बलिदान दिवस : भाजपा ने किया जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को याद, धारा 370 हटाना स्वाभिमान का प्रतीक
Dr Shyama Prasad Mukherjee BJP भाजपा कार्यकर्ताओं ने आज डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर उन्हें याद किया। वे जनसंघ के संस्थापक थे।
भागलपुर, जेएनएन। भारतीय जनता पार्टी को मंगलवार को जिले में कई समारोह का आयोजन में जनसंघ के संस्थापक डॉ श्याम प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि मनाई। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण किया। एसकेपी विद्या विहार मंदरोजा में भाजपा कार्यकर्ता एक साथ जुटे। यह कार्यक्रम का अयोजन भारतीय जनता पार्टी के शिक्षक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक प्रशांत विक्रम ने किया। समारोह के मुख्य वक्ता भाजपा जिलाध्यक्ष रोहित पांडेय थे। उन्होंने कहा कि डॉ श्याम प्रसाद मुखर्जी हमसबों के आदर्श हैं। उनकी प्रेरणा और सोच को आधार मनाकर भाजपा पूरे देश में काम कर रही है। आज समय आ गया है जब मुखर्जी जी के सपने को साकार किया जाया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनके सपनों को साकार करने के लिए लगे हुए हैं। उनकी इच्छा थी कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है, इस कारण वहां के लिए विशेष नियम, संविधान और झंडा नहीं होने चाहिए। संपूर्ण भारत में एक नियम, एक संविधान और एक झंडा हो। इसके लिए डॉ श्याम प्रसाद मुखर्जी संघर्ष करते रहे। उनके इस सपने को साकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने कश्मीर से धारा 370 हटा दिया। इस निर्णय का स्वागत पूरे देश में किया गया। आज भारत अखंड होने के कगार पर है। उन्होंने कहा चीन और पाकिस्तान से भी भारत पूरी तरह निपट लेगी। उन्होंने केंद्र सरकार की नीतियों और योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
इस मौके पर पूर्व उपमहापौर डॉ प्रीति शेखर, जिला उपाध्यक्ष दिलीप निराला, जिला महामंत्री अभिनव कुमार, जिला मीडिया प्रभारी इंदु भूषण झा, भाजपा नेत्री जिया गोस्वामी ने भी अपना अपना विचार व्यक्त किया। धन्यवाद ज्ञापन प्रशांत बिक्रम ने किया और मंच संचालन दिलीप मालाकार ने किया।
इस अवसर पर भाजयुमो जिला प्रवक्ता प्रभाकर झा, शिक्षक प्रकोष्ठ सह संयोजक प्रो डॉ सुमन कुमार, दिलीप मालाकार, अक्षय आनंद मोदी, स्वर्णिम पांडे, विक्रम कुमार यादव, बिल्टज दुबे, संतोष तांती, विकास झा, ठाकुर मोहित सिंह, डेज़ी देवी, कुंदन कुमार राय, प्रदीप महिपाल सिंह, संजय शरण, आशीष कुमार, डॉ. रेशम विजेरत्ने, डॉ. रेखा सिंघानिया, आनंद भारद्वाज, मुकेश कुमार आजाद, अंकित आनंद, रमण सिंह, सोमनाथ कुमार सुमन, रवि कुमार कुशवाहा, धनंजय कुमार यादव, सुरजीत देव, सुनील कुमार सिंह, प्रताप कुमार गांधी, मुकेश कुमार, रंजीत कुमार, उमेश रजक, पीयूष राय, संतोष दास, रतन यादव, आदित्य सर्राफ, मोहम्मद नियाज उल हसन आदि उपस्थित थे।
भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष स्वेता सिंह के नेतृत्व में हवाई अड्डा सच्चिदानंद नगर वार्ड नंबर 31 के कई बूथों पर सप्तऋषि, बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं और स्थानीय महिलाओं डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि समारोह मनाया गया। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष बबीता मिश्रा, कोषाध्यक्ष नारायणी मिश्रा, अरनव सिंघानिया, गुंजन देवी, रेणु देवी, प्रियंका देवी, रीता देवी, गुड्डी देवी, नीतू देवी, कुसमा देवी, सुनैना देवी, रवीना देवी, सपना देवी आदि उपस्थित थे।
इसके अलावा महेशी शक्ति केंद्र के सभी बूथों पर में भाजपा आईटी सेल एवं सोशल मीडिया संयोजक मनोरंजन कुमार मिश्रा के नेतृत्व में पुण्यतिथि मनाया गया। इस अवसर पर बूथ अध्यक्ष पुष्पराज कुमार, पुरुषोत्तम मिश्रा, विशाल पासवान, प्रिंस कुमार, रोशन चौधरी, सूरज कुमार, गोरे कुमार, विकास कुमार आदि उपस्थित थे।
भागलपुर विधानसभा के तिलकमांझी नगर मंडल में जनसंघ के संस्थापक डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि आयोजित समारोह में भाजपा नेता अर्जित शाश्वत चौबे ने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष पंकज सिंह, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष चंदन ठाकुर के अलावा मुन्ना सिंह, संगीता सिन्हा, रोहित सिंह, पलटू मंडल, आदित्य कुमार, शिशु राज ,ऋषभ चौबे, जगदीश तिवारी आदि उपस्थित थे।
