यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 28, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Bihar Politics: 'JDU खत्म हो जाएगी नहीं तो जल्दी से...', नीतीश कुमार के इस MLA के बयान से सियासी भूचाल
Bihar News बिहार की राजनीति में नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार की इन दिनों खूब चर्चा हो रही है। ...और पढ़ें

HighLights
- गोपालपुर के जदयू विधायक ने बयान देकर बढ़ा दी राजनीतिक हलचल
- नीतीश कुमार की विकास गाथा को आगे बढ़ाने के लिए निशांत है जरूरी
जागरण संवाददाता, भागलपुर। Bihar Political News: गोपालपुर के जदयू विधायक नरेंद्र कुमार नीरज उर्फ गोपाल मंडल ने एकबार फिर ऐसा बयान दे दिया जिसने राजनीतिक हलचल बढ़ा दी है। जदयू विधायक गोपाल मंडल ने सीएम नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार के राजनीति में आने को वक्त की मांग बताते हुए जरूरी बताया है।
निशांत राजनीति में नहीं आएंगे तो पार्टी भी समाप्त हो जाएगी
विधायक ने कहा कि निशांत कुमार अगर जल्द से जल्द राजनीति में नहीं आएंगे तो पार्टी में अस्थिरता तो आएगी ही साथ ही पार्टी भी समाप्त हो जाएगी। विधायक ने कहा कि जितना नीतीश कुमार ने प्रदेश के लिए किया। उनके उस विकास गाथा को आगे की ऊंचाई देने को उनके बेटे को राजनीति में आना जरूरी हो गया है।
.jpg)
बिहार के सीएम नीतीश कुमार और गोपाल मंडल (जागरण)
हमलोगों को अब नीतीश कुमार के बाद लीडर चाहिए
