कांग्रेस की दिग्गज नेत्री शकुंतला देवी का निधन, 1957 में पहली बार बांका से चुनी गई थीं सांसद
कांग्रेस की दिग्गज महिला नेत्री शकुंतला देवी का निधन हो गया। वह 91 साल की थीं पिछले कुछ दिनों से वह बीमार चल रहीं थी। आज उनका अंतिम संस्कार पटना में ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, बांका। जिले के बेलहर प्रखंड क्षेत्र के गोरगामा निवासी व बांका की पूर्व सांसद शकुंतला देवी (91) का निधन शनिवार रात पटना के कंकड़बाग पटना स्थित उनके आवास पर हो गया। वे अपने पुत्र हाई कोर्ट के अधिवक्ता राजू कुमार सिंह के साथ रहते थीं। उनके पति स्व यशवंत प्रसाद सिंह डीएसपी थे।
कोरोना के उनके पार्थिव शरीर को बेलहर स्थित पैतृक आवास लाने की सहमति नहीं बन सकी है।सभी स्वजन आपस में विचार विमर्श कर रहे हैं।उम्मीद है कि पटना में ही उनका अंतिम संस्कार किया जा सकता है। रांची में रह रहे उनके छोटे पुत्र व सेवानिवृत्त इंजीनियर अनिल कुमार सिंह आदि के पहुंचने का इंतजार किया जा रहा है। दिवंगत सांसद अपने समय की एक जुझारू महिला थीं।
उनके परिवार में तीन पुत्र व एक पुत्री हैं।बड़े पुत्र सुनील कुमार सिंह, मंझले पुत्र राजू कुमार सिंह, छोटे पुत्र अनिल कुमार सिंह एवं पुत्री वीणा कुमारी हैं। बड़े पुत्र पीएचईडी के संवेदक हैं। जो फिलहाल बीमार चल रहे हैं। मंझले पुत्र हाई कोर्ट में अधिवक्ता हैं। छोटे पुत्र रांची में रहते हैं । उन्होंने मैट्रिक तक की पढ़ाई भागलपुर के मोकक्षदा गर्ल्स हाई स्कूल से की थी। इंटर की पढ़ाई वीमेंस कालेज पटना से हुई थी।
वर्ष 1957 में कांग्रेस से लोकसभा का टिकट पर सांसद बनी थी। 1967 तक बांका संसदीय क्षेत्र से सांसद रहीं। वर्ष 1972 से 1977 तक बेलहर से विधायक रहीं। वर्ष 1984 से 1990 तक बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष महिला विंग रहीं। पार्टी में उनकी पहचान जुझारू, कर्मठ, संघर्षशील महिला के रूप में थीं।उस जमाने में ही उन्होंने महिला शसक्तीकरण की मजबूत नींव रखी थी।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।