Back Image

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    जमालपुर में रेल विवि खोलने की मांग और हुई तेज, 14 फरवरी को रेल चक्का जाम करेंगे लोग

    By Abhishek KumarEdited By:
    Updated: Thu, 11 Feb 2021 04:08 PM (IST)

    जमालपुर में रेल विवि खोलने सहित अन्‍य मांगों को लेकर आंदोलन तेज होने लगा है। इसकेा लेकर रेल चक्‍का जाम आंदोलन 14 फरवरी को किया जाएगा। इसके लिए रेलवे संघर्ष समिति के बैनर तले लोग आंदोलन कर रहे हैं।

    Hero Image
    जमालपुर में रेल विवि खोलने सहित अन्‍य मांगों को लेकर आंदोलन तेज होने लगा है।

    जागरण संवाददाता, मुंगेर। जमालपुर कारखाना को निर्माण कारखाना का दर्जा देने, डीजल शेड को इलेक्ट्रिक शेड में तब्दील करने, रेलवे विश्वविद्यालय की स्थापना सहित अन्य मांगों को लेकर जमालपुर रेल निर्माण कारखाना संघर्ष मोर्चा के नेताओं ने 14 फरवरी को रेल चक्का जाम आंदोलन का एलान किया है। गुरुवार को मोर्चा की बैठक में आंदोलन की सफलता पर गंभीर विचार विमर्श किया गया। बैठक में राजद, जदयू, लोजपा, सीपीआइ, एनसीपी, जाप, रालोसपा, माले आदि राजनीतिक दल के प्रतिनिधि मौजूद थे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जनता को गुमराह करना आसान नहीं

    पूर्व सपा जिलाध्यक्ष सह मोर्चा के संयोजक पप्पू यादव ने कहा कि जमालपुर की जनता को गुमराह करना आसान नहीं है। एक पूर्व मंत्री को जनता ने यह एहसास कर दिया है। अब दूसरों की बारी है। पप्पू यादव ने कहा कि लगातार आंदोलन के बाद भी जिस तरीके से जमालपुर के कार्यभार को अंडल सहित अन्य जगहों पर स्थानांतरित किया जा रहा है, इसके गंभीर परिणाम हो सकते हैं। जिसकी जिम्मेवारी रेलवे बोर्ड की होगी। मोर्चा के संयोजक कन्हैया ङ्क्षसह ने कहा कि मोर्चा एक गंभीर लड़ाई की ओर बढ़ रही है। मोर्चा की मांगों पर रेलवे की ओर से गंभीरतापूर्वक विचार नहीं किया गया, तो हम दीर्घकालीन चक्का जाम के लिए ट्रैक पर उतरेंगे। यह आंदोलन जमालपुर कारखाना से लेकर रेल भवन तक दिखेगी।

    कारखाना की उपेक्षा को लेकर लोगों में आक्रोश

    राजद के जिला महासचिव गोरेलाल सिंह, लोजपा के जिला महासचिव कृष्णानंद राउत, रालोसपा के प्रदेश सचिव रविकांत झा, जाप जिलाध्यक्ष पप्पी यादव, राजद के वरिष्ठ नेता मुख्तार अहमद आदि ने भी रेल कारखाना की उपेक्षा पर नाराजगी जताई। बैठक के अंत में सर्वसम्मति से दिनांक 14 फरवरी को मोर्चा के नेताओं ने रेलवे ट्रैक पर उतर प्रदर्शन करने का निर्णय लिया। बैठक में सीपीआइ नेता विजय रजक, एनसीपी के प्रखंड अध्यक्ष रजत उल्ला, वार्ड आयुक्त अमरशक्ति, मनोज क्रांति, कुमार प्रभाकर, अजय सिंह, दिनेश साहू, ललित मिश्रा, अमित कुमार, गुंजन यादव, दिलिप राउत, सूरज मंडल, सुमित कुमार आदि मौजूद थे।