Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ब‍िहार पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में भागलपुर के चार खिलाड़ी, कबड्डी में प्रिंस व सपना बेस्ट रेडर

    By Dilip Kumar ShuklaEdited By:
    Updated: Tue, 19 Oct 2021 11:56 AM (IST)

    भागलपुर के खिलाड़ी लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। ब‍िहार पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में भागलपुर के सुल्‍तानगंज के चार खिलाड़ि‍यों का चयन हुआ है। इधर कबड्डी में प्रिंस व सपना बेस्ट रेडर बने। साथ ही ताइक्वांडो प्रतियोगिता में भी यहां के ख‍िलाड़ी बेहतर हैं।

    Hero Image
    भागलपुर के खिलाड़‍ियों का बेहतर प्रदर्शन हो रहा है।

    संवाद सूत्र, सुल्तानगंज/बिहपुर (भागलपुर)। भागलपुर के बिहपुर प्रखंड के झंडापुर काली कबूतरा स्थान परिसर में 47वीं बिहार राज्य सीनियर जोनल कबड्डी प्रतियोगिता में भागलपुर चैंपियन बना। महिला वर्ग में जमुई उपविजेता तो पुरुष वर्ग में मुंगेर की टीम उपविजेता रही। महिला वर्ग में बेस्ट रेडर भागलपुर की सपना कुमारी तो बेस्ट कैचर जमुई की अनिता कुमारी रही। पुरुष वर्ग में बेस्ट रेडर भागलपुर के प्रि‍ंंस कुमार तो मुंगेर के राजकुमार को बेस्ट कैचर का खिताब मिला। उक्त प्रतियोगिता बिहार राज्य कबड्डीसंघ के दिशा-निर्देश पर आयोजित हुई। उक्त जानकारी भागलपुर जिला कबड्डी संघ के सचिव गौतम कुमार प्रीतम ने दी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सुल्तानगंज के चार खेलाडियों का स्टेट चैंपियनशिप के लिए चयन

    सासाराम में आयोजित होने वाली पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता के लिए सुल्तानगंज के चार खिलाडिय़ों का चयन हुआ है। सासाराम में पावर लिफ्टिंग का स्टेट चैंपियनशिप होना है। पावर लिफ्ट‍िंंग के सचिव अमित कुमार भारती ने जानकारी देते हुए बताया कि इसके लिए रविवार को विभिन्न सेंटरों से प्रतिभागियों का चयन हुआ है। जिसमें भागलपुर के सुल्‍तानगंंज निवासी मिलिंंद कुमार, राजन कुमार, ऋत्विक मेहता और मोहम्मद आरिफ आलम शामिल है। इसके अलावा भागलपुर से शुभम आनंद राजीव चौधरी और संजीव राजन है। वही ऋषभ कुमार और अजीत कुमार का भी चयन पावर लिफ्टि‍ंंग  प्रतियोगिता के लिए किया गया। पावर लिफ्ट‍िंंग प्रतियोगिता के चयन हेतु सदस्यों में अनिल खेदल, बिपिन बिहारी यादव, नीरज राय, अरुण ओझा, अशोक प्रसाद यादव आदि थे। सदस्यों ने बताया कि निर्णायक के तौर पर रवि वर्मा, अजय कुमार, मोहित और सुजीत कुमार मौजूद रहे।

    हाई स्कूल नवगछिया में हुआ 16वें जिला ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन

    भागलपुर जिला ताइक्वांडो संघ के तत्वावधान में 16वें जिला ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन हाई स्कूल नवगछिया में किया गया। प्रतियोगिता में सीनियर, जूनियर, कैडैट एवं सब जूनियर वर्ग के बालक एवं बालिकाओ ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में पदक जीतने वाले खिलाडिय़ों की सूची इस प्रकार है:- स्वर्ण पदक - अन्नया, श्रीस्टी राज, रितु प्रिया, पूर्वी राज, मेघा, जिनी खातून, अवंतिका, प्रिया, मीनाक्षी, प्रिया स‍िंंह बादल, तान्या वातशल्य, मोनी कुमारी। हरिओम पीयूष राज, भुपेन्द, अमृत राज, मो अरमान, सक्षम सागर, शिवम स‍िंंह, आदविक चिरानिया, साकेत यादुका, प्रिस कुमार, अनीकेत यादुका, रसराज, आलोक कुमार हर्ष, लोकेश शरण, प्रियाशू कुमार रविरंजन, जेम्स ।

    • रजत पदक :- अमित कुमार, राजा कुमार, संजीव कुमार, शिवम, जयंत राज, आदित्य, ऐश्वर्य, प्रकाश, हर्षराज, आयान सामी, कलश कुमारी, अन्नया वातशल्य, आंचल, शिवम, असित, कुणाल।
    • समापन समारोह में नवगछिया खेल संघ के अध्यक्ष राम देव प्रसाद यादव, उपाध्यक्ष अखिलेश पांडेय, अशोक स‍िंंह, सावित्री पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर राम कुमार साहू, घराहरा उच्च विद्यालय के खेल शिक्षक गुलाम मुस्तफा, उच्च विद्यालय मकनपुर के शिक्षक शंभु शरण, उच्च विद्यालय सैदपुर के एनसीसी शिक्षक अखिलेश स‍िंंह ने खिलाडिय़ों को मेडल देकर सम्मानित किया।

    comedy show banner
    comedy show banner