भागलपुर में बाइक सवार बदमाशों का आतंक, सुनसान रास्तों पर महिलाओं और बैंक कर्मियों को निशाना बनाकर लूट
भागलपुर में बाइक सवार लुटेरों की सक्रियता बढ़ गई है जिससे स्थानीय लोग भयभीत हैं। लुटेरे महिलाओं विशेषकर बैंक कर्मियों को निशाना बना रहे हैं उन्हें सुनसान रास्तों पर लूट रहे हैं। पुलिस की गश्त के बावजूद लुटेरों ने अपनी रणनीति बदल दी है। हाल के वर्षों में लूट की कई घटनाएं हुई हैं जिनमें बैंक कर्मियों को लूटा गया है।

जागरण संवाददाता, भागलपुर। शहरी क्षेत्र में बाइक सवार उचक्कों की सक्रियता लगातार बनी हुई है। पुलिस की गश्त के बावजूद, उचक्कों ने अपनी रणनीति में बदलाव करते हुए शिकार को सुनसान रास्तों पर लूटना शुरू कर दिया है।
इन उचक्कों का मुख्य निशाना महिलाएं हैं, विशेषकर बैंक कर्मी। वे बैंक में आने-जाने वाली महिलाओं की रेकी कर उन्हें कम आवाजाही वाले इलाकों में लूटने का प्रयास करते हैं। महिला बैंक कर्मियों के पास महंगे मोबाइल और पर्स में रुपये होने की संभावना होती है, जिससे वे आसानी से शिकार बन जाती हैं।
पुलिस व्यस्त इलाकों में गश्त करती रहती है, लेकिन उचक्कों की यह नई रणनीति उन्हें चुनौती दे रही है। इस प्रकार, उचक्कों की बढ़ती सक्रियता ने स्थानीय लोगों में भय का माहौल बना दिया है।
केस स्टडी
11 सितंबर 2025 को तिलकामांझी थानाक्षेत्र के आनंद गढ़ मोड़ के समीप महिला बैंक कर्मी श्रुति स्नेहा का बैग बाइक सवार उचक्के ने झपट लिया।
3 फरवरी 2024 को बुजुर्ग भोला यादव से उचक्के 50 हजार रुपये छीन कर भाग निकले।
26 अप्रैल 2023 को बैंक कर्मी अजय कुमार से बाईपास थाना क्षेत्र में मोबाइल छीन ली गई थी।
24 नवंबर 2022 को बैंक कर्मी मुकेश कुमार से सुल्तानगंज में एक लाख 20 हजार रुपये लूट लिए गए थे।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।