Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Inspirational story : जूही को वसुंधरा राजे सिंधिया ने किया सम्‍मानित, बोलीं- गजब है प्रतिभा

    By Dilip Kumar ShuklaEdited By:
    Updated: Mon, 26 Sep 2022 07:59 AM (IST)

    Inspirational story जमुई के सिमुलतला की जूही को राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिं‍धिया ने सम्मानित किया है। जूही ने भी अपने हाथों से पेंटिंग जिसमें सुंदर तिरंगा बनाकर वसुंधरा राजे सिंधिया को भेंट किया। जूही ने लोगों ने बधाई दी है।

    Hero Image
    Inspirational story : जमुई की जूही को वसुंधरा राजे सिंधिया किया सम्‍मानित।

    संवाद सूत्र, सिमुलतला (जमुई)। ।nspirational story : बिहार के सिमुलतला की बेटी जूही को राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने मेडल देकर सम्मानित किया है। साथ ही कहा कि इतनी छोटी उम्र में तुमने इतने सारे मेडल जीते यह बड़ी बात है। जूही ने अपने हाथों से माई लव इंडिया लिखा पेंटिंग जिसमें एक सुंदर तिरंगा बनाकर, वसुंधरा राजे को भेंट किया। जानकारी हो कि जूही मूलरूप से सिमुलतला के खुरंडा गांव निवासी मंटू पंडित की एकलौती दस वर्षीय बेटी है। मंटू राजस्थान में मजदूरी का कार्य करते हैं। जूही में कराटे खेल के प्रति काफी दिलचस्पी देखकर मंटू उसे इस क्षेत्र में आगे ले जाने के लिए कठिन मेहनत कर रहे हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जूही की कुछ उपलब्धियां

    • कराटे चैंपियनशिप जो जयपुर के एसएमएस इंडोर स्टेडियम में आयोजित हुई थी। उस प्रतियोगिता में जूही ने गोल्ड पर पंच लगाया था। इस प्रतियोगिता में 22 से अधिक राज्यों के 16 सौ से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया था। नौ और 10 आयु वर्ग में जूही ने स्वर्ण पदक जीताकर खुद को सुपर गोल्ड के लिए चयन कराया था।
    • आल इंडिया कराटे चैंपियनशिप जो छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में बीते 15 - 16 जुलाई को आयोजित हुई थी। उस चैंपियनशिप में जूही ने काटा वर्ग में ब्रोंज मेडल और कुमीते वर्ग में सिल्वर मेडल जीता था।
    • बीते 26 मार्च को राजस्थान के पुष्कर शहर में राज्य स्तरीय कराटे चैंपियनशिप में भी अपने प्रतिद्वंदियों को धूल चटाकर गोल्ड मेडल पर कब्जा किया था। इसके अलावा जूही ने कराटे चैंपियनशिप में कई मेडल प्राप्त किया हैं।

    सुरुचि की उपलब्धि ने बिहार का बढ़ाया गौरव

    संवाद सहयोगी, हवेली खड़गपुर (मुंगेर)। प्रखंड के प्रसंडो गांव निवासी दीपक सिंह की पुत्री और नगर के डीएवी की छात्रा सुरुचि कुमारी ने बिहार स्टेट चैंपियनशिप में अद्भुत प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल जीतकर बिहार की प्रतिष्ठा को देश में गौरवान्वित किया है। सुरुचि ने इंटर स्कूल टूर्नामेंट, भोपाल में आयोजित इंडिया टीम ट्रायल और आल बिहार अंतर डीएवी चैंपियनशिप में राइफल से सटीक निशाना साधते हुए अपने काबिलियत का परचम लहराया है। बिहार सरकार के विज्ञान एवं प्रोद्योगिकी मंत्री सुमित कुमार सिंह ने सुरुचि की इस उत्कृष्ट उपलब्धि पर मुलाकात कर उसकी हौसला अफजाई किया और इस उपलब्धि के लिए उन्हें बधाई दी। मंत्री सुमित कुमार सिंह ने कहा कि सुरुचि बिटिया की सफलताओं की यह महज शुरुआत है। उन्होंने कहा कि सुरुचि इसी तरह आगे बढ़ते रहे जिससे कि बिहार का नाम रौशन हो। सुरुचि ने मंत्री सुमित कुमार सिंह के द्वारा की गई हौसला अफजाई के प्रति आभार जताया। इस अवसर पर रामनिवास सिंह, विभाष कुमार सिंह, दीपक कुमार सिंह सहित कई लोग मौजूद थे।

    comedy show banner
    comedy show banner