Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    चिंतन शिविर : बिहार को बनाएंगे भ्रष्‍टाचार मुक्‍त राज्‍य, एक-एक कर खोलेंगे सभी के पोल

    By Dilip Kumar ShuklaEdited By:
    Updated: Mon, 07 Mar 2022 11:57 AM (IST)

    बिहार के सहरसा में चिंतन शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई शंखनाद हुआ। इस दौरान 21 सामाजिक योद्धा को किया गया सम्मानित। सभी ने भ्रष्‍टाचार मुक्‍त बिहार बनाने का संकल्‍प लिया। कहा कि एक-एक कर सभी भ्रष्टाचारियों का पोल खोलेंगेे।

    Hero Image
    चिंतन शिविर में भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई का हुआ शंखनाद। 21 सामाजिक योद्धा को किया गया सम्मानित।

    जासं, सहरसा। अधिवक्ता, पत्रकार, आरटीआई व सामाजिक कार्यकर्ता संयुक्त मोर्चा के तत्वावधान में स्थानीय रेनबो रिसोर्ट में आयोजित एक दिवसीय राज्यस्तरीय चिंतन शिविर सह सम्मान समारोह में भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई का शंखनाद किया गया। भ्रष्टाचार मुक्त कोसी जागरूकता अभियान के बैनर तले आयोजित कार्यक्रम के प्रथम सत्र में भ्रष्टाचार मुक्त बिहार के निर्माण में पत्रकार, अधिवक्ता, आरटीआई कार्यकर्ता व सामाजिक कार्यकर्ताओं की भूमिका पर चर्चा की गई।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गंगा बचाओ आंदोलन के संयोजक विकास चंद्र उर्फ गुड्डू बाबा ने कहा कि भ्रष्टाचार संगठित उद्योग के रूप में फल-फूल रहा है। उन्होंने भ्रष्टाचार के खिलाफ लंबी लड़ाई का आह्वान करते हुए कहा कि लोकतंत्र खतरे में है जिसे बचाने की जरूरत है। युवा हल्ला बोल के राष्ट्रीय संयोजक अनुपम ने कहा कि यह विडंबना है कि आज किसी भी आंदोलन को नकारात्मक रूप में सरकार देखती है। जब सत्ता से सवाल पूछा जाता है तो उसे राजनीति करार दिया जाता है। कहा कि डरना नही है,डर के आगे जीत है। सिटीजन फोरम के बीरेंद्र कुमार जालान ने कहा कि आरटीआई की राह आसान नही है लेकिन हिम्मत नही हारना है। भ्रष्टाचार मुक्त कोसी जागरूकता अभियान के संयोजक अनिल कुमार सि‍ंह ने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ सभी एकजुट होंगे तो भ्रष्टाचार का खात्मा होगा।

    कार्यक्रम को रोमा ठाकुर, जिला विधिज्ञ संघ के अध्यक्ष सुदेश कुमार सि‍ंह, सचिव मनोज कुमार सि‍ंह, सुपौल विधिज्ञ संघ के सचिव सुधीर कुमार झा , कोसी नवनिर्माण मंच के अध्यक्ष इन्द्रनारायण सि‍ंह, आरटीआई कार्यकर्ता डा. इंद्रभूषण, राजीव जोशी, गौतम कुमार, प्रसेनजित कृष्ण, हेमंत चौधरी, रजी हसन, युवा हल्ला बोल के प्रशांत कमल, गोवि‍ंद मिश्रा, हेल्प लाइन सचिव विकास आनंद, प्रो. इम्तियाज अंजुम, बचपन बचाओ आंदोलन के घूरन महतो, पंकज भारतीय,ओपी राजू, अभिषेक आनंद, पंकज कुमार आदि ने संबोधित किया। मंच संचालन मनोज रोशन ने किया।

    इन सामाजिक योद्धाओं को किया गया सम्मानित

    विभिन्न क्षेत्रों में काम करने वाले विकास चंद्र उर्फ गुड्डू बाबा, अनुपम, सुधीर कुमार झा, इन्द्रनारायण सि‍ंह, डा. राजीव जोशी, विकास आनंद, बीरेंद्र कुमार जालान, प्रशांत कमल, गोवि‍ंद  मिश्रा, मनोज कुमार स‍िंह,प्रसेनजीत कृष्ण, डा. इंद्रभूषण, घूरन महतो, पंकज कुमार, अभिषेक आनंद, सुदेश कुमार सि‍ंह, पंकज भारतीय, मनोज रोशन, प्रो. इम्तियाज अंजुम, रजी हसन,गोपाल साह,रोमा ठाकुर को सामाजिक योद्धा सम्मान से सम्मानित किया गया।