Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जमुई पंचायत चुनाव: जिले के बरहट प्रखंड की पूरी Details, पांचवें चरण में 61 मुखिया प्रत्याशी मैदान में

    By Shivam BajpaiEdited By:
    Updated: Fri, 22 Oct 2021 04:51 PM (IST)

    जमुई पंचायत चुनाव 2021 के पांचवें चरण के तहत जमुई के बरहट प्रखंड की नौ पंचायतों में मतदान होंगे। 24 अक्टूबर को होने वाले चुनाव के लिए अब प्रचार प्रसार का दौर खत्म हो गया है। बनाए गए मतदान केंद्र प्रत्याशियों और पूरी Details पढ़ें...

    Hero Image
    बिहार पंचायत चुनाव 2021 के पांचवें चरण के तहत बरहट में होगी वोटिंग।

    संवाद सूत्र, बरहट (जमुई)। जमुई पंचायत चुनाव: प्रखंड में पांचवें चरण में 24 अक्टूबर को होने वाले मतदान को लेकर शुक्रवार को प्रचार का शोर थम गया। प्रत्याशी और उनके समर्थक अब डोर-टू-डोर अभियान में जुट गए हैं। चुनाव को लेकर प्रशासनिक तैयारी भी पूरी कर ली गई है। शुक्रवार को बुनियादी विद्यालय में मतदान कर्मियों को चुनाव सामग्री उपलब्ध कराया गया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ चंदन कुमार ने बताया कि निष्पक्ष व शांतिपूर्ण मतदान को लेकर प्रशासन कृत संकल्पित है। उन्होंने बताया कि मतदान केंद्रों पर बिहार पुलिस, जिला पुलिस बल के जवानों के अलावा गृह रक्षा वाहनी व केंद्रीय पुलिस बल के जवानों को लगाया जाएगा। नक्सल प्रभावित मतदान केंद्र पर 8-1 व सामान्य मतदान केंद्र पर 4-1 में जवान की नियुक्ति की गई है।

    उन्होंने बताया कि सभी मतदान कर्मियों को चुनाव सामग्री मुहैया करा दिया गया है। शनिवार को ईवीएम व बैलेट बाक्स के साथ सभी मतदान कर्मियों को संबंधित क्लस्टर पर भेज दिया जाएगा। निर्भिक व भयमुक्त वातावरण में मतदान संपन्न कराने के लिए सीमा को सील कर मतदाताओं में विश्वास कायम करने के लिए पुलिस जवानों द्वारा लांग रेंज पेट्रोङ्क्षलग व फ्लैग मार्च किया जा रहा है।

    बनाए गए हैं 122 मतदान केंद्र

    • बरहट में मतदान के लिए प्रखंड में 122 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जिसमें 24 नक्सल प्रभावित, 57 जातिगत प्रभुत्व हैं।
    • प्रखंड के नौ पंचायतों में मुखिया के कुल 61 प्रत्याशी मैदान में हैं।
    • इसके अलावा सरपंच के 61, पंचायत समिति के 72, पंच के 409, वार्ड सदस्य के 563, जिला परिषद के 10 प्रत्याशी चुनाव में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।
    • पंच पद के लिए बरहट पंचायत में एक ,पाड़ो पंचायत में दो व कटौना पंचायत में एक पद मिलाकर कुल चार पद किसी के द्वारा नामांकन नहीं करने पर रिक्त रह गया है।
    • प्रखंड में नौ मुखिया, नौ सरपंच, 11 पंचायत समिति सदस्य, 153 पंच, 153 वार्ड सदस्य व जिला परिषद सदस्य के एक पद के लिए चुनाव होना है।
    • 30557 महिला, 34320 पुरुष व सात थर्ड जेंडर मतदाता कुल 1176 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगें।

    comedy show banner
    comedy show banner