Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    फलका के दो मजदूर की मौत पर गांव में मची चीख पुकार

    By JagranEdited By:
    Updated: Wed, 23 Mar 2022 11:52 PM (IST)

    संवाद सूत्र फलका (कटिहार) बुधवार के अहले सुबह करीब चार बजे हैदराबाद के एक कबाड़ गोदाम में लगी भीषण आग की चपेट में आने से फलका प्रखंड के गोबिदपुर पंचायत ...और पढ़ें

    Hero Image
    फलका के दो मजदूर की मौत पर गांव में मची चीख पुकार

    संवाद सूत्र, फलका (कटिहार): बुधवार के अहले सुबह करीब चार बजे हैदराबाद के एक कबाड़ गोदाम में लगी भीषण आग की चपेट में आने से फलका प्रखंड के गोबिदपुर पंचायत स्थित टपुआ गांव के दो मजदूर की जलकर दर्दनाक मौत हो गयी। मृतक की पहचान राजेश कुमार 19 वर्ष एवं दामोदर कुमार 25 वर्ष गोबिदपुर पंचायत के वार्ड संख्या दो टपुआ गांव निवासी के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पूरा टपूआ गांव मातमी सन्नाटे में तब्दील हो गया। मृतक दोनों मजदूर दीपावली के तीन-चार दिन बाद मजदूरी करने हैदराबाद गया हुआ था। मामले में स्थानीय प्रशासन जब मृतक के घर सूचना व जानकारी लेने पहुंची तो स्वजन दहाड़ मार मार कर रोने व बिलखने लगे। मृतक राजेश कुमार की मां गीता देवी रो-रोकर बस एक ही रट लगा रही थी कोई मेरा सुगवा बेटा को ला दो..मोबाइल पर बेटे का फोटो देख दहाड़ मार कर रोते रोते अचेत हो जाती थी। वहीं दूसरे मृतक मजदूर दामोदर की पत्नी नविता देवी अपने तीन वर्षीय पुत्री लक्ष्मी को गोद में लेकर एक ही रट लगा रही थी...कोय हमर सुहाग के आनी दा हो..बस एक बार पति के मुंह देखाय दा..कहकर रोते-रोते बदहवास हो जा रही थी। मृतक के स्वजनों को रोता देख स्थानीय लोगों की आंखों से भी आंसू नहीं थम रहा था। यहां मृतक की मां ललिता देवी रोते रोते अचेत हो जाती थी। इनका कहना था कि अपने बेटे से शाम छह बजे आखिरी बात हुई थी। मौके पर पहुंचे प्रभारी राजस्व अधिकारी आरिफ हुसैन ने बताया कि काफी दु:खद घटना घटी है। मृतक का आवश्यक कागजात ,़फोटो और बैंक एकाउंट उपलब्ध कर जिला प्रशासन को भेजा जा रहा है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मौके पर प्रखंड प्रमुख दीपशिखा सिंह, भाजपा प्रखंड महामंत्री परमानंद शर्मा,रविन्द्र सिन्हा, समिति सदस्य मनोज मंडल,पुनम देवी,पिटू यादव आदि ने मृतक के स्वजनों को ढांढस बंधाते हुए जिला प्रशासन से पीड़ित स्वजनों के सहयोग हेतु मुआवजे की मांग सहित शव को हैदराबाद से मंगवाने की व्यवस्था करने हेतु सरकार से मांग की है। इस घटना को लेकर पूरे गांव में मातमी सन्नाटे के साथ हर तरफ हाहाकार चीत्कार का आलम था।