Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    झारखंड के गोड्डा सीट से बीजेपी MLA अमित मंडल पर भागलपुर में जानलेवा हमला, गंभीर रूप से जख्मी

    By Shivam BajpaiEdited By:
    Updated: Wed, 27 Oct 2021 09:57 PM (IST)

    इस वक्त की बड़ी खबर भागलपुर के तिलकामांझी चौक के पास से आ रही है। यहां बीजेपी MLA अमित मंडल पर जानलेवा हमला किया गया है। वे बुरी तरह जख्मी हो गए हैं। अमित झारखंड के गोड्डा सीट से विधायक हैं....

    Hero Image
    झारखंड के गोड्डा सीट से बीजेपी विधायक अमित पर हमला।

    जागरण संवाददाता, भागलपुर : झारखंड के गोड्डा विधानसभा सीट से बीजेपी MLA अमित मंडल पर तिलकामांझी थानाक्षेत्र स्थित आवास के समीप बुधवार की देर शाम कुछ लोगों ने जानलेवा हमला कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। हमलावरों ने ईंट-पत्थर से अचानक हमला बोल दिया। इस दौरान उनकी हाथ के अलावा छाती, पेट और पैर में भी चोटें आई हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हमले को नाकाम बनाने के लिए अंगरक्षकों ने खूब प्रयास किया। उनके सजग होने के बाद हमलावर भाग खड़े हुए।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    घटना की जानकारी पर तिलकामांझी थानाध्यक्ष राज रतन मौके पर पहुंच घटना की छानबीन शुरू कर दी है। जख्मी विधायक का प्राथमिक उपचार कराया गया है। इधर घटना की जानकारी पर काफी संख्या में विधायक के समर्थक उनके आवास पर जुट गए हैं।

    विधायक पर तब हमला हुआ जब वह अपने आवासीय परिसर के गलियारे में टहल रहे थे। विधायक ने घटना की जानकारी बाद मौके पर पहुंचे सिटी एएसपी शुभम आर्या को बताया कि कुछ लड़कों ने पत्थर से हमला कर दिया। विधायक की हाथ मे गम्भीर जख्म लगा है। हमलावरों ने ईंट-पत्थर से अचानक हमला बोल दिया। इस दौरान उनकी हाथ के अलावा छाती, पेट और पैर में भी चोटें आई हैं।

    प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हमले को नाकाम बनाने के लिए अंगरक्षकों ने खूब प्रयास किया। उनके सजग होने के बाद हमलावर भाग खड़े हुए। घटना की जानकारी पर तिलकामांझी थानाध्यक्ष राज रतन मौके पर पहुंच घटना की छानबीन शुरू करते हुए आला पुलिस अधिकारियों को हमले की सूचना दी। चंद मिनट में पूरा पुलिस महकमा हरकत में आते हुए मौके पर पहुंच छानबीन शुरू कर दी।

    जख्मी विधायक का प्राथमिक उपचार कराया गया है। इधर घटना की जानकारी पर काफी संख्या में विधायक के समर्थक उनके आवास पर जुट गए हैं। हमले को लेकर सीसी कैमरे की फुटेज का अवलोकन कर पुलिस हमलावरों की तलाश में दबिश दे रही है। घटना को लेकर विधायक के स्थानीय समर्थकों में काफी रोष देखा जा रहा हैं।

    इधर जानलेवा हमले को लेकर एसएसपी निताशा गुड़िया ने बताया कि विधायक पर दो-तीन की संख्या में लड़कों ने पत्थर चला जख्मी कर दिया है। ईंट-पत्थर से हमला करने वालों की गिरफ्तारी के लिए सिटी एएसपी के नेतृत्व में तिलकामांझी पुलिस छापेमारी कर रही है।

    • झारखंड के गोड्डा सीट से भाजपा विधायक अमित मंडल पर जानलेवा हमला, जख्मी
    • भागलपुर के तिलकामांझी,जवारीपुर स्थित आवास के समीप हुआ कुछ लोगों ने किया ईंट-पत्थर से हमला
    • तिलकामांझी पुलिस मौके पर पहुंच कर रही छानबीन

    विधायक पर हुए हमले के बाद से इलाके में सनसनी का माहौल है। वहीं, उन्हें बेहतर इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। पुलिस आस पड़ोस के लोगों से पूछताछ कर रही है। इसके साथ ही सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। 

    बीजेपी विधायक अमित मंडल के बारे में 

    • अमित मंडल गोड्डा से लगातार दूसरी बार बीजेपी विधायक हैं।
    • अमित मंडल के पिता रघुनंदन मंडल गोड्डा के विधायक थे।
    • उनके आकस्मिक निधन के बाद अमित मंडल इंग्लैंड से वापस आए और पहली बार उपचुनाव में जीत दर्ज की।
    • अमित मंडल के दादा सुमरित मंडल भी गोड्डा विधानसभा से विधायक रह चुके हैं।
    • गोड्डा के कोरका में उनका पैतृक गांव है।
    • भागलपुर के तिलकामांझी में भी आवास है।बुधवार को यहां उनपर जानलेवा हमला हुआ है।
    • गत वर्ष 2020 में अमित मंडल का विवाह बांका जिले के अमरपुर की शिवानी कुमारी की हुआ है। इसकी चर्चा इंटरनेट मीडिया पर रही।

    यह भी पढ़ें - जख्मी भाजपा विधायक ने इशारे-इशारे में बांका, भागलपुर और गोड्डा में सक्रिय एक बालू चोर पर साधा निशाना