Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ICSE Class 10th Result 2022 : भागलपुर के कुमार ऋतम को मिले 99% मार्क्स... होनहार बच्चा बना जिला टापर

    By Shivam BajpaiEdited By:
    Updated: Sun, 17 Jul 2022 09:19 PM (IST)

    ICSE Class 10th Result 2022 - भागलपुर के दसवीं के छात्र कुमार ऋतम को आईसीएसई के जारी रिजल्ट में 99 प्रतिशत अंक प्राप्त हुए हैं। इसके साथ ही वे जिला टापर बन गए हैं। दैनिक जागरण से बात करते हुए ऋतम ने बताया कि वे इंजीनियर बनना चाहते हैं।

    Hero Image
    ICSE Class 10th Result 2022 भागलपुर के कुमार ऋतम जिला टापर।

    जागरण संवाददाता, भागलपुर : सेंट जोसेफ स्कूल ने आइसीएसई दसवीं की परीक्षा (ICSE Class 10th Result 2022) में परचम लहराया है। छात्र कुमार ऋतम ने 99 प्रतिशत अंक के साथ जिले में पहला स्थान हासिल किया है। वह मूल रूप से नवगछिया बाजार का रहने वाला है। उसके पिता बिजेंद्र कुमार संगीत निर्देशक हैं, जबकि मां गोपा सिन्हा गृहणी हैं। ऋतम ने बताया कि वह आगे इंजीनियरिंग के क्षेत्र में जाकर कैरियर बनाना चाहता है। इस कारण 10वीं की परीक्षा देने के बाद ही इसकी तैयारी में जुट गया था।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उसने बताया कि बिना किसी ट्यूशन के पढ़ाई पूरी की है। स्कूल की पढ़ाई से ही उन्होंने यह मुकाम हासिल किया है। बताया कि शिक्षकों का भरपूर सहयोग पढ़ाई में मिला। इस कारण कहीं अलग से पढ़ाई के लिए जरूरत नहीं लगी। ऋतम ने बताया कि पहले सेमेस्टर में पैटर्न बदला हुआ था, इस कारण सब्जेक्टिव से ज्यादा आब्जेक्टिव की तरफ फोकस करना पड़ा।

    दूसरे सेमेस्टर में तैयारी के लिए थोड़ा कम समय मिला था, इस वजह से मुश्किल हुई थी। उसने बताया कि तैयारी के लिए आनलाइन मैटेरियल की भी मदद ली थी। उसे इंग्लिश लैंग्वेज में 98, इंग्लिश लिटरेचर में 98, हिंदी में 96, हिस्ट्री व सिविक्स में 99, भूगोल में 98, गणित में 98, फिजिक्स में 100, केमिस्ट्री में 99, बायोलाजी में 100, कंप्यूटर एप्लीकेशन में 100 अंक मिले हैं।

    माउंट असीसी के टापर बने कृष्णा बंका

    माउंट असीसी के कृष्णा बंका 98.6 प्रतिशत के साथ स्कूल टापर बने। इसके अलावा अंश राज को 98.4 प्रतिशत, अमन सिन्हा को 98.4 प्रतिश, जियान अनवर को 98.4 प्रतिशत, तनय झा, श्रेष्ठ झुनझुनवाला, वैभव आनंद, अर्णव कुमार, अंकित कुमार झा एवं अद्वैत एकलव्य को 98.2 प्रतिशत अंक मिला है। परीक्षा में कुल 248 विद्यार्थी शामिल हुए थे। इसमें 111 विद्यार्थियों को 90 प्रतिशत से ज्यादा अंक मिला है। जबकि 53 विद्यार्थियों को छह प्वाइंटर मिला है। यह जानकारी स्कूल के प्राचार्य फादर कूरियन ने दी है। उन्होंने सफल विद्यार्थियों के सुखद भविष्य की कामना की है। 

    सेंट जोसफ के सौमिक राय को 98.4 प्रतिशत अंक

    सेंट जोसफ स्कूल के कुमार रितम को 99 प्रतिशत अंक मिला है। सौमिक राय को 98.4 प्रतिशत, कनिष्का, ओम सुमन, रिशु राज, राहत इमरान एवं प्राणोश प्रणत को 98 प्रतिशत, प्रिंस राज एवं देव आर्यन को 97.6 प्रतिशत और आर्या अनीमा को 97.4 प्रतिशत अंक प्राप्त हुआ है। यह जानकारी स्कूल के प्राचार्य फादर अमर राज ने दी। उन्होंने बताया कि 86 विद्यार्थियों को 90 प्रतिशत से ज्यादा अंक मिले हैं।

