भारत वन स्थिति रिपोर्ट-2021: राष्ट्रीय स्तर पर बिहार का यह जिला बना नंबर-1, तेजी से यहां पर बढ़ रहा वन क्षेत्र
भारत वन स्थिति रिपोर्ट 2021 के रिपोर्ट के अनुसार बांका नंबर वन जिला है। यहां पर पिछले एक साल में करीब 16 वर्ग किमी में वन क्षेत्र बढ़ा है। जो राष्ट्रीय स्तर पर सबसे अधिक है। जबकि बिहार के अन्य जिलों में...
जागरण संवाददाता, बांका। कोरोना महामारी ने दुनिया को आक्सीजन की महत्ता समझा दी है। इसके बाद पूरी दुनिया हरियाली बढ़ाने पर विचार कर रही है। इस संकट के बीच दुनिया को देश के पिछड़े जिलों में शुमार बांका से अच्छी खबर मिली है। कोरोना की शांति के बीच बांका में 16.29 वर्ग किलोमीटर वन क्षेत्र बढ़ गया है। इस रिपोर्ट को भारत वन स्थिति रिपोर्ट-2021 के तहत सेटेलाइट सर्वे के बाद जारी किया गया है। इसे हाल ही में जारी किया गया है। इस रिपोर्ट में बांका जिला बिहार ही नहीं देश में सबसे अधिक वन बढ़ाने वाला जिला बना है।
हरियाली बढ़ाने की अच्छी रिपोर्ट तब सामने आई है, जब बिहार के अधिक वन क्षेत्र वाले कैमुर, रोहतास और सुपौल जिला में वन क्षेत्र पहले से कम हो गया है। सबसे बड़ी बात यह भी कि आईएसएफआर-2019 की सेटेलाइट रिपोर्ट में भी बांका में 20.73 वर्ग किलोमीटर नया वन बढ़ गया था। इसके पहले 2010 की रिपोर्ट में भी बांका के साथ जमुई में भी रिकार्ड वन बढ़ने पर बिहार को भारत सरकार ने सम्मानित किया था। इस बार की रिपोर्ट में भी जमुई में 13.22 वर्ग किलोमीटर और पूर्वी चंपारण में 12.24 किलोमीटर वन बढ़ गया है।
सबसे अधिक वन वाले रोहतास में भी कमी हरियाली
बिहार में सबसे अधिक वन क्षेत्र रोहतास के पास है। वहां अभी 3881 वर्ग किलोमीटर वन है। यह उसके भौगोलिक क्षेत्र का 17.26 वर्ग किलोमीटर है। लेकिन पिछले दो साल के दौरान रोहतास में 2.32 वर्ग किलोमीटर वन कम हो गया है। जबकि 3332 वर्ग किलोमीटर वन वाले कैमुर में भी 4.83 वर्ग किलोमीटर वन क्षेत्र घट गया है। कैमुर में सबसे अधिक 31 प्रतिशत वन बढ़ गया है। सुपौल में 4.46 वर्ग किमी वन कम हो गया है।
भारत वन सर्वे-2021 की रिपोर्ट में बांका में 16 वर्ग किलोमीटर से अधिक वन बढ़ा है। जिला के लिए यह बड़ी उपलब्धि है। बांका में हर साल नया पौधारोपण हो रहा है। वन क्षेत्र के अलावा पब्लिक क्षेत्र में भी नया वनरोपण बढ़ रहा है। -अभिषेक कुमार सिंह, डीएफओ, बांका
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।