Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bihar: युवक ट्रेन से उतरकर गिरते-पड़ते पहुंचा थाना... पुलिस से कहा- हमने जहरीली टिकिया खा ली है, जान बचा लीजिए

    Updated: Mon, 01 Sep 2025 11:47 PM (IST)

    Bihar News जहरखुरानी के शिकार कटिहार के यात्री की भागलपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई। बीती रात वह ट्रेन से उतरकर लड़खड़ाते हुए शिवनारायणपुर थाना पहुंचा था। पुलिस के सामने कहा कि किसी ने उसी जहरीली टिकिया खिला दी है। मेरी जान बचा लीजिए। इसके बाद पुलिस ने उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। मृतक मनोज मंडल बकिया दियारा सुखाय गांव का रहनेवाला है।

    Hero Image
    Bihar News: जहरखुरानी के शिकार कटिहार के यात्री की भागलपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई।

    संवाद सूत्र, कहलगांव। Bihar News रविवार की रात में लड़खड़ाते हुए शिवनारायणपुर थाना में पहुंचे जहरखुरानी के शिकार युवक की भागलपुर में उपचार के दौरान मौत हो गई है। मृतक की पहचान कटिहार जिले के बरारी थाना क्षेत्र के बकिया सुखाय दियारा के सुदिन मंडल के पुत्र मनोज मंडल (40) के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही स्वजन सोमवार को भागलपुर पहुंचे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    शिवनारायणपुर थाना के थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि रविवार की रात करीब ग्यारह बजे ट्रेन से उतर कर लड़खड़ाते हुए युवक थाना पहुंचा। उसने बताया कि किसी ने उसे टिकिया खिला दी है। जिससे उसकी तबीयत बिगड़ रही है। मेरी जान बचा लीजिए। उसे किसने जहरीली टिकिया खिलाई वह यह नहीं बता सका।

    यह युवक साहिबगंज से आने वाली ट्रेन से उतरा था। उसे पुलिस वाहन से तुरंत उपचार के लिए अनुमंडल अस्पताल भेजा गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति गंभीर देख उसे बेहतर इलाज के लिए भागलपुर रेफर कर दिया गया। भागलपुर के अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। उसके स्वजन को घटना की जानकारी दे दी गई है।

    बकिया सुखाय के पूर्व मुखिया सुबोध मंडल ने बताया कि तीन माह पहले जेठ माह में मनोज की पत्नी खेत देखने गई थी, लेकिन तब से वह लापता है। उन दोनों के पांच बच्चे हैं। तीन दिन पहले ही वह घर से निकला था। वह साहिबगंज कैसे पहुंचा, किसने उसकी हत्या के लिए उसे जहरीली टिकिया खिलाई यह पुलिस जांच में ही स्पष्ट हो पाएगा। पूर्व मुखिया ने बताया कि उसका ससुराल पीरपैंती के खबासपुर गांव में है।

    comedy show banner