Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    India Nepal Relations: नेपाल का नागरिकता कानून भारत के लिए महत्‍वपूर्ण, भारतीयों को मिली यह सुविधा

    By Dilip Kumar ShuklaEdited By:
    Updated: Wed, 26 May 2021 09:53 AM (IST)

    India Nepal Relations नेपाल के नागरिकता कानून का भारत पर व्‍यापक असर पड़ा है। यहां के लोगों को नेपाल में अब बड़ी राहत मिलेगी। खासकर भारत की लड़कियां जो नेपाल में विवाहित में उन्‍हें वहां का नाग‍रिकता मिल जाएगा।

    Hero Image
    नेपाल के नागरिकता कानून का भारत में व्‍यापक असर।

    संवाद सूत्र, जोगबनी (अररिया)। India Nepal Relations: नेपाल में वर्षो से दोहरी नागरिक के रूप में रह रहे विवाहित भारतीय लड़कियों को नेपाल में नागरिकता मिलने का रास्ता साफ हो गया है। रविवार को राष्ट्रपति विद्या देवी भंडारी ने पहले संशोधन के साथ जारी किए गए नागरिकता कानून से दोनों देशों का रोटी-बेटी का रिश्ता प्रगाढ़ होगा।भारत नेपाल के बीच पडोसी देश के अलावे सांस्कृतिक, भौगोलिक तथा बेटी रोटी का सबंध है।एक ओर जहां भारत की लडकियों विवाह कर नेपाल जाती हैं वहीं नेपाल की लडकियों भारत आती हैं। भारत में विवाह के साथ ही पति के नागरिकता के आधार पर पत्नी की भी नागरिकता बन जाती है लेकिन नेपाल में भारत से विवाह कर गई लडकियों को अधिकार नहीं था। लेकिन इस नये नागरिकता कानून से नेपाल में भारतीय लडकियों को नागरिकता मिलने का रास्ता साफ हो गया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस नये नागरिकता संशोधन कानून से दोनों देशों के बीच रिश्ता और अटूट हो गया है।इस सबंध में नेपाल के मधेशी पार्टी जासपा के अध्यक्ष व सांसद राजेन्द्र महतो ने कहा कि भारत की लडकियों को अब नेपाल में विवाह कर आने के बाद नागरिकता के लिए इंतजार नहीं करना होगा।उन्होंने कहा कि कई पार्टी जो मधेशी जनता के रहनुमा बनने वालो का इस नये नागरिकता कानून से परहेज था लेकिन आखिर में कानून पास हो गया। इस सबंध में जोगबनी वार्ड पार्षद आनंद साह ने कहा कि नेपाल में विवाह कर गई लडकी के नागरिकता को लेकर माता पिता चिंतित रहते थे।

    हर माता पिता को उसके भविष्य की चिंता थी कारण कि कल दिन किसी प्रकार की अनहोनी होने पर नागरिकता के बिना वह अधिकार से वंचित होने का भय बना हुआ था लेकिन अब नेपाल में विवाह कर जाने वाली हमलोगों की बच्ची का भबिष्य सुरक्षित हो गया है।इस सबंध मे जोगबनी के पवन यादव ने कहा कि दस बर्ष पूर्व अपने बहन का विवाह किया था।लेकिन उसे नागरिकता नहीं मिल सकी थी लेकिन अब नये नागरिकता कानून से इस समस्या का भी निदान हो गया।उन्होंने कहा कि भारत नेपाल के बीच पहले भी संबंध प्रगाढ़ थे परन्तु इस नागरिकता कानून से दोनों देशों के बीच सबंध और मजबूत हुआ है।

     

    comedy show banner
    comedy show banner