Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जमुई के जैविक ग्राम केडिया की तर्ज पर कटिहार में होगी हो खेती, इस तरह बढ़ेगी किसानों की आमदीन

    By Abhishek KumarEdited By:
    Updated: Thu, 31 Dec 2020 03:21 PM (IST)

    कटिहार के किसान अब जैविक खेती कर अपनी आमदनी बढ़ाएंगे। इसके लिए पहले चरण में 45 किसानों के दल को जमुई के जैविक ग्राम केडिया के भ्रमण पर भेजा गया है। वहां पर वह जैविक खेती के बारे में जानकारियां लेंगे। इसके बाद उसी तर्ज पर यहां खेती होगी।

    Hero Image
    कटिहार के किसान अब जैविक खेती कर अपनी आमदनी बढ़ाएंगे।

    जागरण संवाददाता, कटिहार। आत्मा द्वारा दो दिवसीय जैविक कोरिडोर परिभ्रमण को लेकर जिले के 45 किसानों को जमुई रवाना किया गया। किसानों से भरी बस को हरी झंडी दिखाकर जिला कृषि पदाधिकारी दिनकर प्रसाद ङ्क्षसह,आत्मा के परियोजना निदेशक जितेन्द्र कुमार व आत्मा के उप परियोजना निदेशक एस के झा ने संयुक्त रुप से रवाना किया। जिला कृषि पदाधिकारी ने परिभ्रमण पर जा रहे किसानों को जैविक खेती के गुर को बारिकी से जानने की सलाह दी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    केडिया के मॉडल पर कटिहार में होगी खेती  

    बिहार के प्रथम जमुई के केडिया जैविक ग्राम के माडल को अपनाकर कटिहार के किसान इस खेती को बढ़ावा देने की बात कही। आत्मा के परियोजना निदेशक ने बताया कि आत्मा द्वारा जैविक कैरिडोर योजना अन्तर्गत कैरिडोर से संबधित समूह संसार एग्रो प्रोडयूसर कंपनी लिमिटेड रौतारा के 30 तथा उदामाोखा जैविक कृषक सेवा स्वावलम्बी सहकारी समिति लिमिटेड समूह के 15

    किसानों को दो दिवसीय परिभ्रमण के लिए ले जाया जा रहा है। इस भ्रमण का मकसद किसानों को बेहतर ढंग से जैविक खेती के प्रति जागरूक करना है। समूह के किसान उस तकनीक को देखकर बदलते समय के साथ बेहतर पैदावार कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि जिले में 608 एकड़ में जैविक खेती की जा रही है। जैविक खेती से होने वाले पैदावार मनुष्य के स्वास्थ्य के ²ष्टिकोण से काफी फायदेमंद है। इस मौके पर कई पदाधिकारी व किसान मौजूद थे।

    किसानों की बढ़ेगी आमदनी

    जैविक खेती कर कटिहार के किसानों की आमदनी बढ़े इसके लिए कृषि विभाग के अधिकारी लगातार काम कर रहे हैं। अधिकारियों की मानें तो केडिया गांव के मॉडल पर यहां पर भी जैविक ग्राम को आने वाले समय में विकसित किया जाएगा। इसके लिए कवायद शुरू कर दी गइ्र है। किसानों के दल को प्रशिक्षण के लिए अभी वहां पर भेजा गया है। जैविक खेती के लिए सरकार द्वारा सहायता भी दी जा रही है।  

    comedy show banner
    comedy show banner