Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कटिहार पहुंची लेसी सिंह बोलीं- चिराग पासवान सिर्फ राजनीति करने आते हैं, शोक जताने नहीं

    By Dilip Kumar ShuklaEdited By:
    Updated: Wed, 11 Aug 2021 05:05 PM (IST)

    Bihar Poilitcs जमुई के सांसद चिराग पासवान पर बिहार की एक महिला मंत्री ने बड़ा आरोप लगाया है। खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री लेसी सिंह ने चिराग पर आरोप लगाते हुए कहा कि वे यहां शोक जताने नहीं बल्कि राजनीति करने आए हुए थे।

    Hero Image
    खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री लेसी सिंह ने शिवराज पासवान के घर जाकर दी श्रद्धांजलि।

    आनलाइन डेस्क, भागलपुर। Bihar politics: कटिहार मेयर शिवराज पासवान हत्याकांड पर अब राजनीति शुरू गई है। बिहार के खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री लेसी सिंह ने दिवंगत मेयर के आवास पर पहुंचीं, यहां उन्होंने दिवंगत को श्रद्धांजलि दी और उनके स्वजनों से मिलीं। लेसी सिंह ने मेयर के स्वजनों को न्याय का भरोसा दिलाया। साथ ही इस मामले में राजनीति करने वालों को उन्होंने आड़े हाथों लिया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उन्होंने कहा कि जमुई के सांसद चिराग पासवान इस मामले में सिर्फ राजनीति कर रहे हैं। कहा कि- चिराग ने तो अपना घर संभाल ही नहीं, वे दूसरे के घरों में जाकर राजनीति कर रहे हैं। उन्होंने चिराग पासवान पर और भी कई गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि दिवंगत शिवराज पासवान को न्याय मिलेगा, इसकी चिंता चिराग को करने की कोई जरुरत नहीं है। बिहार सरकार और जिला प्रशासन व पुलिस इसके लिए काफी है।

    लेसी सिंह के साथ बरारी विधायक विजय सिंह एवं विधान पार्षद अशोक अग्रवाल भी दिवंगत नेता के घर पहुंचे थे। साथ में कई जदयू कार्यकर्ता भी मौजूद थे। लेसी सिंह ने शिवराज पासवान के स्वजनों ने भेंट की। उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का संदेश उनलोगों को सुनाया। कहा कि-दुख की इस घड़ी में बिहार सरकार उनके साथ है। लेसी सिंह ने कटिहार की दिवंगत महापौर के बच्चों की पढ़ाई में सहयोग के अलावा स्वजनों को हर तरह की सहायता देने का भरोसा दिया है। उन्होंने कहा कि वे कटिहार की बेटी हैं, उनका यह कर्तव्य है कि यहां के लोगों को न्याय दिलाना और सहयोग करना। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि सरकार हर संभव मदद करेगी। केंद्र और राज्य सरकार उनके साथ है।

    मंत्री लेसी सिंह ने म़ृतक के स्वजनों को आश्वस्त करते हुए कहा कि घटना में शामिल अपराधियों के विरूद्ध सख्त कार्रवाई करने को लेकर पुलिस काम कर रही है। उन्होंने कहा कि राज्य में कानून का राज है। घटना की निंदा करते हुए मंत्री ने कहा कि इसकी जितनी भर्त्सना की जाए, कम है। उन्होंने मृतक के आश्रित को सरकार की ओर से मदद दिलाने के लिए अपनी ओर से हरसंभव पहल करने की बात कही। इस मौके पर जदयू जिलाध्यक्ष शमीम इकबाल, जिला जदयू के मुख्य प्रवक्ता सूरज प्रकाश राय, मनोज ऋषि, सतीश ठाकुर, जदयू के प्रदेश महासचिव शिव प्रकाश गरोदिया,आशाीष बलिदानी आदि मौजूद थे। यहां बता दें कि चिराग पासवान कटिहार के महापौर शिवराज पासवान काफी करीबी माने जाते थे। उनकी हत्या के बाद चिराग ने राज्य सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाए थे।