विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 07, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

CBI के हत्थे चढ़ा यह आयकर आयुक्त, बिहार से चेन्नई तक मिली करोड़ों की संपत्ति

By Amit AlokEdited By:
Published: Tue, 07 Feb 2017 07:07 PM (IST)Updated: Wed, 08 Feb 2017 11:06 PM (IST)

दिल्ली के आयकर आयुक्त हरिवंश चौधरी के बिहार स्थित पैतृक घर सहित देश भर के 12 ठिकानों पर सीबीआइ व ...और पढ़ें

CBI के हत्थे चढ़ा यह आयकर आयुक्त, बिहार से चेन्नई तक मिली करोड़ों की संपत्ति
CBI के हत्थे चढ़ा यह आयकर आयुक्त, बिहार से चेन्नई तक मिली करोड़ों की संपत्ति

पटना [जेएनएन]। आय ये अधिक संपत्ति व भ्रष्टाचार के मामलों में सीबीआइ और आयकर विभाग की संयुक्त कार्रवाइयों का सिलसिला तेज होता जा रहा है। ताजा मामला बिहार के सहरसा जिले के आरापट्टी गांव निवासी और दिल्ली में आयकर आयुक्त (अपील) के पद पर तैनात हरिवंश कुमार चौधरी उर्फ जीवन चौधरी का है। सीबीआइ और आयकर विभाग ने बिहार और दिल्ली सहित उनके देश भर के कई ठिकानों पर छापेमारी कर करोड़ों की संपत्ति का खुलासा किया है ।

बताया जाता है कि सीबीआइ ने आइआरएस अधिकारी हरिवंश चौधरी के खिलाफ दिल्ली में आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज किया है । इससे पहले सीबीआइ व आयकर विभाग की कई टीमों ने उनके दर्जनों ठिकानों पर एक साथ छापेमारी कर करोड़ों की अघोषित संपत्ति का खुलासा किया।

एक बार फिर चर्चा में शहाबुद्दीन, जानिए उनके कुछ विवादास्पद बोल

छापेमारी हरिवंश चौधरी के बिहार के सहरसा स्थित पैतृक गांव आरापट्टी, सहरसा के महिषी स्थित उग्रतारा मार्केट, सहरसा जिला मुख्यालय के कचहरी चौक स्थित उनके आवास, हरिवंश चौधरी के दिल्ली स्थित कार्यालय व आवास तथा उनके चेन्नई व सूरत के ठिकानों सहित कुल 12 जगहों पर की गई।

सीबीआइ और आयकर विभाग के अधिकारियों ने आयकर आयुक्त के सहरसा स्थित पैतृक गांव में उनके घर की सुरक्षा में लगे काली चौधरी और पवन चौधरी से भी पूछताछ की। उनकी बूढ़ी मां से भी पूछताछ की गई।आयकर आयुक्त के निकटवर्ती चार्टड एकाउंटेंट्स चेन्नई के नितिन जैन और सूरत के भूपेंद्र छबीलदास व बिरजू साह आदि के ठिकानों पर भी छापेमारी की।

जेल से फोटो हुआ था वायरल, कोर्ट से शहाबुद्दीन को मिली जमानत

आरोप है कि वे हरिवंश चौधरी के साथ उनकी कंपनियों में अवैध कमाई को व्हाइट करने में संलिप्त थे। सीबीआइ का मानना है कि हरिवंश जहां-जहां पोस्टेड रहे, वहां-वहां बड़े स्तर पर अवैध संपत्ति बनायी। बताया जाता है कि छापेमारी में करीब पांच करोड़ रुपये से अधिक की अवैध संपत्ति का खुलासा हुआ है। सूत्रों के मुताबिक कई संपत्ति उनकी पत्नी अनुपमा चौधरी, बेटे और अन्य सगे-संबंधियों के नाम पर भी मिली है।

छापेमारी को लेकर सीबीआइ व आयकर विभाग के अधिकारी मौन साधे हुए हैं। सहरसा में हो रही छापामारी के दौरान जब पत्रकारों ने सीबीआइ से बात करनी चाही तो डीएसपी स्तर के एक अधिकारी बी.भट्टाचार्या ने पत्रकारों को मोबाइल और कैमरे तोड़ने की तक धमकी तक दे डाली।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।