट्रॉफी में बेहतरीन प्रदर्शन

    हर्ष विक्रम सिंह दिल्ली से इंजीनियरिंग की डिग्री पूरी की थी। इस दौरान वे यूनिवर्सिटी टीम के कप्तान भी रहे थे। वर्ष 2018 में रणजी मैच में बिहार की तरफ से खेलते हुए उन्होंने शानदार खेल दिखाया था। नागालैंड के खिलाफ बिहार की टीम 80 रन पर ही 9 विकेट गंवा चुकी थी लेकिन 10वें नंबर पर उतरे हर्ष ने 48 रन की शानदार पारी खेलते हुए बिहार का स्कोर 150 पर पहुचांया था। जिसमें टीम की जीत हुई थी।