Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बिहार: गोलियों की गूंज से थर्रायी मधेपुरा की पोखराम परमानंदपुर पंचायत, पैक्स अध्यक्ष पुत्र को मारी गईं 7 गोलियां, 2 की मौत

    By Shivam BajpaiEdited By:
    Updated: Tue, 31 May 2022 06:33 AM (IST)

    बिहार के मधेपुरा की पोखराम परमानंदपुर पंचायत में वर्चस्व को लेकर खून की होली खेली गई। यहां कई राउंड फायरिंग से इलाका थर्रा उठा। सनसनीखेज वारदात में पैक्स अध्यक्ष पुत्र को एक के बाद एक सात गोली मारी गईं। कांड में कुल दो लोगों की मौत हुई।

    Hero Image
    बिहार के मधेपुरा में जमकर हुई फायरिंग, दो की हत्या।ष

    संवाद सूत्र, मुरलीगंज (मधेपुरा) : पोखराम परमानंदपुर पंचायत के वार्ड संख्या 11 में रविवार की देर रात वर्चस्व व भूमि विवाद में हुई गोलीबारी में दो लोगों की मौत हो गई। इस घटना में दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हुए हैं। गांव में घटना को लेकर तनाव व्याप्त है और पुलिस की तैनाती की गई है। एसपी राजेश कुमार व एसडीपीओ अजय नारायण यादव ने थानाध्यक्ष राजकिशोर मंडल के साथ मौके पर पहुंचकर मामले की पड़ताल की।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गोलीबारी में एक पक्ष के अरुण यादव (40) व दूसरे पक्ष के मनीष यादव (30) की मौत हुई है। सुदन उर्फ कारीलाल यादव व गणेश यादव जख्मी हैं। मनीष यादव वर्तमान पैक्स अध्यक्ष सुजेंद्र यादव के पुत्र थे। उन्हें सात गोलियां लगी हैं। गोलीबारी में जख्मी लोगों से पुलिस ने पूछताछ की। विधि-व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए फायरिंग के बाद से गांव में पुलिस बल कैंप कर रही है। ग्रामीणों का कहना है कि विवाद को लेकर प्रमोद यादव व गौतम यादव ने मनीष यादव पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी।

    • मधेपुरा में वर्चस्व को लेकर गोलीबारी, दो की मौत
    • - भूमि विवाद में दिया गया घटना को अंजाम, घटना में दो लोग गंभीर
    • - पैक्स अध्यक्ष के पुत्र मनीष को मारी गईं सात गोलियां, दहशत

    दूसरी ओर से भी गोलियां चली। इस घटना में अरुण यादव व मनीष यादव की मौत मौके पर ही हो गई। पुलिस ने घटनास्थल से कई खोखे भी बरामद किए हैं। घटना को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। पैक्स अध्यक्ष सुजेंद्र यादव पर भी फायरिंग की बात कही जा रही है। थानाध्यक्ष राजकिशोर मंडल ने बताया कि अपराधियों की तलाश की जा रही है।

    मधेपुरा एसपी राजेश कुमार ने कहा, 'प्रमोद यादव व गौतम यादव द्वारा फायरिंग की गई है। इसमें दो लोगों की मौत हुई व दो जख्मी हुए हैं। घटना की जांच कराई जा रही है। दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।'