Bihar News: पटना में पकड़ा गया बिहार पुलिस का सिपाही... महिला की बहन से दुष्कर्म कर हो गया था फरार
Bihar News पटना में तैनात बिहार पुलिस का सिपाही सद्दाम हुसैन को गुरुवार को दबोच लिया गया। उसे गिरफ्तारी के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। आरोपित सिपाही पर सुल्तानगंज की महिला ने उसकी बहन के साथ दुष्कर्म कर फरार हो जाने का केस दर्ज करा रखा है।

संवाद सूत्र, अजगैवीनाथ धाम। Bihar News भागलपुर के अजगैवीनाथ धाम थाना की पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपित को पटना से गिरफ्तार किया है। आरोपी लखीसराय जिला के सुर्यगढ़ा थाना क्षेत्र के कटेहर गांव का रहने वाला मोहम्मद सद्दाम हुसैन है। वह पटना पुलिस बल में सिपाही पद पर कार्यरत है।
थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित के विरुद्ध वर्ष 2021में सुल्तानगंज थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने अपनी बहन के साथ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया था। आवेदन प्राप्त होने के बाद थाने में केस दर्ज किया गया था। केस दर्ज होने के बाद से वह फरार चल रहा था।
जांच के क्रम में पुलिस को यह सूचना मिली कि आरोपित पटना पुलिस में सिपाही के पद पर कार्यरत है। कार्यरत सिपाही को पटना से गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। आरोपित सिपाही पहले से शादीशुदा है। गिरफ्तार जवान ने बताया की उसे साजिश के तहत फंसाया जा रहा है।
बाढ़ के पानी में डूबने से दो वर्षीय मासूम की मौत
अजगैवीनाथ धाम प्रखंड क्षेत्र में गंगा के जल स्तर में कमी होने के बाबजूद यहां वह खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। प्रखंड की कई पंचायतें जलमग्न हो चुकी हैं। इस बीच भीषण बाढ़ के कारण महेशी पंचायत के पुरानी मोतीचक गांव में गुरुवार को खेलने के दौरान एक बच्ची के गहरे पानी में डूब जाने से उसकी मौत हो गई। उसकी पहचान पुरानी मोतीचक निवासी नेपाली मंडल की दो वर्षीय पुत्री परी कुमारी के रूप में हुई है।
एक सप्ताह के अंदर डूब गए दो बच्चे
जानकारी के अनुसार गुरुवार की दोपहर बच्ची अन्य बच्चों के साथ ग्रामीण सड़क पर खेल रही थी। खेलने के दौरान उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में जाने से डूबने लगी। वहां मौजूद लोगों ने देखा तो बचाने के लिए पानी में कूद पड़े और कड़ी मशक्कत के बाद उसे पानी से बाहर निकाल लिया। उसके स्वजन व स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया। वहां चिकित्सकों ने परी को मृत घोषित कर दिया। पुलिस बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। विदित हो कि एक सप्ताह के अंदर डुबने की यह दूसरी घटना है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।