पीरपैंती में भाजपा दक्षिणी मंडल एवं उत्तरी मंडल में कार्यकर्ताओं ने डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि को बलिदान दिवस के रूप में मनाया। इस अवसर पर शेरमारी बाजार में दक्षिणी मंडल अध्यक्ष मिट्ठू पांडेय, पूर्व विधायक अमन कुमार, सत्यनारायण ओझा, दीप्तेंद्र वर्णवाल, मयंक सिन्हा, कुंदन सिंह, सुमन मिश्रा, रामाशीष साह, सुशील ठाकुर, सुमन पांडे मौजूद थे।
इसके अलावा बाबुपुर में अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष मो गुलजार के आवास भी कार्यक्रम हुआ। इस अवसर पर उत्तरी मंडल अध्यक्ष इंजीनियर प्रिंस, पूर्व विधायक अमन कुमार, ललन कुमार पासवान, जिला महामंत्री मुरारी पासवान, दीपतेन्द्र वर्णवाल, नटवर वर्णवाल, राजनारायण मंडल, मो कासीम, मो जाकीर, मो सद्दाम, सरदार मोहम्मद, तेहारत, मोहम्मद इजराईल, मो जुलफान, मो हैदर, मो हारूण उपस्थित थे। बारा शक्तिकेंद्र के बूथ संख्या 251 पर सप्तऋषि टीम एवं भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ भाजयुमो अध्यक्ष अमरजीत भारती उपस्थित थे। हरदेवचक के बूथ नं 240 हरदेवचक काली मंदिर प्रांगण में किसान मोर्चा प्रखंड अध्यक्ष बिकास सिंह राठौड़ के नेतृत्व बलिदान दिवस मनाया गया। मौके पर जिला मंत्री राकेश सिंह राठौड़, युवा मोर्चा अध्यक्ष अमरजीत भारती, पंचायत अध्यक्ष संतोष मिश्रा, कोषाध्यक्ष रिषि कुमार, पंसस प्रतिनिधि नरेश ठाकुर, धर्मेन्द्र शर्मा, सुभाष ठाकुर, सुरेश मंडल, विक्की, लक्ष्मी मंडल आदि उपस्थित थे।
बलिदान दिवस के रूप मनी डा.श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि
बिहपुर, खरीक, नारायणपुर और नवगछिया प्रखंड के भाजपा शक्ति केंद्रों पर भारतीय जनसंघ के संस्थापक डा.श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि बलिदान दिवस के रूप में मनाई गई। बभनगामा शक्तिकेंद्र पर भाजयुमो के प्रदेश प्रवक्ता आलोक सिंह बंटू, भाजपा महामंत्री अरविंद चौधरी, जिला भाजयुमो अध्यक्ष रूपेश कुमार रूप आदि ने मुखर्जी के चित्र पर श्रद्धांजलि के फूल चढ़ाए। खरीक प्रखंड के कठेला मध्य विद्यालय के बूथ संख्या 193 पर नवगछिया भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष कुमकुम देवी के संयोजन में बलिदान दिवस मनाया गया। मौके पर जिलामंत्री बबीता देवी, भाजपा जिला कार्यसमिति सदस्य गगन चौधरी आदि कार्यकर्ताओं ने डा.मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। बिहपुर-जमालपुर शक्ति केंद्र पर जिला उपाध्यक्ष महंत नवलकिशोर दास की उपस्थिति में बलिदान दिवस मनाया गया। मौके पर भाजपा नेता संजय कुमार, भानु झा व कृष्णा राज आदि ने डा. मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। सोनवर्षा में भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष राजेश कुमार की उपस्थिति एवं मंडल अध्यक्ष चंद्रकांत चौधरी की अध्यक्षता में बलिदान दिवस मनाया गया। मौके पर जिप घंटु ङ्क्षसह,भाजयुमो के कल्याण झा आदि मौजूद थे। नारायणपुर में भाजपा और भाजयुमो ने अलग अलग स्थानों पर श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि को बलिदान दिवस के रूप में मनाया। मौके पर भाजपा के जिला उपाध्यक्ष द्रौपदी मंडल, प्रखंड अध्यक्ष पवन यादव, भाजयुमो प्रखंड अध्यक्ष पंकज पोद्दार आदि मौजूद थे। नवगछिया नगर के बूथ संख्या 40 पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि मनाई। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष कौशल जायसवाल ने की।
डा श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों पर अमल करने का लिया संकल्प
कहलगांव नगर के सभी शक्ति केन्द्रों एवं कहलगांव, शिवनारायणपुर, नंदलालपुर मंडल में भाजपा की ओर से डा श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि को बलिदान दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर डा मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया और उनके विचारों पर अमल करने की बात कही। मौके पर कहलगांव नगर भाजपा अध्यक्ष नीतू सिंह चौबे, कहलगांव मंडल अध्यक्ष ज्योतिष कुमार पासवान आदि मौजूद रहे।
सुल्तानगंज में प्रदेश भाजपा कार्यसमिति सदस्य सह जिला उपाध्यक्ष पवन मिश्रा ने श्रद्धांजलि सभा का आयोजन कर डा मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की और उनके जीवनी पर प्रकाश डाला। मौके पर नगर अध्यक्ष नवीन कुमार बन्नी, पूर्व नगर अध्यक्ष संजय चौधरी आदि मौजूद रहे।
शाहकुंड मंडल के कुल 65 बूथों पर डा मुखर्जी की पुण्यतिथि मनाई गई। मौके पर प्रखंड अध्यक्ष रोबीन सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रफुल्ल सिंह, गोपाल सिंह, महामंत्री ललन झा, मनोज कुमार मिश्रा सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।