Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bihar Voter List 2025: आपको भी चौंका देंगे बिहार मतदाता पुनरीक्षण के ये मामले... माथा पीट रहे BLO; नहीं सूझ रहा कोई बहाना

    Updated: Sun, 20 Jul 2025 11:23 AM (IST)

    Bihar Voter List 2025 बिहार विधानसभा चुनाव 2025 अक्टूबर-नवंबर में संभावित हैं। इसके लिए विशेष मतदाता पुनरीक्षण कार्य जोरों पर चल रहा है। भागलपुर के शहरी इलाके में बीएलओ की परेशानी का आलम यह है कि वे चाहकर भी वोटरों का घर नहीं ढूंढ पा रहे। किराये के मकान में रहने वाले मतदाताओं का घर तो बदल गया लेकिन उनका नया ठिकाना खोजने में बीएलओ परेशान हैं।

    Hero Image
    Bihar Voter List 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के लिए मतदाता गहन पुनरीक्षण अभियान जोरों पर है।

    जागरण संवाददाता, भागलपुर। Bihar Voter List 2025 मतदाता गहन पुनरीक्षण अभियान जोरों पर है। बीएलओ प्रपत्र देने के लिए मतदाताओं के घर-घर पहुंच रहे हैं। कई मतदाताओं का ठिकाना बदल जाने के कारण बीएलओ को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। बीएलओ घर पर जा तो रहे हैं, लेकिन मतदाता मिल नहीं रहे हैं। कई स्थानों पर मतदाता प्रपत्र तो ले लिए है, लेकिन जमा करने में आनाकानी कर रहे हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कई परिवार प्रपत्र लेकर घर बैठ गए हैं। इसको लेकर बीएलओ पर कार्रवाई का डर सताने लगा है। कई लोग बिना कागजात के भी प्रपत्र भरकर जमा नहीं कर रहे हैं। कई ऐसे भी हैं, जो खुद आनलाइन प्रपत्र भर रहे हैं। इतना ही नहीं साइट काम नहीं करने की वजह से बीएलओ का एप नहीं खुल पा रहा है। इस कारण प्रपत्र अपलोड करने में परेशानी हो रही है। परिचय पत्र नहीं रहने के कारण भी बीएलओ को परेशानी हो रही है।

    बरारी क्षेत्र प्राथमिक विद्यालय पूर्वोत्तर रेलवे बूथ संख्या 65 के बूथ लेवल आफिसर अमित कुमार ने बताया कि उनके बूथ पर 1152 मतदाता हैं। जिनमें में कई लोग मोहल्ला छोड़कर दूसरे मोहल्ले में शिफ्ट हो गए हैं। इसके अलावा कई लोगों की मौत भी हो गई है। जिसे चिन्हित करके हटाने का भी काम किया जा रहा है।

    मतदाताओं से मिलने के बाद सबसे अधिक परेशानी कागजात को लेकर सामने आ रही है। आधार कार्ड वैलिड नहीं होने की वजह से यह समस्या है। उन्होंने बताया कि मतदाताओं से पासबुक मांगने पर भी मतदाता पासबुक नहीं दे रहे हैं। एक सप्ताह पूर्व दिए हुए आवेदन को जब वापस लेने जा रहे हैं तो कई ऐसे भी लोग मिलते हैं जो गेट तक नहीं खोलते हैं, तो कुछ लोग यह कह कर वापस कर देते हैं कि जब हमारे गार्जियन आएंगे तो भरकर हम दे देंगे।

    यहां अब तक 186 फार्म का कलेक्शन हुआ है। कुछ लोग आनलाइन भी आवेदन किए हैं। सुबह से ही काम में लगना पड़ता है। एक सहयोगी जिला मुख्यालय से मिला है तो काम थोड़ा आसान हुआ है। बूथ संख्या 66, जो हाउसिंग बोर्ड एरिया के अंतर्गत आता है। यह बूथ कन्या मध्य विद्यालय में स्थित है।

    बूथ लेवल आफिसर देवराज आनंद ने बताया कि हमारे यहां कोई दिक्कत नहीं है। ज्यादातर लोग जागरूक हैं, इसलिए काम करने में आसानी हो रही है। उन्होंने बताया कि हमारे क्षेत्र में 807 मतदाता है। जिसमें अब तक 53 आनलाइन आवेदन और 200 से अधिक फार्म घर जाकर कलेक्ट किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि कुछ लोगों के साथ परेशानी हुई थी, लेकिन बताए जाने के बाद उस परेशानी का निदान हो गया है।

    केस 1: नवयुग विद्यालय के पास सरकारी आवास में रहने वाले कई सरकारी कर्मी का नाम मतदाता सूची में है। ये सभी नवयुग विद्यालय के बूथ पर मतदान करने के लिए आते थे। यहां रहने वाले कई लोगों को या तो यहां से ट्रांसफर हो गया है या फिर सेवानिवृत्त हो गए हैं। बीएलओ प्रपत्र लेकर जा रहे हैं, लेकिन मतदाता मिल नहीं रहे हैं। प्रपत्र लोड करने के दबाव की वजह से बीएलओ को परेशानी हो रही है।

    केस 2: दीपक कुमार व उनकी पत्नी रीता पहले वार्ड नंबर 34 में रहते थे। दोनो का मतदाता सूची में नाम है। अब दोनों का ठिकाना बदल गया है। बीएलओ दोनों के आवास पर जा रहे हैं, लेकिन वहां बताया जा रहा है, दोनों कहीं दूसरी जगह चले गए हैं। रविंद्र कुमार वार्ड 36 में रहते थे और मतदाता सूची में उनका नाम है। अब उनका ठिकाना बदल गया है। वे यहां से कहां गए, यह किसी को नहीं पता?