Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bihar Voter List 2025: बिहार में चुनाव आयोग का बड़ा फैसला... कहलगांव में 73 हजार मतदाताओं को होल्ड पर रखा

    Updated: Tue, 22 Jul 2025 11:23 PM (IST)

    Bihar Voter List 2025 चुनाव आयोग ने बिहार में विशेष मतदाता पुनरीक्षण के दौरान बड़ा फैसला लेते हुए भागलपुर जिले के कहलगांव विधानसभा क्षेत्र के 73 हजार मतदाताओं को होल्ड पर रखा है। इधर कांग्रेस इसे आम जनता को उनके संवैधानिक अधिकारों से वंचित करने की प्रक्रिया बता रही है।

    Hero Image
    Bihar Voter List 2025: चुनाव आयोग ने कहलगांव विधानसभा क्षेत्र के 73 हजार मतदाताओं को होल्ड पर रखा है।

    जागरण संवाददाता, भागलपुर। Bihar Voter List 2025 जिला युवा कांग्रेस ने कहा कि कहलगांव विधानसभा में 73 हजार मतदाताओं को होल्ड पर रखा गया है। जो लोकतंत्र के लिए चिंता का विषय है। मंगलवार को एक होटल में प्रेस वार्ता में कहलगांव विधानसभा के कांग्रेस नेता शिवदानी पटेल ने कहा कि बिहार में विशेष गहन मतदाता पुनरीक्षण अभियान के नाम पर आम जनता को उनके संवैधानिक अधिकारों से वंचित करने की प्रक्रिया चल रही है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यह न केवल लोकतंत्र के लिए खतरनाक है, बल्कि समाज के कमजोर वर्गों के लिए भी चिंता का विषय है। उन्होंने बताया कि कहलगांव विधानसभा में 73 हजार मतदाता को होल्ड पर रखा गया है, जो गंभीर चिंता का विषय है। कांग्रेस पार्टी सदन से सड़क तक बिहार के नागरिकों के अधिकारों के लिए संघर्ष करेगी।

    बिपिन बिहारी यादव ने कहा कि एनडीए सरकार नागरिकों के नाम मतदाता सूची से हटाकर केवल मतदान का अधिकार नहीं छीन रही, बल्कि उनके अस्तित्व पर भी सवाल खड़ा कर रही है। एनडीए सरकार आम आदमी के वोट और वजूद को मिटाने का प्रयास कर रही है।

    इस मौके पर युवा कांग्रेस के अध्यक्ष विशाल कुमार कुशवाहा, जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष मुजफ्फर अहमद, अमित आनंद, बिहार प्रदेश कमेटी के डेलीगेट संजय राणा, और जिला युवा कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष प्रशांत बनर्जी ने भाग लिया। संजय राणा ने चेतावनी दी कि यदि चुनाव आयोग ने कहलगांव विधानसभा में 65536 वोटों को नहीं जोड़ा, तो लाखों लोग मतदान से वंचित रह जाएंगे।

    comedy show banner
    comedy show banner