Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    SIR, Bihar Voter Verification: घर-घर ढ़ूंढ़ रहे वोटर... लेकिन मिल नहीं रहा असली ठिकाना; जानें, बिहार में मतदाता पुनरीक्षण का ताजा हाल

    Updated: Sun, 20 Jul 2025 11:24 AM (IST)

    Bihar Voter List 2025 बिहार चुनाव 2025 के लिए मतदाता पुनरीक्षण का काम जोरों पर है। बीएलओ घर-घर जाकर मतदाताओं की पहचान कर रहे हैं। भागलपुर में वोटरों की पहचान में अजब-गजब मामले सामने आ रहे हैं। यहां शहरी क्षेत्र में नवयुग विद्यालय पोलिंग बूथ में निबंधित वोटर का पता वैशाली जिले का सामने आया है।

    Hero Image
    Bihar Voter List 2025 : बिहार में मतदाता गहन पुनरीक्षण अभियान के दौरान चौंकाने वाले मामले सामने आ रहे हैं।

    जागरण संवाददाता, भागलपुर।  Bihar Voter List 2025 मतदाता गहन पुनरीक्षण अभियान के दौरान अजग-गजब मामले सामने आ रहे हैं। नवयुग विद्यालय बूथ के कई मतदाता वैशाली के हैं। इनका पता ढूंढने में बीएलओ को पसीना छूट रहा है। अमरजीत कुमार नवयुग विद्यालय दक्षिण भाग के मतदाता हैं। इनका क्रमांक 249 है। इनका पता 14, खेदरपुरा दौधगर वैशाली है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पिंकी कुमारी का क्रमांक 134 है। इनका पता 06, जर्म खेदरपुरा दौडनगर वैशाली का है। रानू देवी का क्रमांक 242 है। इनका पता 14, खेदरपुरा दौधगर वैशाली का है। करिश्मा कुमारी का क्रमांक 128 है। पता 6, खेदरपुरा दौडनगर वैशाली का है। पूजा देवी का क्रमांक 129 है। पता 06, खेदरपुरा दोडनगर वैशाली है। रुपमाला कुमारी का क्रमांक 131 है। पता 6, खेदरपुरा दौधगर वैशाली है।

    विकी कुमार का क्रमांक 133 है। पता 06, खेद्रेपूरा दौधगर वैशाली है। मुसर्रत प्रवीण का क्रमांक 1025 है। पता दरियापुर सजौर रोड भागलपुर है। उज्जवल कुमार का क्रमांक बीएस 057 0194, शिवचरण लेन कलबगंज मिरजानहाट है। पुष्पा कुमारी का पता चंपानगर का है।

    फिया शाहीन का जब्बाचक का है और मतदाता बूथ नंबर 89 की हैं। साजिद हुसैन 30 वर्ष के हैं और मतदाता बूथ नंबर 89 के हैं। यह तो मात्र उदाहरण हैं। ऐसे कई मतदाता हैं, जिनका पता दूसरे जिलों का है और मतदाता भागलपुर शहरी क्षेत्र के हैं। ऐसे मतदाताओं को खोजने में बीएलओ को पसीना छूट रहा है। पता-ठिकाना नहीं मिलने के कारण बीएलओ को परेशानी हो रही है।

    इधर, समय पर प्रपत्र जमा नहीं करने के कारण कई बीएलओ कार्रवाई के जद में आ गए हैं। एक बूथ पर अधिकतम 12 सौ मतदता हैं। एक बीएलओं को 12 सौ मतदाताओं का प्रपत्र मिला है। प्रत्येक बीएलओ से उम्मीद की जा रही है कि 12 सौ प्रपत्र लोड किया जाए, लेकिन सवाल उठता है कि मतदाता कहीं और का, पता कुछ और, ऐसे में मतदाताओं को बीएलओ खोजे तो खोजे कहां? बीएलओ पर दबाव ऐसा है कि प्रतिदिन सौ से दो सौ प्रपत्र अपलोड करना है। 

    कनाडा में परिवार, घर में लटका है ताला

    नीलमणि यादव का परिवार कनाडा में हैं। नीलमणि यादव स्वर्गवासी हो गए हैं। उनकी पत्नी राजश्री, दो बेटा अभिनव कुमार व अभिषेक कुमार और बेटी अंजली कुमार का नाम मतदाता सूची में है। मतदान केंद्र संख्या 89 है। सभी लोग कनाडा में रह रहे हैं। घर में ताला बंद है। बीएलओ कई बार घर का चक्कर लगाकर लौट चुके हैं। गोविंद चौधरी व उनकी पत्नी और दो बेटे विकास कुमार व अविनाश कुमार का नाम मतदाता सूची में दर्ज है। दो बेटा बेंगलुरु में रह रहे हैं। ऐसे कई लोग हैं, जिनका नाम तो मतदाता सूची में दर्ज, लेकिन वे देश-विदेश में रह रहे हैं।

    comedy show banner
    comedy show banner