बिहार एमएलसी चुनाव 2022 : मुंगेर में निशाने पर नहीं लगा तीर, जल गया लालटेन
बिहार एमएलसी चुनाव 2022 मुंगेर में राजद प्रत्याशी अजय कुमार सिंह ने जदयू प्रत्याशी संजय प्रसाद को हरा दिया। अजय कुमार सिंह 1225 मतों जीत गए हैं। राजद प्रत्याशी को 2910 मत मिले। राजद कार्यकर्ताओं ने खुशी व्याप्त है।

जागरण संवाददाता, मुंगेर। एमलएसी चुनाव में राजद प्रत्याशी अजय कुमार सिंह ने जदयू प्रत्याशी संजय प्रसाद को 1225 मतों से हरा दिया। राजद प्रत्याशी को 2910 मत मिले, जबकि जदयू प्रत्याशी को 1685 वोट से संतोष करना पड़ा। जिलाधिकारी नवीन कुमार ने जीत का प्रमाण पत्र दिया। जीत के बाद राजद प्रत्याशी ने कहा कि लोकतंत्र में जनता मालिक है। पंचायत और नगर निकाय प्रतिनिधियों ने जो विश्वास जताया है। उस पर पूरी तरह खड़ा उतरेंगे। मुंगेर, जमुई, लखीसराय और शोखपुर जिले के पंचायत और गांव-गांव की समस्याओं को दूर किया जाएगा। जीत की खबर सुनते ही इंजीनियरिंग कालेज स्थित मतगणना केंद्र के बाहर समर्थकों ने अबीर-गुलाल उड़ाना शुरू कर दिया। गुरुवार की सुबह एमएलसी चुनाव में वोटों की गिनती चारों जिलों की एक साथ शुरू हुई है। सभी जिलों के वैलेट को 50-50 बंडल बनाकर 14 टेबल पर बांटा गया है। पहली बार गिनती में वरीयता का आंकड़ा नहीं पहुंचने पर जिलाधिकारी के निर्देश पर फिर से काउंटिंंग हुई। मुंगेर, जमुई , लखीसराय, व शेखपुरा जिले मिलाकर 6087 वोटर हैं। 99 प्रतिशत से ज्यादा वोटिंग हुई थी।
राजद खेमे में खुशी, एनडीए में मायूसी, रूझान आते ही निकल गए संजय
एमएलसी चुनाव में राजद की जीत हुई है। जीत की खुशी में खूब रंग और गुलाल उड़ा। दूसरे पक्ष एनडीए में मायूसी और गम भी दिखा। चुनावी दंगल हो या जंग का मैदान, जीत तो किसी एक ही पक्ष की होती है। मुंगेर स्थानीय प्राधिकार से एमएलसी का मौका गंवाने वाले जदयू के प्रत्याशी को अब अगले बार का इंतजार करना पड़ेगा। पराजय होने वाले प्रत्याशी को पार्टी अगर चाही तो अगला बार मौका देगी। फिलहाल, चुनाव परिणाम के पूरे सीन से पर्दा हट गया है। रामनवमी से पहले ही जीतने वाले दल मिठाइयां बंटी, रंग-गुलाल में सराबोर रहे। चुनावी मैदान मारने वाले दल में खुशी और उत्साह का माहौल दिखा। जीत पर प्रखंड क्षेत्र से लेकर जिला मुख्यालय तक उत्साह रहा। शुरुआत में ही रूझान राजद के पक्ष में आने के बाद से ही जदयू प्रत्याशी संजय प्रसाद निकल गए।
किस प्रत्याशी को कितना मिला मत
- अजय कुमार सिंह राजद 2910
- पंकज कुमार सिंह कांग्रेस 0053
- संजय प्रसाद जदयू 1685
- अजय कुमार सिंह निर्दलीय 0016
- अजय कुमार सिंह निर्दलीय 0013
- अजय कुमार सिंह निर्दलीय 0007
- कृष्ण मुरारी कुमार निर्दलीय 0020
- गुड्डू यादव निर्दलीय 1052
- जितेंद्र कुमार निर्दलीय 0014
- दुर्गा देवी निर्दलीय 0000
- संजय कुमार निर्दलीय 0014
- संजय प्रकाश निर्दलीय 0006