    आइसीएसई 10वीं की परीक्षा में भागलपुर के विद्यार्थियों का जलवा

    डान बास्को स्कूल के शत प्रतिशत विद्यार्थियों ने दसवीं के परीक्षा में सफलता हासिल की है। परीक्षा में 42 छात्र और 22 छात्राओं को शामिल किया गया है। अंशु कुमार ने 98.6 प्रतिशत अंक के साथ कालेज में अव्वल स्थान प्राप्त किया है। साहित्य प्रियम को 93.8 प्रतिशत, शानू प्रिया को 93.4 प्रतिशत, अभिज्ञान श्रेष्ठ को 93 प्रतिशत, आदित्य राज पांडेय को 92.8 प्रतिशत अंक प्र्राप्त किया। 12 बच्चों ने 90 प्रतिशत से ज्यादा अंक हासिल किया है। इस मौके पर रेशमा सिंह, प्राचार्य राजीव प्रसाद, उप प्राचार्य दुर्गेश मिश्रा ने सभी सफल छात्रों को बधाई दी है।

    कार्मेल स्कूल के एडिवा बनी स्कूल टापर

    माउंट कार्मेल स्कूल के एडिवा कोहली दसवीं में 98.6 प्रतिशत अंक के साथ स्कूल टापर बने। तान्या सिंह और सौम्या को 98 प्रतिश, अपूर्वा शेखर को 97.5 प्रतिशत, रिचा कश्यप को 97.2 प्रतिशत, शरिया रहमान को 97 प्रतिशत अंक मिला है। स्कूल के 63 छात्रों को 90 प्रतिशत से ज्यादा अंक मिले हैं। 191 में सभी विद्यार्थी परीक्षा में सफल हुए हैं। यह जानकारी सिस्टर एम सेंड्रा ने दी है। उन्होंने सभी छात्रों को बधाई और शुभकामनाएं दी है।

    सेंट टेरेसा के चार विद्यार्थियों को 97 प्रतिशत अंक

    आइसीएसई के दसवीं परीक्षा का परिणाम रविवार को जारी कर दिया गया। सेंट टेरेसा स्कूल के चार विद्यार्थियों को 97 प्रतिशत अंक मिला है। इसमें गरिमा स‍िंह, इहा, गरिमा भगत और सिद्धार्थ अग्रवाल शामिल हैं। 16 विद्यार्थियों को छह प्वाइंटरर्स मिला है, जबकि 51 विद्यार्थियों को 90 प्रतिशत और उससे ज्यादा प्रतिशत अंक मिले हैं। स्कूल की प्राचार्य सिस्टर टेरेस, अध्यक्ष सिस्टर लूसिया, उप प्राचार्य उषा, सिस्टर एयनमेरी, सिस्टर ज्योति, भगवान चौधरी, मैडम अचल, सेबेस्टियन, नायक, सैजू, मनोज, दीपक, गुंजन, शिप्रा, श्वेता आदि ने सफल विद्यार्थियों को बधाई दी है। यह जानकारी कालेज के वरीय शिक्षक नील कमल राय ने दी।

    सेंट पाल के 17 विद्यार्थियों को 90 प्रतिशत से ज्यादा मिले अंक

    सेंट पाल के 17 विद्यार्थियों को 90 प्रतिशत से ज्यादा अंक मिले हैं। स्कूल के शत प्रतिशत विद्यार्थियों ने सफलता पाई है। खुशी डिडवानियां को 97.2 प्रतिशत, तेजस कुमार को 96.6 प्रतिशत, प्रियांशु वत्स को 96.2 प्रतिशत, ऐश जावेद को 95 प्रतिशत और हनी मिश्रा को 94.6 प्रतिशत अंक आया है। सफल विद्यार्थियों के बारे में प्राचार्य डा. बैजल माइकल क्वाड्रस ने जानकारी दी है। उन्होंने सभी छात्रों को बधाई दी है।

    होली फैमिली का आर्यन बना स्कूल टापर

    होली फैमिली के विद्यार्थियों ने दसवीं की परीक्षा में परिणाम में परचम लहराया है। स्कूल के 103 में शत प्रतिशत विद्यार्थियों को सफलता मिली है। 98 प्रतिशत अंक के साथ आर्यन स्कूल टापर बना है। निशांत को 97.8 प्रतिशत, अपराजिता राजपाल को 97.6 प्रतिशत, अक्षत कुमार सिन्हा को 97.2 प्रतिशत, नावेद अंजुम को 97 प्रतिशत, अनीश खान को 96.8 प्रतिशत, अनुष्का कृति को 96.4 प्रतिशत, अरुणोदय को 95.6 प्रतिशत, कात्यायनी सिन्हा को 95.6 प्रतिशत अंक मिला है। 42 विद्यार्थियों को 90 प्रतिशत से ज्यादा अंक मिला है। सभी बच्चों को प्राचार्या सिस्टर सविधा जान एवं सभी शिक्षकों ने शुभकामानाएं दी हैं।