Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बिहार सरकार के मंत्री बोले- सामाजिक सरोकार का हमेशा निर्वहन करता है दैनिक जागरण

    By Dilip Kumar ShuklaEdited By:
    Updated: Sat, 20 Nov 2021 03:37 PM (IST)

    बिहार सरकार के कला संस्कृति युवा खेल मंत्री डा. आलोक रंजन ने दैनिक जागरण के बारे में कहा कि-सामाजिक सरोकार का हमेशा निर्वहन करता है। इनके अलावा देव दीपावली के आयोजन के लिए सांसद और जिलाधिकारी ने दैनिक जागरण को साधुवाद दिया।

    Hero Image
    सरकार में देव दीपावली कार्यक्रम में मौजूद मंत्री, सांसद व जिलाधिकारी।

    जागरण संवाददाता, सहरसा। दैनिक जागरण द्वारा देव दीपावली पर आयोजित कार्यक्रम की सराहना करते हुये बिहार सरकार के कला संस्कृति, युवा खेल मंत्री डा. आलोक रंजन ने कहा कि दैनिक जागरण अखबार पत्र ही नहीं मित्र की भूमिका में हमेशा रहा है। सामाजिक सरोकार का निर्वहन हमेशा करता रहा है। समाज के उत्थान के साथ ही सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्यक्रम व खबर से अपनी निष्पक्षता को कायम रखता है। खबरों के मामले में भी दैनिक जागरण हमेशा अव्वल रहा है। उन्होंने कहा कि देव दीपावली का कार्यक्रम काफी प्रशंसनीय रहा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दैनिक जागरण की जितनी सराहना की जाय कम: सांसद

    दैनिक जागरण के कार्यक्रम में शिरकत करने के बाद सांसद दिनेशचंद्र यादव ने कहा कि दैनिक जागरण की सराहना जितनी की जाय वह कम है। सच्ची व निष्पक्ष खबरों के मामले में हमेशा से दैनिक जागरण नंबर वन रहा है। जबकि सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्यक्रम आयोजित कर समाज को हमेशा जागरूक करती रही। उन्होंने कहा कि देव दीपावली का आयोजन अनुठा रहा। इसकी जितनी प्रशंसा की जाय वह कम है।

    दैनिक जागरण की पहल अच्छी: डीएम

    जिला पदाधिकारी कौशल कुमार ने कहा कि दैनिक जागरण द्वारा यह अच्छी पहल की गई है। पर्यावरण संरक्षण के लिए इस तरह का कार्यक्रम किया जाना चाहिए। ताकि लोग जागरूक हो सके। उन्होंने कहा कि मत्स्यगंधा तट पर इस तरह के आयोजन से इसमें निखार आएगा। उन्होंने मत्स्यगंधा झील में सीढ़ी निर्माण कराने की बात कही।

    देव दीपावली पर जगमग हुआ देवालय

    संवाद सहयोगी, जमुई। देव दीपावली के अवसर पर पहले से ही देवालयों में दीप जलाने की परंपरा रही है लेकिन इस बार दैनिक जागरण की पहल ने इसे दीपोत्सव का रूप दे दिया। जागरण की पहल पर विभिन्न देवालयों में महिलाओं ने अधर्म पर धर्म की जीत सुनिश्चित करने के लिए दीप प्रज्वलित किए। इससे महाराजगंज एवं कचहरी चौक स्थित बजरंगबली मंदिर, शनि देव मंदिर, काली मंदिर, शिव मंदिर सहित अन्य स्थानों पर दीपों से जगमग हो गए। पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। इसी प्रकार जिले के अन्य हिस्सों में भी जागरण की मुहिम रंग लाई और विभिन्न प्रखंड मुख्यालय में भी देव दीपावली के मौके पर देवालयों को जगमग किया गया।