विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 07, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

युवती से बार-बार दुष्कर्म, कभी शादी तो कभी नौकरी का झांसा देकर लूटी अस्मत, जांच कर रही पुलिस भी चकराई

By Jagran NewsEdited By: Ritu Shaw
Published: Sat, 07 Jan 2023 12:13 PM (IST)

बिहार के भागलपुर से एक युवती के साथ बार-बार दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़ित महिला ने पुलिस ...और पढ़ें

युवती से बार-बार दुष्कर्म, कभी शादी तो कभी नौकरी का झांसा देकर लूटी अस्मत, जांच कर रही पुलिस भी चकराई
युवती से बार-बार दुष्कर्म, कभी शादी तो कभी नौकरी का झांसा देकर लूटी अस्मत, जांच कर रही पुलिस भी चकराई

जागरण संवाददाता, भागलपुर: सिल्क सिटी में एक ही युवती से बार-बार दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित युवती मुंगेर जिले की रहने वाली है। हवस के दरिंदों की नजर उसपर 2018 से ही लगी रही। वह कभी तातारपुर थाना क्षेत्र के विक्रमशिला कालोनी, उर्दू बाजार, कभी तिलकामांझी, तो कभी लॉज में रहकर किसी तरह अपना भविष्य संवारने का प्रयास करती रही लेकिन जहां भी वह रही, हवस के दरिंदे उसे ढूंढ ही लेते और उसे अपनी हवस का शिकार बना लेते। कभी किसी ने उसे प्यार कर शादी के झांसे में रख अपना शिकार बनाया तो कभी अच्छे सपने दिखाकर उसकी अस्मत से खिलवाड़ किया, लेकिन जब भी उसके साथ किसी ने गलत किया, वह उसके विरुद्ध थाने में केस दर्ज कराती रही।

युवती ने दुष्कर्म, धोखाधड़ी समेत अन्य गंभीर आरोप में 28 जुलाई 2018 को कासिम बाजार, मुंगेर निवासी रवि कुमार के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई। दर्ज केस में पीड़िता ने बताया कि उससे शादी का झांसा देकर उसका यौन शोषण करता रहा। दर्ज केस में पीड़िता ने बताया कि उसकी शादी 2013 में हो गई थी। एक बच्ची भी पति से थी लेकिन रवि ने ससुराल में संपर्क की वजह से उसे झांसा देता रहा और उसका यौन शोषण कर धोखा देता रहा और पति से तलाक करवा दिया। उसे भागलपुर के एक लाज में रखा। उसकी जिंदगी बर्बाद कर दी।

युवती ने महिला थाने में 29 दिसंबर 2021 को दुष्कर्म का दूसरा केस रणवीर शर्मा के विरुद्ध दर्ज कराते हुए पुलिस से न्याय की गुहार लगाई। इस केस में उसने अपना पता तिलकामांझी थाना क्षेत्र के जवारीपुर का दर्शाया। तब युवती ने पुलिस के समक्ष बयान दिया कि तातारपुर थाना क्षेत्र स्थित एक स्कूल से नाता रखने वाले रणवीर का एक कंसलटेंसी है, जहां नौकरी देने के नाम पर उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। विधायक और सांसद के नाम का हवाला देकर उसे बरगलाया और शादी करने का झांसा दिया।

पिता ने बेटे की गुमशुदगी दर्ज कराई, युवती को बनाया संदेही

तातारपुर थाना क्षेत्र के विक्रमशिला, उर्दू बाजार निवासी संजय रजक ने अपने पुत्र आशुतोष रजक के गुमशुदा होने की जानकारी देते हुए तातारपुर थाने में पांच नवंबर 2022 को एक केस दर्ज कराया। दर्ज केस में बार-बार दुष्कर्म की शिकार होने संबंधी केस दर्ज कराने वाली इसी युवती पर ही बहला-फुसला कर ले जाने का आरोप लगाया था। पिता ने जब उस युवती के मोबाइल नंबर पर बात की तो उधर से जवाब दिया कि आशुतोष उसी के पास है, वह जाने नहीं देगी।

तिलकामांझी थाने में तातारपुर से लापता आशुतोष पर केस

तिलकामांझी थाने में 8 जनवरी 2023 को तातारपुर थाना क्षेत्र के विक्रमशिला, उर्दू बाजार निवासी संजय रजक के 5 नवंबर 2022 को लापता पुत्र आशुतोष रजक पर शादी का झांसा दे पांच महीने से दुष्कर्म करने के आरोप में केस दर्ज कराया है। खुद को गर्भवती भी बताया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।