- साकेत कुमार निर्दलीय 0035
50 प्रतिशत से एक मत ज्यादा लाना जरूरी
डीएम सह निर्वाची पदाधिकारी नवीन कुमार ने पहले राउंड कि गिनती के बाद बताया कि 6069 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। इसमें 5723 मत वैध पाए गए। 346 मत अवैध निकला। कुल पड़े मत को दो से विभाजन करने के बाद एक जोड़कर जो अंक प्राप्त होता है। इतना मत विजय प्रत्याशी को लाना अनिवार्य होता है। इस हिसाब से गन्ना करने के बाद जीते हुए प्रत्याशी को 2862 मत लाना होगा। लेकिन प्रथम वरीयता में सबसे अधिक मत 2840 राजद के प्रत्याशी को प्राप्त हुआ है, जो निर्धारित अंक से 22 कम था। इसी कारण दूसरे राउंड के तौर पर सेकंड वरीयता के मतों की गणना की गई। गुरुवार की सुबह मतगणना शुरू हुआ सभी मतदान केंद्रों के बैलट बाक्स से बैलट पेपर को बाहर निकालकर मिलान किया गया। 50-50 के बैलट पेपर का बंडल बनाकर मतगणना कार्य के लिए लगाए गए 14 टेबल पर दिया गया।
जदयू ने गठबधंन पर मढ़ा दोष
जदयू प्रत्याशी ने हार का दोष गठबंधन पर मढ़ा है। जदयू के वरीय कार्यकर्ताओं का मानना है कि यदि गठबंधन की ओर से ईमानदारी पूर्वक वोटिग होती तो जीत सुनिश्चित थी। जदयू और राजद के समर्थक लगातार फोन से अपने प्रत्याशी के जीत हार का फोन से लेते रहें खबर। हर मिनट पर फोन की घंटी बजती रही। मतगणन्ना केंद्र के बाहर दोनो प्रत्याशियो के समर्थक फोन से जानकारी लेते रहें दिन के एक बजे जैसे ही जानकारी मिली की राजद की जीत हो गई है। समर्थकों के खेमें में लोग एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर मुबारकबाद देने लगे।
राजद की झोली में फिर आया सीट : जयप्रकाश
स्थानीय प्राधिकार के तहत संपन्न हुए एमएलसी चुनाव का परिणाम गुरुवार को आ गया। पहली बार राजद की टिकट से किस्मत आजमा रहे अजय कुमार ङ्क्षसह ने जीत दर्ज की। मुंगेर, जमुई, लखीसराय और शेखपुरा के पंचायत, नगर निकाय और जिप के प्रतिनिधियों ने राजद का बखूबी साथ निभाया। सभी ने साबित कर दिया कि यह सीट राजद की परंपरागत सीट रही है। इस सीट से लगातार चौथी दफा राजद की जीत हुई है। पूर्वांचल के बेटा सह पूर्व केंद्रीय मंत्री जयप्रकाश नारायण यादव ने कहा कि मतदाताओं ने राजद प्रत्याशी को विधान परिषद भेजकर गरीबों के रहनुमा सभी के अभिभावक लालू प्रसाद के हाथों को मजबूत किया है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का सभी ने बखूबी से साथ निभाया। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि अब जनता जा चुकी है सुशासन सरकार की सच्चाई। अब आने वाले लोकसभा और विधानसभा चुनाव में भी इसी मजबूती के साथ राजद का हाथ मजबूत करेंगे। नेता प्रतिपक्ष को बिहार की कुर्सी पर बिठाएंगे। पूर्व मंत्री ने इस जीत का श्रेय चारों जिलों के एक-एक कार्यकर्ता और पदाधिकारियों को जाता है।
सत्य की हुई जीत : ब्रह्मर्षि समाज
