Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    तेजस्वी या कोई और? सीएम को लेकर कांग्रेस विधायक ने बता दी अंदर की बात, बोले- इस बार हमें मिलेगी सम्मानजनक सीटें

    Updated: Mon, 18 Aug 2025 01:22 PM (IST)

    भागलपुर से कांग्रेस विधायक अजीत शर्मा ने कहा कि आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को सम्मानजनक सीटें मिलेंगी। मुख्यमंत्री का चुनाव गठबंधन के विधायक करेंगे। उन्होंने 22 अगस्त को राहुल गांधी और तेजस्वी यादव की भागलपुर यात्रा की तैयारियों की जानकारी दी। शर्मा ने एनडीए सरकार को उखाड़ फेंकने और मतदाताओं को रोजगार व सम्मान दिलाने की बात कही।

    Hero Image
    विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को मिलेंगी सम्मानजनक सीटें। (फोटो एक्स)

    जागरण संवाददाता, भागलपुर। आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को सम्मानजनक सीटें मिलेंगी। बिहार में मुख्यमंत्री का चयन गठबंधन में शामिल विधायक करेंगे। यह बातें भागलपुर नगर के कांग्रेस विधायक अजीत शर्मा ने रविवार को यहां कही।

    रविवार को वे यहां पत्रकारों को 22 अगस्त को भागलपुर में राहुल गांधी व तेजस्वी यादव की संयुक्त यात्रा को लेकर पार्टी की ओर से तैयारी के बारे में जानकारी दे रहे थे।

    विधायक अजीत शर्मा ने कहा कि इस बार एनडीए की सरकार को बिहार की सत्ता से उखाड़कर फेंक दिया जाएगा। यहां के मतदाताओं को न रोजगार मिला और न ही मां-बहनों को सम्मान मिला।

    सीट कोई मुद्दा नहीं

    विधायक ने महागठबंधन के घटक दलों के बीच सीटों के बंटवारे पर कहा कि सीट कोई मुद्दा नहीं है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष, लालू यादव व राहुल गांधी सीट तय करेंगे। अभी से ही सभी सीटों के मोहल्ले वार मेहनत की जा रही है। इस बार कांग्रेस सम्मानजनक सीट पर लड़ेगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इसके लिए जनता गोलबंद है और जनता अब एनडीए की सरकार से छुटकारा पाना चाहती है। महागठबंधन में कांग्रेस व राजद के बीच बड़े भाई व छोटे भाई के सवाल पर विधायक ने कहा यह कोई सवाल ही नहीं है। सभी मिलकर कार्य कर रहे हैं।

    अगर सरकार बनी तो मुख्यमंत्री का चेहरा कौन होगा। इस पर विधायक ने बताया कि विधायक तय करेंगे कि मुख्यमंत्री का चेहरा कौन होगा। इसके साथ महागठबंधन नेतृत्व तय करेगा। तेजस्वी अगर बनना चाहे तो हमें कोई आपत्ति नहीं है।

    राहुल गांधी देश की आवाज बन रहे हैं। वोटों की चोरी हो रही है। सब जगह गड़बड़ी हुई है। राहुल गांधी भागलपुर आ रहे हैं। जनता उनके स्वागत को लेकर काफी उत्साहित है।

    भागलपुर पहुंचे वोटर अधिकार यात्रा प्रभारी

    राहुल गांधी की यात्रा को लेकर भागलपुर में मध्यप्रदेश से राज्यसभा सांसद अशोक सिंह को प्रतिनियुक्त किया गया है। पिछले दो दिनों से वे लगातार निर्धारित रूट व कार्यक्रम की समीक्षा कर रहे हैं। जिलाध्यक्ष परवेज जमाल के साथ रविवार को उन्होंने घोरघट से नवगछिया तक का जायजा लिया।