विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 19, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bihar Sipahi Bharti 2025: बिहार पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा आज... 26 केंद्रों पर 11107 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा

Published: Sat, 19 Jul 2025 10:57 PM (IST)Updated: Sat, 19 Jul 2025 11:04 PM (IST)

Bihar Sipahi Bharti 2025 बिहार पुलिस सिपाही भर्ती के लिए भागलपुर के 26 केंद्रों पर लिखित परीक्षा रविवार दोपहर 12 ...और पढ़ें

Bihar Sipahi Bharti 2025: बिहार पुलिस सिपाही भर्ती के लिए रविवार को भागलपुर के 26 केंद्रों पर लिखित परीक्षा होगी।
Bihar Sipahi Bharti 2025: बिहार पुलिस सिपाही भर्ती के लिए रविवार को भागलपुर के 26 केंद्रों पर लिखित परीक्षा होगी।

जासं, भागलपुर। Bihar Sipahi Bharti 2025 बिहार पुलिस सिपाही भर्ती के लिए लिखित परीक्षा रविवार को भागलपुर के 26 केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन और केंद्रीय चयन बोर्ड कांस्टेबल की ओर से सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शहर में कुल 11,107 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे।

परीक्षा एक ही पाली में दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक आयोजित होगी। सभी परीक्षार्थियों को सुबह 9:30 बजे से 10:30 बजे तक परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया जाएगा। तय समय के बाद पहुंचने वाले अभ्यर्थियों को परीक्षा में शामिल होने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। सभी केंद्रों पर दंडाधिकारी और पुलिस बल की तैनाती की गई है ताकि परीक्षा शांतिपूर्ण और नकलमुक्त माहौल में संपन्न हो सके। केंद्र पर मोबाइल जैमर के साथ-साथ वीडियोग्राफी की भी सुविधा उपलब्ध कराई गई है।

अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड के साथ आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, वोटर आईडी या पासपोर्ट जैसे किसी वैध पहचान पत्र को साथ लाना अनिवार्य है। पहचान पत्र व एडमिट कार्ड की जांच के बाद ही केंद्र में प्रवेश मिलेगा।

प्रशासन ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे समय पर परीक्षा केंद्र पहुंचे और सभी दिशा-निर्देशों का पालन करें ताकि परीक्षा प्रक्रिया सुचारु रूप से संपन्न हो सके।

सहायक अभियंता परीक्षा समाप्त

बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सहायक अभियंता की परीक्षा शनिवार को संपन्न हो गई। शहर के 18 परीक्षा केंद्रों पर यह परीक्षा तीन दिनों तक दो पालियों में आयोजित की गई थी। प्रत्येक दिन पहली पाली 11:00 से 12:00 बजे तक और दूसरी पाली 1:00 से 2:00 बजे तक हुई।

शनिवार को सिविल इंजीनियरिंग पेपर-5 और पेपर-6 की परीक्षा ली गई, जिसमें कुल 7647 अभ्यर्थियों में से 3349 शामिल हुए जबकि 4127 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। जिला प्रशासन की ओर से परीक्षा को नकलमुक्त और शांतिपूर्ण बनाने के लिए व्यापक तैयारी की गई थी। तीनों दिन परीक्षा बिना किसी गड़बड़ी के संपन्न हुई। सभी केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही और परीक्षा का संचालन सफलतापूर्वक किया गया।