राजद उम्मीदवार अजय कुमार सिंह की जीत पर ब्रह्मर्षि समाज ने बधाई दी है। समाज के संस्थापक दिनेश कुमार ङ्क्षसह ने कहा कि यह सीट हाट बना हुआ था। राजद उम्मीदवार को इस सीट पर सफलता मिली है। यह जिले वासियों के लिए गर्व की बात है। सुनील कुमार ने कहा कि यह जीत राजद उम्मीदवार की नहीं बल्कि सत्य की जीत है। संस्था के महासचिव अशोक शंकर ङ्क्षसह, पंकज कुमार शांडिल्य, युवा नेता प्रणव कुमार, विपुल झा, बबन कुमार, रोहित सहित अन्य ने अजय सिंह को बधाई दी है।
टेटिया बंबर के लाल बने एमएलसी
संस, तारापुर, (मुंगेर) : तारापुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत टेटिया बंबर के नोनाजी पंचायत स्थित लशकरा गांव के लाल विजय कुमार सिंह भी एमएलसी चुने गए। भागलपुर -बांका से जदयू उम्मीदवार विजय कुमार सिंह ने जीत दर्ज की है। क्षेत्र में विजय कुमार सिंह की राजनीतिक रूप से क्षेत्र में सक्रिय रहते हैं। कुछ माह पहले संपन्न हुए तारापुर उप चुनाव में इनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही थी।
खुशी में मनाया जश्न, सिद्धांत की हुई जीत
संवाद सहयोगी, जमालपुर (मुंगेर)। विधान परिषद के चुनाव में राजद प्रत्याशी अजय कुमार सिंह के अपार मत से जीत ने राजद नेता कार्यकर्ताओं में उत्साह दिखा। जीत का जश्न मना रहे राजद बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष राजेश रमन उर्फ राजू यादव ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव फार्मूला व राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के सिद्धांत व विचारों की जीत हुई है। वरीय नेता नागेश्वर यादव, रङ्क्षवद्र कुमार रवि, रविंद्र यादवेन्दु, नितिन चौधरी, सिंटू, सुभाष वर्मा, अभिमन्यु यादव, संदीप यादव, हिमांशु निराला, विमल, आलोक, सहित कई ने खुशी का इजहार किया।
पंचायत प्रतिनिधियों की आवाज होगी बुलंद
संवाद सूत्र, संग्रामपुर (मुंगेर)। राजद प्रत्याशी अजय सिंह के विजयी होने पर राजद कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। जिला राजद उपाध्यक्ष सह प्रभारी असरगंज प्रखंड राजद सुनील कुमार सिंह, पूर्व प्रखंड राजद अध्यक्ष विनय कुमार सिंह, धर्मेंद्र सिंह, प्रखंड राजद अध्यक्ष कंचन रजक, महासचिव अशोक यादव प्रखंड प्रवक्ता अरुण यादव ने राजद प्रत्याशी अजय सिंह की जीत पर कहा कि अब पंचायत प्रतिनिधियों की आवाज को बुलंद होगी।
तारापुर में दी बधाइयों का तांता
संवाद सहयोगी, तारापुर (मुंगेर) : एमएलसी चुनाव में राजद प्रत्याशी अजय ङ्क्षसह की जीत पर राजद कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। वरीय राजद नेता मंटु यादव, प्रखंड अध्यक्ष रफीउज्जमा ने सभी जनप्रतिनिधि सहित पार्टी कार्यकर्ताओं को बधाई दी है। तेजस्वी यादव के नेतृत्व में पार्टी ए-टू-जेड के नारों पर जनता ने मुहर लगाया।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।