Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हिंदुस्तान आवाम मोर्चा सेकुलर : कार्यकर्ताओं ने पार्टी को मजबूत बनाने का लिया संकल्‍प, चलाएंगे सदस्यता अभियान Bhagalpur News

    By Dilip ShuklaEdited By:
    Updated: Sun, 28 Jul 2019 01:08 PM (IST)

    हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा सेकुलर ने अब पार्टी को मजबूत बनाने का संकल्‍प लिया है। बैठक में सदस्‍यता अभियान चलाने का निर्णय लिया।

    हिंदुस्तान आवाम मोर्चा सेकुलर : कार्यकर्ताओं ने पार्टी को मजबूत बनाने का लिया संकल्‍प, चलाएंगे सदस्यता अभियान Bhagalpur News

    भागलपुर [जेएनएन]। हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा सेकुलर के सभी प्रखंड अध्यक्षों की एक बैठक खीरी बांध पंचायत के मुखिया अजय कुमार राय के आवास रिक्शाडीह में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अनुसूचित जाति जनजाति मोर्चा के अध्यक्ष लक्ष्मीकांत मांझी ने की। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि के रूप में पार्टी के भागलपुर प्रमंडल प्रभारी सह बिहार सरकार के पूर्व मंत्री डॉक्टर अनिल कुमार सिंह मौजूद रहे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री ने सभी प्रखंड अध्यक्षों को अपने प्रखंड में कम से कम 10 हजार सदस्य बनाने का निर्देश दिया तथा सदस्य बनाने का तकनीकी जानकारी भी दिया सभी प्रखंड अध्यक्षों ने उन्हें आश्वस्त किया कि 2 माह के अंदर लक्ष्य को पूरा कर लिया जाएगा।

    इस अवसर पर जिला प्रधान महासचिव अजय राय ने पूर्व मंत्री को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। पूर्व मंत्री द्वारा कई लोगों को विभिन्न मोर्चे का पदाधिकारी भी नियुक्त किया। बैठक में केन्‍द्र और राज्‍य सरकार की नीतियों पर भी चर्चा हुई। कार्यकर्ताओं ने बिहार में आपराधिक घटनाओं में वृद्धि पर चिंता व्‍यक्‍त की। वहीं, शराबबंद के बावजूद इसकी अवैध बिक्री होने पर आपत्ति जताई।

    बाढ़ पीडि़तों के लिए पर्याप्त राहत कार्य नहीं
    हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (सेक्युलर) का तातारपुर स्थित जैन मंदिर में आयोजित सम्मेलन में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पार्टी के प्रदेश महासचिव राम विलास प्रसाद ने कहा कि बिहार के बारह जिलों आइ बाढ़ से 146 लोगों की मौत डूबने से हो गई है। बाढ़ में कई घर विलीन हो चुका है। बाढ़ पीडि़तों के लिए सरकार द्वारा जो राहत कार्य चल रहा है वह पर्याप्त नहीं है। सूबे में अपराध बढ़ गया है। चोरी, डकैती, हत्या, दुष्कर्म जैसी संगीन घटना बढ़ रही हैं। भागलपुर अपराधियों का अड्डा बन गया है। महिलाएं घर से बाहर निकल नहीं पा रही हैं।

    कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री डॉ. अनिल कुमार सिंह ने कहा, गरीबों की हक की लड़ाई लडऩे वाले एकमात्र नेता जीतन राम मांझी हैं। उन्होंने ही गरीब सवर्णों की आरक्षण की बात कही थी। इसके पूर्व कार्यक्रम का उद्घाटनकर्ता मुख्य अतिथि को अंग वस्त्र देकर पार्टी के जिला प्रधान महासचिव अजय कुमार राय स्वागत किया। सम्मेलन की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अशोक कुमार रजक कर रहे थे। जिलाध्यक्ष दलित प्रकोष्ठ लक्ष्मीकांत मांझी, किसान प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष मुनीलाल यादव, उपाध्यक्ष अजय कुमार, महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष बिंदु वर्मा, जिला सचिव गोपाल कृष्ण रजक, नगर अध्यक्ष आशीष समेत कई पार्टी कार्यकर्ता इस मौके पर मौजूद थे।

    अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप