Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Inaugurated Mandar Ropeway: अब मंदार पर्वत के शिखर से लें प्रकृति का आनंद, चार मिनट पर चढ़ जाएंगे ऊपर तक

    By Dilip Kumar ShuklaEdited By:
    Updated: Wed, 22 Sep 2021 11:51 AM (IST)

    Inaugurated Mandar Ropeway ब‍िहार के मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार ने रोपवे का उद्घाटन किया। अब आप मंदार पर्वत के शिखर से प्रकृति का आनंद ले सकते हैं। रोपवे के माध्‍यम से आप नीचे से चार मिनट में ही ऊपर चढ़ जाएंगे।

    Hero Image
    पापहरणी मध्य स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर में पूजा अर्चना करते सीएम नीतीश कुमार।

    बौंसी (बांका) [शेखर स‍िंह]। 21 सितंबर को ब‍िहार के मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार ने ठीक 12 बजकर 28 मिनट पर झमाझम बारिश के बीच रोप-वे का उद्घाटन एवं जैव विविधता संरक्षण का शिलान्यास किया। उसके बाद लोअर रोप-वे स्टेशन पर रोप-वे की स्टार्टिंग स्वीच दबाकर रोपवे का विधिवत शुभारंभ किया। मौके पर डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद, जल संसाधन मंत्री संजय झा सहित अन्य ने रोपवे से मंदार पहाड़ के शिखर पर गए। स्थानीय जैन क्षेत्र प्रबंधक ने मोमेंटो एवं पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मौके पर मुख्यमंत्री ने जैन मंदिर में भगवान वासुपूज्य की मंगल आरती उतार कर पूजा अर्चना की। पर्वत शिखर पर कुछ देर रुककर मुख्यमंत्री ने प्रकृति का आनंद उठा कर काफी खुश हुए। वापसी के समय मुख्यमंत्री मध्य रोप-वे स्टेशन पर उतरे जहां ऐतिहासिक सीता कुंड के बारे में जानकारी लिया। मुख्यमंत्री पहली बार ऐतिहासिक मंदार पर्वत शिखर पर चढ़कर बहुत ही बारीकी से प्राकृतिक धरोहर का अवलोकन कर रहे थे। पर्वत पर आधा घंटा से अधिक समय बिताने के बाद मुख्यमंत्री अपने सहयोगी मंत्रियों एवं स्थानीय विधायक के साथ पर्वत शिखर के नीचे उतरे। मुख्यमंत्री डिप्टी सीएम के साथ पापहरणी तालाब स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर में पूजा अर्चना किया। मंदिर के मुख्य पुजारी भवेश चंद्र झा ने मंत्रोच्चारण के साथ मुख्यमंत्री को पूजा अर्चना कराया। मुख्यमंत्री मंदिर के चारों तरफ परिक्रमा भी किया। मुख्यमंत्री ने पंडित को 105 रुपये देकर दक्षिणा देकर प्रसाद के रूप में पेड़ा ग्रहण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री मंदिर में 10 से 15 मिनट रुके।

    मंदार को शिव सर्किट से जोड़ा जाएगा: पर्यटन मंत्री

    पर्यटन मंत्री नारायण प्रसाद ने बातचीत में पत्रकारों को बताया कि मंदार जैन सर्किट से पहले ही जुड़ा हुआ है। इसे शिव सर्किट से भी जोड़ा जाएगा। बैद्यनाथ धाम, बासुकीनाथ धाम एवं मंदार को एक सर्किट से जोड़ा जाएगा। मंदार रोप-वे का आज उद्घाटन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा की गई। इससे मंदार में स्थानीय लोगों को स्वरोजगार के अवसर प्रदान होंगे। भारत सरकार एवं बिहार सरकार के सहयोग से मंदार में विकास के और कार्य कराए जाएंगे। मंदार रोप-वे के लिए स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने भी मांग की थी। आज उद्घाटन से जनप्रतिनिधि से लेकर आम लोग काफी खुश हैं। पूर्व मंत्री सह बांका विधायक रामनारायण मंडल ने कहा कि मंदार के विकास कार्य के लिए हमेशा प्रयासरत रहता हूं। रोप-वे निर्माण के लिए भी काफी प्रयास किया था। मौके पर ग्रामीण कार्य मंत्री जयंतराज, पर्यटन विभाग के सचिव संतोष कुमार मल्ल, डीएम सुहर्ष भगत, एसपी अरव‍िंंद कुमार गुप्ता, पर्यटन एमडी प्रभाकर, सांसद गिरिधारी यादव, बेलहर विधाक मनोज यादव, कटोरिया विधायक डा. निक्की हेंब्रम, सुल्तानगंज विधायक प्रो. ललित मंडल, पूर्व विधायक मनीष कुमार, नगर परिषद अध्यक्ष संतोष स‍िंह, जदयू जिलाध्यक्ष अमरेंद्र स‍िंह, भाजपा जिलाध्यक्ष विकास स‍िंह, जदयू नेता रितेश चौधरी, निखिल बहादुर स‍िंह सहित अन्य मौजूद थे।

    comedy show banner
    comedy show banner