बिहार विधानसभा चुनाव 2020 : नाथनगर में सूरजभान सिंह बोले- राज्य में भ्रष्टाचार चरम पर
Bihar Assembly Elections 2020 नाथनगर में लोजपा नेता सूरजभान सिंह ने कहा कि राज्य में बीते 15 वर्षों से कोई विकास नहीं हुआ है। भ्रष्टाचार चरम पर है। अफसर बेलगाम हो गए है। फिर भी जंगलराज का भय दिखा कर सीएम लोगों से वोट मांग रहे हैं।
भागलपुर, जेएनएन। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने 15 वर्षों के कार्यकाल में राज्य को गर्त में धकेल दिया। यहां न तो विधि व्यवस्था अच्छी है और न ही यहां लोग सुरक्षित हैं। भ्रष्टाचार चरम पर है। उनकी जो महत्वाकांक्षी योजना सात निश्चिय है उसमें भी लूट की मची है। इसके बाद भी सीएम नीतीश कुमार प्रदेश के लोगों को जंगलराज का भय दिखाकर फिर से वोट मांगने का काम कर रहे हैं। उक्त बातें बुधवार को नाथनगर के आदर्श मध्य विद्यालय मकनपुर में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह पूर्व सांसद सूरजभान सिंह ने कही।
उन्होंने कहा इस बार जनता उनके झांसे में नहीं आने वाली है। नीतीश के 15 वर्ष के राज में सिर्फ घोटाले ही घोटाले हुए हैं। ऐसा कोई पंचायत नहीं है जहां के लोगों को ठीक से हर घर नल जल योजना का लाभ मिला हो। ये योजना आधी अधूरी रह गई। इसीलिए वे फिर से जनता से एक मौका मांग रही हंै, लेकिन जनता उन्हेंं इस बार उन्हेंं कोई मौका नहीं देगी।
उन्होंने नाथनगर विधानसभा के लोजपा प्रत्याशी अमर सिंह कुशवाहा को वोट करने की अपील की। उन्होंने जदयू प्रत्याशी पर तंज कसते हुए कहा कि वह 75 वर्ष की उम्र सीमा पार कर चुके हैं, वाहन पर चढऩे के लिए भी उन्हेंं दूसरे का सहारा लेना पड़ता है।
अब घर घर पहुंच रही शराब
राज्य के मुखिया लोगों को बिजली-पानी देने की बात करते हैं पर वे लोगों को खाली पेट छोड़ दिए। शराबबंदी पर कहा कि पहले तो शराब दुकानों में मिलती थी, लेकिन अब घर पर पहुंच रहा है। स्कूल और कॉलेजों में बच्चों की पढ़ाई चौपट हो गई है।
राज्य के बुरा हाल के लिए सिर्फ मुख्यमंत्री जिम्मेवार
राज्य का बुरा हाल करने में सिर्फ और सिर्फ मुख्यमंत्री जिम्मेवार हैं। उन्होंने अंत में कहा कि इस बार बिहार में भाजपा और लोजपा की सरकार तय बननी तय है। उन्होंने जनसभा में आए लोगों से लोजपा प्रत्याशी के पक्ष में वोट करने की अपील की। इस मौके पर लोजपा नेत्री संगीता तिवारी, अमरकांत मंडल सहित दर्जनों कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद थे।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।