Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bihar Politics: सीएम नीतीश कुमार के मंत्री और अधिकारियों ने भागलपुर में कही ये बात, बोले शाहनवाज- अपने बल पर बढ़ रहा बिहार

    By Shivam BajpaiEdited By:
    Updated: Wed, 23 Feb 2022 06:20 AM (IST)

    भागलपुर पहुंचे सीएम नीतीश कुमार का स्वागत किया गया। मंच पर विराजमान मंत्री और अधिकारियों ने बारी-बारी से कार्यक्रम को संबोधित किया। उद्योग मंत्री ने कहा कि बिहार अपने संसाधनों की बदौलत आगे बढ़ रहा है। सीएम नीतीश कुमार ने बिहार की तस्वीर और तकदीर बदल दी है।

    Hero Image
    मंच पर सीएम नीतीश का गर्मजोशी के साथ किया गया स्वागत।

     जागरण संवाददाता, भागलपुर : बिहार अपने संसाधन से आगे बढ़ रहा है। उद्योग के क्षेत्र में हम आगे बढ़ रहे हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार की तस्वीर व तकदीर बदल दी है। शराबबंदी के सवाल पर आवास साथ है। सरकार साथ है। उक्त बातें समाज सुधार अभियान में शामिल होने पहुंचे सूबे के उद्योग मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन ने कही। उन्होंने कहा कि शराबबंदी से लोगों के घरों में खुशियां आई हैं। शराब की लत ने कई घरों को बर्बाद कर दिया था। उन्होंने कहा कि जब भी कोई अच्छा काम होता है तो विरोध का सामना करना पड़ता है। महात्मा गांधी को विरोध का सामना करना पड़ा था, लेकिन वे अडिग थे और सच्चाई के साथ खड़े थे। अंत जीत उनकी हुई थी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हम सुधरेंगे, समाज सुधरेगा : रामसूरत

    राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री रामसूरत कुमार ने कहा कि समाज को सुधारने के लिए पहले हमें सुधरना होगा। हमें संकल्प लेना होगा कि नशापान नहीं करेंगे। हमें अच्छे कर्म के लिए त्याग करना होगा। अगर किसी परिवार का मुखिया अपने में बदलाव लाता है तो पूरा परिवार बदल जाता है। सभी को सोचना चाहिए कि हमारा परिवार नशा मुक्त, शिक्षित, संस्कारवान बनें। पूरे बिहार को नशामुक्त बनाने का प्रयास होना चाहिए। बेटियां दो परिवारों का नाम रोशन करती है। बेटियों को आगे बढ़ाने का प्रयास होना चाहिए। बाल विवाह और दहेज प्रथा का हमें विरोध करना चाहिए। हमें संकल्प लेना चाहिए कि न तो हम कम उम्र में बेटी का शादी करेंगे और न ही दहेज लेंगे।

    अभियान का दिख रहा परिणाम : सुनील

    मद्य-निषेध मंत्री सुनील कुमार ने कहा कि समाज सुधार अभियान का सकारात्मक परिणाम दिख रहा है। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में सूबे की दशा व दिशा बदल रही है। सामाजिक कुरीतियां दूर हो रही है। सामाजिक कुरीतियों को दूर करने के लिए जीविका दीदी आगे आ रही हैं। शराबबंदी के बाद सड़क दुर्घटना में कमी आई है। विधि-व्यवस्था पर असर पड़ा है। कानून बनने पर कुछ लोग विरोध करते हैं, लेकिन कुछ दिनों बाद चुप बैठ जाते हैं। उन्होंने बताया कि दो करोड़ लीटर शराब बरामद किया गया है। 65 हजार वाहन जब्त किए गए हैं। छह हजार दूसरे राज्यों के लोगों को गिरफ्तार किया गया है। शराबबंदी से जहरीली शराब से मरने वालों का कोई लेना-देना नहीं है। एंटीलीकर टास्क फोर्स ड्रोन से छापेमारी कर रही है।

    जीविका का काम सराहनीय : जयंत

    ग्रामीण कार्य मंत्री जयंत राज ने कहा कि शराबबंदी, दहेजप्रथा व बाल विवाह को लेकर जीविका कार्य सराहनीय है। शराबबंदी का असर दिख रहा है।

    नहीं होगी ताड़ी की बिक्री : सुबहानी

    सूबे के मुख्य सचिव आमिर सुबहानी ने कहा कि शराबबंदी को लेकर मजबूत कानून बनाया गया है। जीविका कानून की प्रेरणाश्रोत है। महिलाओं के कारण ही शराबबंदी सफल हो पाई है। उन्होंने कहा कि इस साल जेठ-बैशाख में ताड़ी की जगह नीरा की बिक्री होगी। एक बूंद भी ताड़ी बिकने नहीं दिया जाएगा।

    बेटियों को अच्छी शिक्षा जरूरी : डीजीपी

    डीजीपी एसके सिंघल ने कहा कि नशामुक्त समाज के लिए युवाओं को तैयार करना होगा। बेटियों को अच्छी शिक्षा देनी होगी। शिक्षित बच्ची ही बुराइयों को दूर कर सकती है। एक करोड़ 27 लाख जीविका दीदी समाज के अंदर जागरूकता पैदा कर रही है। 25128 महिला पुलिस कार्यरत है। 12वीं पास कर लड़कियां पुलिस में भर्ती हो रही है। उन्होंने युवाओं से कहा कि बालू व शराब से दूर रहें, अन्यथा भविष्य खराब हो जाएगा।

    comedy show banner
    comedy show banner