मिर्गी का दौरा आने पर नहीं पिलाएं पानी, पढि़ए भागलपुर की फिजिशियन डा. प्रतिभा प्रसाद की सलाह
मिर्गी का दौरान आने पर मरीज को पानी नहीं पिलाएं इससे स्थिति और गंभीर हो सकती है। मरीज को मिर्गी का दौरान कभी भी आ सकता है। इसलिए कभी भी मरीज को अकेला ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, भागलपुर। दैनिक जागरण कार्यालय में आयोजित प्रश्न पहर में न्यूरो फिजिशियन डा. प्रतिभा प्रसाद पाठकों से मुखातिब हुईं। उन्होंने टेलीफोन के माध्यम से पाठकों की समस्या का समाधान किया। उन्होंने कहा कि मिर्गी का दौरा पडऩे पर कभी भी मरीज को पानी नहीं पिलाना चाहिए। इससे स्थिति और भी गंभीर हो सकती है। मरीज को मिर्गी का दौरा कभी भी आ सकता है।
इसलिए अगर मरीज जब अस्वस्थ हो और कहीं बाहर जाएं तो उसके साथ घर के एक सदस्य का रहना आवश्यक है। ताकि अगर दौरा भी पड़े तो मरीज को संभाला जा सके। यह भी ख्याल रखें कि घर में नुकीली वस्तु नहीं रहे। क्योंकि दौरा पडऩे पर कई बार मरीज फर्श पर गिर जाता है। ऐसे में अगर वह किसी नुकीली वस्तु के संपर्क में आ गया तो नुकसान हो सकता है। मिर्गी का दौरा आने के पहले आंख चढ़ जाती है, चेहरा थोड़ा टेढ़ा हो जाता है। उन्होंने कहा कि महिलाओं में माइग्रेन सामान्य बात है। ज्यादा तनाव लेने की वजह से भी सिर दर्द होने लगता है।
- प्रश्न : याददास्त कम हो गया है। भूलने की बीमारी बढ़ गई है। थोड़ी देर पहले क्या किया, वस्तु कहां रख दी, याद नहीं रहता। पिछले एक वर्ष से यह समस्या है।
- - अरविंद कुमार मंडल, परबत्ता
- ज्यादा तनाव होने की स्थिति में भी चीजें याद नहीं रहतीं। इसके अलावा विटामिन बी 12 की कमी से भी ऐसा होता है। चिकित्सक की सलाह पर दवा खा सकते हैं।
- प्रश्न : हाथ-पैर में ऐंठन होने लगता है। कभी-कभी चक्कर और सिर में दर्द भी होता है। पिछले एक माह से ऐसा हो रहा है।
- - रूपक, मंदरोजा
- कैल्शियम की कमी से भी ऐसा होता है। सुबह की धूप में कुछ देर रहने से कैल्शियम की पूर्ति होती है। दूध का सेवन भी करें।
- प्रश्न : सात वर्ष का लड़का है। कभी-कभी बेहोश हो जाता है। हाथ-पैर कड़ा होने लगता है।
- - श्रवण कुमार, घुरैया
- मिग्री का लक्षण है। चिकित्सक से इलाज करवा लें। देर होने पर बौद्धिक विकास में बाधा होने की संभावना रहती है।
- प्रश्न : मां की उम्र 55 वर्ष है। गत पांच वर्षों से उसे चक्कर आ रहा है। बेहोश नहीं होती है।
- - शहबाज, बारीचक
- बीपी बढ़ा होगा, चेक करवा लें। वैसे उम्र बढऩे की वजह से भी ऐसा होता है। अस्पताल में इलाज करवा लें।
- प्रश्न : मेरी उम्र 18 वर्ष है। कभी-कभी सिर में दर्द और चक्कर आने लगता है। ऐसा काफी दिनों से हो रहा है।
- - नीतेश कुमार, परबत्ती
- कोई भी कार्य करते समय तनाव नहीं लें। जो भी कार्य करें मन से करें। ज्यादा परेशानी हो तो अस्पताल में इलाज करवा लें।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।