Bihar Band TODAY: आज बिहार बंद, बैंक-स्कूल से ट्रैफिक तक, यहां देखें क्या रहेगा चालू और क्या बंद
Bihar Band News एनडीए के बिहार बंद में आज सुबह सात बजे से दोपहर 12 बजे तक भागलपुर बंद रहेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां को अपशब्द कहे जाने के खिलाफ बंद का आह्वान किया गया है। सांसद ने कहा कि बिहार की संस्कृति को देश में ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में जाना जाता है। बंद के दौरान आवश्यक सेवाएं जारी रहेंगी।

जागरण संवाददाता, भागलपुर। Bihar Band News दरभंगा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वर्गीय माता के लिए कांग्रेस-राजद महागठबंधन के मंच से अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया गया है। जिसके विरोध में भागलपुर जिले के राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के सभी घटक दलों के नेताओं ने गुरुवार को भागलपुर बंद करने का आह्वान किया। बुधवार को जिला अतिथि गृह सभागार में संयुक्त प्रेस-वार्ता में जानकारी दी गई कि आज सुबह 7 बजे से दिन 12 बजे तक भागलपुर बंद का आह्वान किया गया है।जिले में एनडीए प्रदर्शन कर विरोध दर्ज कराएंगे। इस दौरान आवश्यक सेवा को बाधित नहीं किया जाएगा। लेकिन बाजार को बंद कराया जाएगा। साथ ही मार्ग को अवरूद्ध भी करेंगे।
सांसद अजय कुमार मंडल ने कहा कि बिहार की संस्कृति को देश में ही नहीं वरन पूरे विश्व में जाना जाता है कि यहां माता को भगवान से भी ज्यादा पूज्यनीय माना जाता है। राहुल गांधी -तेजस्वी यादव को माता के प्रति क्या विचार है ? माता का जीवन में क्या महत्व है ?यह भी नहीं पता है। ऐसे राजद-कांग्रेस के नेताओं को बिहार की जनता नकार चुकी है, आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में अपनी हार को देखकर विपक्षी उतावले हो गए हैं एवं उनलोगों को कोई रास्ता नहीं दिख रहा है तो वे गलत रास्तों का प्रयोग कर रहे हैं । वे जिस विचार के हैं उस विचार को खुले मंच से दर्शा रहे हैं।
भाजपा जिलाध्यक्ष संतोष कुमार ने कहा कि राजनीति में व्यक्तिगत हमलों की कोई जगह नहीं होनी चाहि।, विशेषकर उन महिलाओं के खिलाफ जो सार्वजनिक जीवन से दूर हैं और सम्मान की प्रतीक हैं। बिहार की जनता, व्यापारी वर्ग, युवा, किसान और समाज के सभी लोग इस बंद में अपनी सहभागिता दिखाकर एकजुटता का परिचय देंगे।
जदयू जिला प्रवक्ता शैलेन्द्र तोमर ने कहा कि नारी की मर्यादा की रक्षा के लिए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने नारी को राजनीतिक ,सामाजिक एवं आर्थिक रूप से सशक्त बनाया है। उसी बिहार की सभ्यता-संस्कृति को शर्मसार करने के लिए विपक्ष के राहुल गांधी, तेजस्वी यादव के मंच से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माता जी के प्रति अपशब्दों का प्रयोग किया गया है यह अक्षम्य है।
राजद-कांग्रेस को बिहार की जनता कभी माफ नहीं करेगी। प्रेस वार्ता में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के सांसद अजय कुमार मंडल,भाजपा के जिलाध्यक्ष संतोष कुमार, जदयू जिला प्रवक्ता शैलेंद्र तोमर, हम (से) के भागलपुर जिलाध्यक्ष लोजपा नगर अध्यक्ष सौरभ सुमन, श्रावणी सिन्हा, जदयू महिला प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव कल्याणी साह, प्रतिमा कुमारी, सुशांत सुमन, सुपर्णा सुमन उपस्थित थे।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।