विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 31, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कटिहार में भाजपा की बैठक : RSS ड्रेस PM, संघ प्रार्थना, सरसंघचालक से बातचीत, यहां कुछ इस तरह दिखे नरेंद्र मोदी

By Dilip Kumar ShuklaEdited By:
Published: Tue, 31 May 2022 10:07 PM (IST)Updated: Thu, 02 Jun 2022 06:40 AM (IST)

कटिहार में भाजपा की बैठक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आरएसएस प्रचारक जीवन से संबंधित लगाई गई चित्र प्रदर्शनी घुसपैठ भी ...और पढ़ें

आरएसएए के ड्रेस में नरेंद्र मोदी। फाइल फोटो
आरएसएए के ड्रेस में नरेंद्र मोदी। फाइल फोटो

नीरज कुमार, कटिहार। कटिहार शहर के टाउन हाल में चल रहे भाजपा के दो दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में प्रधानमंत्री के आरएसएस के प्रचारक जीवन से संबंधित तस्वीर भी लगाई गई। प्रधानमंत्री के संघ (RSS) गणवेश में प्रार्थना करने, वर्तमान एवं पूर्व सरसंघचालकों के साथ बातचीत करने के चित्रों को भी प्रस्तुत किया गया। इसी प्रदर्शनी में संघे शक्ति युगे-युगे भी लिखा हुआ है। गुजरात मॉडल का भी जिक्र है।  

चित्र प्रदर्शनी की बात करें तो कार्यकर्ताओं को अप्रत्यक्ष रूप से ही यह संदेश जरूर दिया गया कि कल्याणकारी योजना व विकास कार्यों के साथ संघ की विचारधारा भी पार्टी के लिए महत्वपूर्ण है। चित्र प्रदर्शनी में पाकिस्तान व चीन को एक तरह से चेतावनी देते हुए साफ संकेत दिया गया कि भारत अब बदल रहा है। अब पहले की तरह हरकत बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

प्रधानमंत्री के प्रचारक जीवन से लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री व प्रधानमंत्री बनने तक की राजनीतिक यात्रा को भी दर्शाया गया है। विकास के गुजरात माडल पर आधारित चित्र भी प्रदर्शनी में लगाया गया। सीमांचल के इलाके में हो रही प्रदेश कार्यसमिति की बैठक के दूसरे दिन महत्वपूर्ण प्रस्ताव लिए जाने की बात भी प्रदेश स्तरीय पदाधिकारी कह रहे हैं। बैठक के पहले सत्र में उद्योग एवं विकास पर चर्चा हुई। यह अलग बात है कि प्रदेश कार्यसमिति बैठक के पहले दिन सिर्फ राजनीतिक प्रस्ताव लिया गया है।

बैठक में प्रस्तुत किया गया राजनीतिक प्रस्ताव, घुसपैठ का भी उठा मुद्दा

प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में राजनीतिक प्रस्ताव लिया गया। राजनीतिक प्रस्ताव स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने प्रस्तुत किया। इसका समर्थन उद्योग मंत्री शाहनवाज हुसैन और कोढ़ा विधायक कविता पासवान ने किया। कार्यसमिति की बैठक में शामिल होने पहुंचे प्रतिनिधियिों ने सीमांचल के जिलों में घुसपैठ का मुद़्दा भी राजनीतिक प्रस्ताव में शामिल करने की मांग करते हुए इसपर सख्त कानून बनाए जाने का सुझाव दिया।

बंद कमरे में हुई सांगठनिक पदाधिकारियों की बैठक

प्रदेश कार्यसमिति की बैठक आरंभ होने के पूर्व विधान पार्षद अशोक अग्रवाल के आवास पर प्रदेश संगठन के पदाधिकारियों की बैठक हुई। बैठक में संगठन महामंत्री भीखुभाई दलसानिया, प्रदेश अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं संगठन का काम देखने वाले पदाधिकारी शामिल हुए। इस बैठक में डिप्टी सीएम सहित किसी भी सांसद, विधायक और कार्यसमिति के प्रतिनिधियों को आमंत्रित नहीं किया गया था।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।