Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हिंदुस्‍तान मेरी जान : टार्जन के हीरो हेमंत बिरजे व बृजेश त्रिपाठी पहुंचे अररिया, भारत-पाक रिश्‍ते पर रही फ‍िल्‍म

    बिहार के सीमांचल क्षेत्र व नेपाल में होगी भोजपुरी फिल्म हिंदुस्‍तान मेरी जान की शूटिंग। भोजपुरी फिल्म में अररिया के फारबिसगंज के कई स्थानीय कलाकार भी निभाएंगे रोल। फिल्म भारत-पकिस्तान पर आधारित है। हीरो गलती से पाकिस्तान चला जाता है। फ‍िर

    By Dilip Kumar ShuklaEdited By: Updated: Sun, 07 Nov 2021 06:43 PM (IST)
    Hero Image
    अररिया के फारबिसगंज पहुंचे अभिनेता,अभिनेत्री व फ‍िल्‍म निर्माता-निदेशक।

    संवाद सूत्र, फारबिसगंज (अररिया)। सीमांचल क्षेत्र फारबिसगंज और नेपाल की धरती पर भोजपुरी फिल्म हिंदुस्‍तान मेरी जान की शूटिंग होगी। इस भोजपुरी फिल्म में बालीवुड स्टार हेमंत बिरजे, भोजपुरी कलाकार विराज भट्ट, बृजेश त्रिपाठी, अभिनेत्री रानी चटर्जी के अलावा फारबिसगंज के स्थानीय कलाकार रामकुमार भगत भी दमदार रोल निभाएंगे। फिल्म के प्रमोशन को लेकर 90 के दशक में टार्जन फिल्म से मशहूर हुए बॉलीवुड स्टार हेमंत बिरजे के साथ कई कलाकार फारबिसगंज पहुंचे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    निजी होटल में कलाकारों के साथ फिल्म के निर्माता संजय कुमार यादव एवं निदेशक गोपाल पाठक ने बताया कि आशुतोष इंटरप्राइजेज के बैनर तले भोजपुरी फिल्म का निर्माण किया जा रहा है। फिल्म की अधिकांश शूटिंग सीमांचल क्षेत्र व नेपाल में होगी। फिल्म भारत-पकिस्तान पर आधारित है। जिसमें फिल्म का हीरो गलती से पाकिस्तान चला जाता है, जहां उसे फंसाने की साजिश रची जाती है। मौके पर अन्य भोजपुरी कलाकारों में पवन कुमार, गुंजन पंत, प्राची स‍िंह, मनोज टाइगर, सत्यनारायण यादव, रिद्धि तिवारी, रुचिका अनवर राज, यशवंत, लालू, सलमान, सुमन ठाकुर सहित अन्य मौजूद थे। इधर फारबिसगंज व आसपास में शूटिंग को लेकर लोगों में काफी खुशी का माहौल देखा जा रहा है।

    बिहार में बहुत ज्यादा देखी जाती है भोजपुरी फिल्म लेकिन सरकार का नहीं मिलता सहयोग

    फारबिसगंज में भोजपुरी फिल्म हिंदुस्तान मेरी जान की प्रमोशन के लिए पहुंचे भोजपुरी फिल्म के मशहूर कलाकार ब्रजेश त्रिपाठी ने कहा कि बिहार में भोजपुरी फिल्म बहुत देखी जाती है लेकिन बिहार के सरकार का कोई सहयोग नहीं मिलता है। उन्होंने कहा कि बिहार में भोजपुरी फिल्म को चाहने वाले बहुत हैं।

    शूटिंग की जानकारी मिलते ही लोगों की भीड़ लग जाती है और यहां के लोगों के द्वारा भोजपुरी फिल्म को काफी पसंद भी किया जाता है, बावजूद आज तक बिहार की सरकार भोजपुरी फिल्म को कोई मदद नहीं की है। जबकि उत्तर प्रदेश में सरकार के द्वारा कई भोजपुरी फिल्म को सब्सिडी भी प्रदान किया जाता है। बिहार में शुरू से ही यहां की सरकार के द्वारा कोई सहयोग नहीं दिया जाता है। सरकार बदलती है लेकिन सहयोग अब तक प्राप्त नहीं हो सका है। वही बॉलीवुड स्टार हेमंत बिरजे ने कहा कि हिंदुस्तान मेरी जान फिल्म से वह भोजपुरी फिल्म में शुरुआत करने जा रहे हैं।