Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    बिहार एमएलसी चुनाव: पूर्णिया, अररिया और किशनगंज के 30 प्रखंड मुख्यालय पर पड़ेंगे वोट, जानें क्या है प्रशासनिक तैयारी

    By Shivam BajpaiEdited By:
    Updated: Mon, 28 Mar 2022 06:21 PM (IST)

    बिहार एमएलसी चुनाव- 30 प्रखंड मुख्यालय में बने बूथ पर 9317 मतदाता डालेंगे वोट। पूर्णिया कॉलेज में होगा मतगणना का कार्य वहीं बनेगा बज्रगृह। पूर्णियाअररिया व किशनगंज के सभी प्रखंड मुख्यालय में बनेगा मतदान केंद्र। पढ़ें पूरी खबर...

    Hero Image
    Bihar MLC elections - पूर्णिया, अररिया और किशनगंज में तैयारी पूरी।

    जागरण संवाददाता, पूर्णिया: भारत निर्वाचन आयोग ने विधान परिषद चुनाव को लेकर मतदान व मतगणना केंद्र के प्रस्ताव को अपनी दी मंजूरी दे दी है। चार अप्रैल को पूर्णिया-अररिया-किशनगंज विधान परिषद चुनाव के लिए पूर्णिया कॉलेज में मतगणना कक्ष व बज्रगृह का निर्माण करवाया जाएगा। वहीं पूर्णिया, अररिया व किशनगंज जिले के सभी 30 प्रखंड मुख्यालय में मतदान का आयोजन किया जाएगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी राहुल कुमार ने बताया कि राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक के बाद विधान परिषद चुनाव के लिए जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा पूर्णिया कॉलेज में मतगणना केंद्र व बज्रगृह का निर्माण कराया जाएगा। इसके अलावा पूर्णिया, अररिया व किशनगंज जिले के सभी 30 प्रखंड मुख्यालय में मतदान केंद्र बनाने का प्रस्ताव भेजा गया था। जिसे आयोग ने अपनी मंजूरी दे दी है।

    उन्होंने बताया कि सभी मतदान केन्द्रों पर दीवाल लेखन कार्य करवाने का निर्देश दे दिया गया है। साथ ही मतगणना कक्ष निर्माण को लेकर भी आदेश जारी कर दिया गया है। जल्द ही पूर्णिया कॉलेज में भवन का अधिग्रहण कर कार्य शुरू कर दिया जाएगा।

    आठ उम्मीदवार आजमा रहे हैं अपनी किस्मत

    बताते चलें कि प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्र 23 ,पूर्णिया-अररिया-किशनगंज के लिए 4 मार्च को चुनाव का आयोजन किया जाना है। विधान परिषद के चुनाव में आठ उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहें हैं। जबकि विधान परिषद चुनाव में पूर्णिया-अररिया-किशनगंज तीनों जिले में कुल 9317 मतदाता मतदान में शामिल होंगे। इसमें पूर्णिया जिले में कुल मतदाताओं की संख्या 3704 ,अररिया जिले में 3481 व किशनगंज जिले में मतदाताओं की संख्या 2132 है।

    सी-विजिल एप के माध्यम से सभी मामले के निष्पादन

    उप निर्वाचन अधिकारी अनिरुद्ध प्रासद यादव ने बताया कि वैसे तो विधान परिषद चुनाव में खर्च की सीमा निर्धारित नहीं है।लेकिन आयोग के द्वारा आदर्श आचार संहिता के पालन के लिए सी- विजिल एप के माध्यम से निगरानी रखने का आदेश दिया है।

    आयोग के आदेश पर तीनों जिले के सभी एआरओ के अलावा सभी अंचलाधिकारी व थानाध्यक्ष के मोबाइल पर एप डाउनलोड करवाया जा चुका है।साथ ही साथ यह निर्देश दिया गया है कि अगर सी-विजिल एप के माध्यम से विधान परिषद चुनाव को लेकर आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन किसी तरह की कोई शिकायत मिलती है तो उसका त्वरित निष्पादन किया जाना है।

    मतदान केंद्र- वोटरों की संख्या (जिला- पूर्णिया)

    • पूर्णिया पूर्व प्रखंड मुख्यालय - 219
    • केनगर प्रखंड मुख्यालय - 283
    • कसबा प्रखंड मुख्यालय - 185
    • श्रीनगर प्रखंड मुख्यालय - 143
    • जलालगढ़ प्रखंड मुख्यालय - 151
    • धमदाहा प्रखंड मुख्यालय - 336
    • रुपौली प्रखंड मुख्यालय - 299
    • भवानीपुर प्रखंड मुख्यालय - 187
    • बीकोठी प्रखंड मुख्यालय - 293
    • बनमनखी प्रखंड मुख्यालय - 415
    • बायसी प्रखंड मुख्यालय - 276
    • बैसा प्रखंड मुख्यालय - 255
    • डगरुआ प्रखंड मुख्यालय - 292
    • अमौर प्रखंड मुख्यालय - 370

    मतदान केंद्र- वोटरों की संख्या (जिला-अररिया)

    • अररिया प्रखंड मुख्यालय - 535
    • जोकीहाट प्रखंड मुख्यालय - 399
    • पलासी प्रखंड मुख्यालय - 329
    • सिकटी प्रखंड मुख्यालय - 221
    • कुर्साकांटा प्रखंड मुख्यालय - 209
    • फारबिसगंज प्रखंड मुख्यालय - 531
    • रानीगंज प्रखंड मुख्यालय - 501
    • भरगामा प्रखंड मुख्यालय - 321
    • नरपतगंज प्रखंड मुख्यालय - 435

    मतदान केंद्र- वोटरों की संख्या (जिला-किशनगंज)

    • किशनगंज प्रखंड मुख्यालय - 2132
    • दिघलबैंक प्रखंड मुख्यालय - 271
    • टेढ़ागाछ प्रखंड मुख्यालय - 197
    • बहादुरगंज प्रखंड मुख्यालय - 343
    • ठाकुरगंज प्रखंड मुख्यालय - 364
    • पोठिया प्रखंड मुख्यालय - 357
    • कोचाधामन प्रखंड मुख्यालय - 395
    • किशनगंज प्रखंड मुख्यालय - 205